Easy EMI Plans: टाटा पंच खरीदने का सपना होगा सच, जानें 1 लाख डाउनपेमेंट पर कितनी होगी महीने की EMI

Tata Punch Easy EMI Plans: टाटा पंच की कीमत 6.2 लाख है और ₹1 लाख के डाउन पेमेंट पर इसे खरीदा जा सकता है। बैंक से 6.23 लाख का लोन लेकर, 9% ब्याज दर पर 5 साल की अवधि में 13,253 की मासिक EMI चुकानी होगी। यह कार 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 7 वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

Tata Punch

Tata Punch Easy EMI Plans टाटा मोटर्स ने इंडियन मार्केट में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है। और कंपनी की कई कारें परफॉर्मेंस और मजबूती के लिए जानी जाती हैं। टाटा पंच, जो कि एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है, अपने आकर्षक लुक और शानदार फीचर्स के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय हो गई है। वर्तमान में टाटा पंच की एक्स-शोरूम कीमत 6,20,000 है, और दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत 7,23,760 है। यदि आप इस शानदार कार को अपने घर लाना चाहते हैं, तो 1 लाख के डाउन पेमेंट पर आप इसे घर ले जा सकते हैं।

कार लोन और EMI की डिटेल्स

यदि आपके पास 1 लाख का डाउन पेमेंट है, तो बाकी की रकम को आप कार लोन के रूप में ले सकते हैं। बैंक आपको 6,23,760 का लोन प्रदान करेगा, जिस पर 9% के आसपास ब्याज दर हो सकती है। अगर आप इस लोन को 5 साल की अवधि के लिए लेते हैं, तो आपकी महीने की EMI 13,253 होगी। इस प्रकार आप हर महीने इतनी EMI देकर टाटा पंच को आसानी से अपनी कार बना सकते हैं।

इसके अलावा, यदि आप चाहें तो लोन की अवधि को कम या ज्यादा कर सकते हैं, जिससे आपकी EMI में भी बदलाव आएगा। अगर आप छोटी अवधि का लोन लेते हैं, तो आपकी EMI अधिक होगी, लेकिन कुल भुगतान कम होगा। वहीं, लंबी अवधि के लोन में EMI कम होगी, लेकिन कुल ब्याज अधिक देना पड़ेगा। लोन लेने से पहले प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्कों की भी जानकारी लेना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- Nissan electric car: भारत में निसान का गेम चेंजर, हाइब्रिड, CNG और इलेक्ट्रिक मॉडल्स का धमाल

टाटा पंच का इंजन और वेरिएंट्स

टाटा पंच में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 87 बीएचपी की पावर और 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। टाटा पंच को कुल 7 वेरिएंट्स में बाजार में पेश किया गया है, ताकि खरीदार अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से ऑप्शन चुन सकते है।

Exit mobile version