मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home शिक्षा

Monkey Menace: किसके हमले में हुई मौत के बाद जागा बरेली नगर निगम, 12 हजार बंदरों पर चलेगा अभियान, हर वार्ड का बनेगा रोस्टर

शहर में बढ़ते बंदरों के आतंक को देखते हुए नगर निगम ने बड़े अभियान की तैयारी की है। पहले चरण में 12 हजार बंदरों को पकड़ा जाएगा और उन्हें जंगल में छोड़ा जाएगा।

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026
in शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम पहले चरण में करीब 12 हजार बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाएगा। इसके लिए एक एजेंसी का चयन किया जाएगा और उसके माध्यम से बंदरों को पकड़कर सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ा जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक एजेंसी तय होते ही अभियान शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद जरूरत के अनुसार आगे भी बंदरों को पकड़ने का काम जारी रहेगा।

हर वार्ड में बनेगा रोस्टर

नगर निगम बंदरों को पकड़ने के लिए शहर के अलग-अलग वार्डों का रोस्टर तैयार करेगा। इसी योजना के अनुसार चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाया जाएगा। सिविल लाइंस, ग्रीन पार्क, शास्त्रीनगर, सुभाषनगर, कालीबाड़ी, मिनी बाइपास रोड के पास बसंत विहार कॉलोनी और पुराने शहर समेत कई इलाकों में बंदरों के झुंड लगातार परेशानी का कारण बने हुए हैं। इन क्षेत्रों में लोग घर से बाहर निकलने और रोजमर्रा के काम करने में भी सावधानी बरतने को मजबूर हैं।

RELATED NEWS

Lucknow: 300 करोड़ के कर्ज में डूबा नगर निगम, पैसे के बिना कैसे पूरे होंगे प्रत्याशियों के बड़े-बड़े वादे

अप्रैल 26, 2023

Gujarat: 50 साल की वारंटी थी, 5 साल भी नहीं चला भ्रष्टाचार का पुल, महीनों से बंद पड़ा हाटकेश्वर फ्लाईओवर, जांच रिपोर्ट ने खोली पोल

मार्च 26, 2023

छतों पर भी खतरा

बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि लोगों को घर की छत पर कपड़े सुखाने तक में सावधानी बरतनी पड़ती है। कई जगह बंदर घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं। दरवाजा खुला मिलने पर वे फ्रिज तक खोलने की कोशिश करते हैं और घर में रखा सामान बिखेर देते हैं। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ चोट लगने का भी डर बना रहता है।

हमले में हुई मौत

कालीबाड़ी इलाके में बंदरों के हमले का गंभीर मामला सामने आ चुका है। पिछले साल एक बुजुर्ग पर घर की तीसरी मंजिल पर बंदर ने हमला कर दिया था। हमले के दौरान संतुलन बिगड़ने से बुजुर्ग नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। स्थानीय पार्षद हरिशंकर राजपूत के मुताबिक इलाके में बंदरों की संख्या और उनका उत्पात लगातार बढ़ रहा है। लोगों ने कई बार नगर निगम से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

नगर निगम उठाएगा जिम्मेदारी

बंदरों को पकड़ने को लेकर नगर निगम और वन विभाग के बीच जिम्मेदारी को लेकर लंबे समय से स्थिति स्पष्ट नहीं थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शासन ने नगर निकायों को ही बंदरों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने पशु कल्याण विभाग को एजेंसी के चयन के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। एजेंसी तय होते ही अभियान शुरू होगा। पहले चरण में 12 हजार बंदरों को जंगल में छोड़ा जाएगा और शिकायतें जारी रहने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Monkey Menacemunicipal corporationWildlife Management
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Lucknow: 300 करोड़ के कर्ज में डूबा नगर निगम, पैसे के बिना कैसे पूरे होंगे प्रत्याशियों के बड़े-बड़े वादे

by Anu Kadyan
अप्रैल 26, 2023

लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) के चुनाव के लिए चुनावी प्रचार-प्रसार जारी है। 900 से अधिक प्रत्याशी मैदान में...

Gujarat: 50 साल की वारंटी थी, 5 साल भी नहीं चला भ्रष्टाचार का पुल, महीनों से बंद पड़ा हाटकेश्वर फ्लाईओवर, जांच रिपोर्ट ने खोली पोल

by Anu Kadyan
मार्च 26, 2023

अहमदाबाद के पूर्वी इलाके में बने हाटकेश्वर फ्लाईओवर ब्रिज ने म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के भ्रष्टाचार की पोल खुल दी है। दरअसल...

Next Post
FSSAI Rule: पान मसाला की पैकिंग बदलेगी, प्लास्टिक और एल्युमिनियम फॉयल पर रोक, क्या कंपनियों की बढ़ेगी लागत

FSSAI Rule: पान मसाला की पैकिंग बदलेगी, प्लास्टिक और एल्युमिनियम फॉयल पर रोक, क्या कंपनियों की बढ़ेगी लागत

Earthquake Alert: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, मची तबाही, 130 लोगों की मौत; 570 से ज्यादा घायल

Earthquake Alert: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, मची तबाही, 130 लोगों की मौत; 570 से ज्यादा घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist