• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 24, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

आगरा में दृश्यम जैसा हत्याकांड सामने आया है। नहाते हुए बेटी का अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी की हत्या कर दी गई। पिता ने हत्या कर आरोपी के शव को ड्रम में डालकर खेत में जला दिया।

by Vinod
September 16, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कुछ साल पहले रूपहले पर्दे पर एक फिल्म आई थी, जिसका नाम दृश्यम था। दृश्यम में एक्टर अजय देवगन ने एक पिता का रोल निभाया था। उन्होंने बेटी का वीडियो बनाने वाले युवक का कत्ल कर शव ठिकाने लगाया था। फिल्म में पुलिस आरोपी को अरेस्ट नहीं कर पाई थी। कुछ ऐसा ही मामला अगारा में सामने आया। यहां के मलपुरा में एक पिता ने बेटी का नहाते हुए वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले को दुकान पर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। शव को नीले ड्रम में रखकर उसे फूंक दिया। मोबाइल के अलावा अन्य सामान को आरोपी पिता ने नदी में फेंककर आराम से 18 माह तक पुलिस से बचता रहर।

रियललाइफ की फिल्म दृश्यम की ये कहानी आगरा से सामने आई है। यहां 17 साल का लड़का शादी समारोह में वीडियो बनाने का काम करता था। बात साल 2023 की है। लड़का आगरा के मलपुरा गांव में आया हुआ था। मलपुरा गांव में उसकी रिश्तेदारी थी। रिश्तेदार हलवाई का काम करते थे। हलवाई की 16 वर्षीय बेटी का नहाते हुए वीडियो लड़के ने बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करके अपने पास बुलाने लगा। आरोप है कि वह 50 हजार रुपये की मांग भी कर रहा था। किशोरी ने पूरे घटना के बारे में अपने पिता को बताया। इस पर पिता ने लड़के को समझाने का प्रयास किया। एक बार मामला थाने तक पहुंचा। युवक ने गलती मान ली और समझौता होने पर केस दर्ज नहीं हुआ।

Related posts

UP News

स्कूटी पर सवार पान खाते रावण का वीडियो वायरल, नई सदी के लंकापति के नाम से हुए फेमस

September 24, 2025
Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

September 24, 2025

18 फरवरी 2024 को किशोर ककुआ में शादी में वीडियो बनाने गया था। वहीं से लापता हो गया। परिजन ने काफी खोजबीन की मगर वह मिला नहीं। इसके बाद पिता ने 20 फरवरी 2024 को गुमशुदगी दर्ज करा दी। उधर, सैंया में खेत में अधजला शव बरामद हुआ। उसकी पहचान करने मलपुरा से किशोर के परिजन और राजस्थान के मनीराम आए। मनीराम ने अपने बेटे के रूप में पहचान कर ली। उधर, मलपुरा से लापता किशोर का पता नहीं चल सका। पिता ने पुलिस से शिकायत की मगर शव की पहचान नहीं करने की वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस पर 11 जून 2024 को हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। मृतक किशोर के पिता ने शक किशोरी के पिता पर ही जताया था क्योंकि पूर्व में मामला थाने तक पहुंचा था।

इसमें कई और लोगों को नामजद किया था। मगर पुलिस के पास ऐसा कोई सुराग नहीं था कि जिससे यह पता चल जाए कि उसने ही हत्या की। इस पर मृतक और आरोपी की कॉल डिटेल निकाली गई। दोनों की लोकेशन 18 फरवरी को खारी नदी के पास की आई। इतना ही नहीं आरोपी ने अपने एक भतीजे को फोन करके रात में बुलाया था। वहीं, मृतक के घर से एक पेनड्राइव बरामद की गई। इसमें फेसबुक मैसेंजर पर आरोपी और मृतक के बीच हुई चैट के फोटो थे। इसमें कई चैट में घटना वाले दिन किशोर को बुलाने के थे। इस पर पुलिस का शक बढ़ गया। एसीपी सैंया डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि इस मामले में एसएसआई इजहार अहमद ने विवेचना में अहम साक्ष्य जुटाए। खेत में मिली लाश के विसरा को जांच के लिए भेजा गया था। वहीं नवंबर 2024 अपने बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने वाले मां-पिता के डीएनए की जांच कराई।

एसीपी सैंया डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि इसमें मां से मृतक के डीएनए का मिलान हो गया। हाल में आई रिपोर्ट में मृतक के लापता किशोर के रूप में पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने हलवाई को पकड़ लिया। उससे सख्ती से पूछताछ करने पर सारा सच सामने आ गया। एसीपी सैंया डॉ. सुकन्या शर्मा के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक ने उसकी नाबालिग बेटी के नहाते हुए फोटो-वीडियो बना लिए थे। वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। समझाने पर भी नहीं माना। फेसबुक मैंसेजर पर चैट के माध्यम से बेटी से मिलाने के बहाने उसे अपनी दुकान पर बुला लिया। अचानक पीछे से मफलर से गला घोंट दिया। वह जिंदा न रह जाए, इसलिए लोहे के तार से भी गला दबाया। बाद में अपने भतीजे को बुलाया। उससे ड्रम मंगवाया। इसमें शव रख दिया।

एसीपी सैंया डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि पहले दोनों उसके मोबाइल और बाइक को ले गए। खारी नदी में मोबाइल फेंक दिए। बाइक वहीं खड़ी कर दी। आरोपी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर लोडर में ड्रम को रखकर सुनसान स्थान पर सैंया क्षेत्र में ले गए। खेत में पेट्रोल डालकर शव जला दिया। बाद में अपनी मिठाई की दुकान को बंद कर दिल्ली चला गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पांच साल पहले इस्राइल में सेफ की नौकरी करके आया था। उसके पास काफी पैसा था। आगरा आने के बाद दुकान खोल ली थी। हत्याकांड के बाद वह साउथ अफ्रीका जाने की तैयारी में लगा था। इसके लिए वीजा बनवा लिया था। इसकी जानकारी पुलिस को हो गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद उसका वीजा निरस्त करा दिया गया। आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त मफलर जला दिया था मगर तार पुलिस ने बरामद किया है।

 

Tags: accused caught after 18 monthsaccused father arrestedAgra NewsDrishyam moviemurder of a youth
Share197Tweet123Share49
Previous Post

Bihar News : वो शहर जो बिहार में बनने वाले हैं रियल एस्टेट का हॉटस्पॉट, निवेश पा सकेंगे बेहतरीन रिटर्न

Next Post

जीजा साली संग भागा, तो साले ने जीजा की बहन से रचाई मोहब्बत की कहानी, थाने तक पहुंचा मामला

Vinod

Vinod

Next Post
Bareilly

जीजा साली संग भागा, तो साले ने जीजा की बहन से रचाई मोहब्बत की कहानी, थाने तक पहुंचा मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Ladakh

‘थ्री इडियट्स’ का आंदोलन बना ‘GenZ क्रांति’, लेह में हिंसा का तांडव: क्या भारत में भी अब शुरू होगा युवा विद्रोह?

September 24, 2025
UP News

स्कूटी पर सवार पान खाते रावण का वीडियो वायरल, नई सदी के लंकापति के नाम से हुए फेमस

September 24, 2025
Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

September 24, 2025
UP News

UP News : मेरठ में नर्स पर एसिड अटैक, किशोर ने ड्यूटी जाते समय फेंका तेजाब, दिल्ली रेफर

September 24, 2025
Delhi Metro

Delhi Metro: मेट्रो में रील और डांस वीडियो शूटिंग करने वालों पर नकेल, नियम तोड़ा तो लगेगा जुर्माना

September 24, 2025
India Pakistan Asia Cup Clash News

ASIA CUP 2025: क्या फाइनल में भारत-पाकिस्तान फिर आमने-सामने आ सकते है जानिए क्या कहते है समीकरण

September 24, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today : नवरात्रि पर तीसरे दिन चमका सोने का भाव, जानें क्या कहते हैं आज के ताजा रेट ?

September 24, 2025
Delhi

Delhi का ‘पवित्र’ आश्रम बना हवस का अड्डा: छात्राओं का यौन शोषण, बाबा फरार!

September 24, 2025
Lucknow

Lucknow में पुलिस की छुट्टियां रद्द: नवरात्रि और दशहरा पर ‘ऑल आउट’ सुरक्षा की तैयारी

September 24, 2025
Mission Shakti

योगी की ‘शेरनियां’ मैदान में: यूपी में महिला पुलिस का बढ़ता दबदबा, अपराधियों पर भारी

September 24, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version