Thursday, October 30, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Dhanteras 2025 : पूजा में जरूर रखें ये 6 शुभ चीजें, चमकेगी किस्मत और बरसेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद!

इस साल धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इसी दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। तभी से धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा चली आ रही है।

Gulshan by Gulshan
October 17, 2025
in Latest News, धर्म
Dhanteras 2025
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Dhanteras 2025 :  श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर की निदेशिका एवं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, इस वर्ष धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को मनाया जाएगा। यह दिन भगवान धनवंतरी की जयंती के रूप में भी जाना जाता है।

पौराणिक मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी का प्राकट्य हुआ था। भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, जबकि मां लक्ष्मी धन और समृद्धि की देवी के रूप में प्रकट हुईं। इसी कारण से धनतेरस के दिन धन, आरोग्य और सौभाग्य की आराधना की जाती है।

RELATED POSTS

No Content Available

क्यों की जाती है बर्तन खरीदने की परंपरा?

धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी या धनवंतरी जयंती भी कहा जाता है, दीपावली के पांच दिवसीय पर्व का प्रथम दिन होता है। इस दिन सोना-चांदी, बर्तन या अन्य शुभ वस्तुओं की खरीदारी अत्यंत मंगलकारी मानी जाती है। ऐसा विश्वास है कि धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुएं तेरह गुना लाभ देती हैं और घर में स्थायी सुख-समृद्धि लाती हैं। चूंकि भगवान धनवंतरी अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे, इसलिए धातु के बर्तनों की खरीदारी को अमृत का प्रतीक माना जाता है। चिकित्सक इस दिन विशेष रूप से भगवान धनवंतरी की पूजा करते हैं।

त्रयोदशी तिथि का समय:

  • आरंभ: 18 अक्टूबर 2025, दोपहर 12:18 बजे से

  • समाप्ति: 19 अक्टूबर 2025, दोपहर 1:51 बजे तक

यमदीपदान का महत्व

ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, धनतेरस की शाम “यमदीपदान” करना अत्यंत शुभ होता है। कहा गया है कि इस दिन घर के बाहर दीप जलाने से रोग, शोक, भय और अकाल मृत्यु के योग समाप्त हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें : सोने की कीमत छू रही आसमान, फिर भी खरीददारों की नहीं थम रही…

इस विधि के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर गोबर से लेपन कर दो मिट्टी के दीपक रखें, उनमें तेल डालकर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके दीप प्रज्वलित करें और “दीपज्योति नमोस्तुते” मंत्र का जाप करें। इससे यमराज प्रसन्न होते हैं और परिवार में दीर्घायु बनी रहती है।

मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारी

धनतेरस के दिन घर के मुख्य द्वार पर सुंदर रंगोली बनाकर मां लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है। साथ ही महालक्ष्मी के पांवों के छोटे-छोटे पदचिह्न भी लगाए जाते हैं जो धन और सौभाग्य के आगमन का प्रतीक हैं। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान धनवंतरी और कुबेर जी की पूजा करने की परंपरा है। प्राचीन काल में लोग इस दिन नए बर्तन में क्षीर (खीर) बनाकर भगवान धनवंतरी को भोग अर्पित करते थे।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाली शुभ वस्तुएं

  • पान के पत्ते 
    शास्त्रों में पान के पत्ते को अत्यंत शुभ माना गया है क्योंकि इसमें देवी-देवताओं का वास बताया गया है। धनतेरस और दिवाली की पूजा में इसका प्रयोग सौभाग्य बढ़ाता है।
  • सुपारी 
    पूजा में प्रयुक्त सुपारी को ब्रह्मा, यम, वरुण और इंद्र देवताओं का प्रतीक माना गया है। इस दिन उपयोग की गई सुपारी को तिजोरी में रखने से धन में वृद्धि होती है।
  • साबुत धनिया 
    धनतेरस पर साबुत धनिया खरीदकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है और घर में समृद्धि आती है।
  • बताशा और खील 
    बताशे मां लक्ष्मी का प्रिय भोग माने जाते हैं। पूजा में इन्हें अर्पित करने से सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं। खील खरीदना भी शुभ संकेत माना गया है।
  • दीपक और कपूर 
    पूजा से पहले मां के समक्ष दीपक अवश्य जलाएं। दीप जलाने से यमदेव प्रसन्न होते हैं और नकारात्मक शक्तियां नष्ट होती हैं। कपूर जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होकर सकारात्मकता का संचार होता है।
Tags: Dhanteras 2025
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Premananda Maharaj

'अब भगवान हमें धर ले...' आश्रम में आए गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज से मिलकर रो पड़े प्रेमानंद महाराज 

UP News

छठ के पवित्र त्योहार से महकेगा यूपी का नोएडा, 25 हजार लीटर के साथ हुआ खास इत्र का इंतज़ाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version