Wednesday, January 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home शिक्षा

पांचवीं कक्षा के बाद छात्राओं के लिए यहां बंद हो जाती है पढ़ाई, आज भी झोपड़ियों में लगती है क्लास

Web Desk by Web Desk
August 4, 2022
in शिक्षा
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आजादी के 75वें साल का जश्न मना रहे है। 21वीं सदी चल रही है फिर भी सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में जब शिक्षा की स्थिति पर नजर डालते हैं, तो कई ऐसे गांव मिल जाएंगे, जहां आज तक सरकारी स्कूलों के भवन तक नहीं हैं और लकड़ी की बनी झोपड़ी में कक्षाएं चलती हैं।

कई स्कूल ऐसे भी हैं, जहां तक पहुंचने के लिए सड़क तक नहीं है। ऐसे सुदूरवर्ती गांवों के विद्यार्थियों खासकर छात्राओं के लिए पांचवीं कक्षा के बाद शिक्षा के द्वार बंद हो जाते हैं।

RELATED POSTS

CBSE Board Exam 2026 Date Revised

CBSE Board Exam 2026 :तारीख क्यों बदली,10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाओं का बदला शेड्यूल जारी

December 31, 2025
IIT Kanpur alumni donation 100 crore

Alumni Donation: IIT कानपुर 2000 बैच के पूर्व छात्रों ने दी ऐतिहासिक गुरु दक्षिणा, सिल्वर जुबली रीयूनियन में छप्पर फाड़ दिया दान

December 30, 2025

दरअसल जिला मुख्यालय खूंटी से 50 किमी दूर पश्चिमी सिंहभूम की सीमा से सटे बोहोण्डा पंचायत का तोतकोरा एक गांव है। कोचांग से साली गांव तक आधी पक्की आधी कच्ची सड़क है। साली गांव के आगे तीन किमी तक पहाड़ है।  

विद्यालय का भवन तक नहीं बन पाया

जिसकी पगडंडियों पर पैदल चलकर तोतोकरा गांव पहुंचा जा सकता है। इस गांव में एक सरकारी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय है। सड़क नहीं होने के कारण आज तक विद्यालय का भवन तक नहीं बन पाया।

इसी बीच तोतकोरा गांव के साउ सोय बताते हैं कि 19 साल पहले ग्रामीणों ने जंगल से लकड़ियां काटकर एक झोपड़ी बनायी थी और उसके ऊपर प्लास्टिक का छप्पर है। यहां दो पारा शिक्षक हैं बरजू सोय और मार्टिन सोय। दोनों शिक्षक कोचांग से साली तक साईकिल से आते हैं और फिर पैदल पहाड़ों की पगडंडियों से होकर स्कूल जाते हैं।

वहीं गर्मी और बारिश के मौसम में शिक्षकों को स्कूल जाने में काफी परेशानी होती है। स्कूल के बच्चे पांचवीं तक की पढ़ाई पूरा करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर और झरझरा के स्कूलों में अपना नामांकन कराते हैं। यहां स्कूल का संचालन नियमित रूप से होता है। बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।

अब गांव के लगभग सभी लोग हिंदी सीख गये हैं

इसके बाद साउ सोय बताते हैं कि 17 साल पहले इस गांव में सिर्फ तीन लोग ही हिंदी बोल पाते थे, लेकिन दोनों पारा शिक्षकों की कोशिश के बाद अब गांव के लगभग सभी लोग हिंदी सीख गये हैं। बोहोण्डा पंचायत के कुदादारू गांव में स्कूल की हालत और भी बुरी है।

तोतकोरा से सात पहाड़ियों को पैदल पार कर इस गांव तक पहुंचा जा सकता है। जहां स्थानीय पत्थरों से खड़ी की गयी दीवार और प्लास्टिक के तिरपाल से ढ़के छप्पर के नीचे स्कूल चलता है। यहां कभी-कभार ही शिक्षक आते हैं।

कुदादारू के स्कूल को देखकर उसे किसी भी दृष्टिकोण से स्कूल नहीं कहा जा सकता, लेकिन है सरकारी स्कूल। इन गांवों तक पहुंचना आम लोगों के लिए आज भी आसान नहीं है। यह घोर नक्सल प्रभावित इलाका है।

पगडंडियों से होकर बच्चे जाते हैं स्कूल

उल्लेखनीय है कि ये सभी गांव खूंटी, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम जिले की सीमा पर है और इस इलाके को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सेकेंड हेडक्वार्टर कहा जाता है। अड़की प्रखंड के तिरला पंचायत मुख्यालय में स्थित स्कूल भवन तक भी सड़क नहीं बनी है। पगडंडियों से होकर बच्चे स्कूल पहुंचते हैं। अड़की की ही सरगेया पंचायत के कई ऐसे स्कूल हैं, जहां तक पहुंचने के लिए सड़क तक नहीं है।

खूंटी जिले का ही एक प्रखंड है रनिया। पहले लोग इसे कालापानी कहते थे। जिस कर्मचारी को सजा देनी होती थी, उसका तबादला रनिया प्रखण्ड में कर दिया जाता था। खैर झारखंड राज्य गठन के बाद स्थिति में तो काफी सुधार हुआ है लेकिन अधिकतर गांवों की स्थिति में अब तक कोई सुधार नजर नहीं आता।

बच्चों को बैठना होता है पेड़ के नीचे

इसी प्रखंड में एक पंचायत है डाहु यहां एक राजकीयकृत मध्य विद्यालय है गोरसोद और खटखुरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय ओलंगेर में विद्यालय तक पहुंचने के लिए कोई सड़क नहीं है। ओलंगेर में तो विद्यालय भवन भी नहीं है। इसके कारण बच्चों को पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है।

कमोवेश यही स्थिति आरसी मध्य एवं उच्च विद्यालय, पिडुल की भी है। आने-जाने के लिए पक्की सड़क भी बनी है, लेकिन विडम्बना है कि रास्ते में पड़ने वाले सिकरिया नाला पर पुलिया नहीं है। इसके कारण बरसात के दिनों में स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। इस सम्बंध में डाहु पंचायत के मुखिया रिमिस कंडुलना, खटखुरा की मुखिया मंजू सुरीन और जयपुर की मुखिया प्रतिमा कंडुलना ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह बहुत ही दुःख की बात है। सरकार को इस ओर अविलम्ब ध्यान देना चाहिए।

ये भी पढ़े-Janjgir: बच्चे ने सुनाया संस्कृत का गलत श्लोक..तो कलेक्टर सिन्हा ने श्लोक को कुछ इस तरह सुधारा

Tags: EDUCATION NEWSHEMANT SORENJharkhandKhuntiNews1India
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

CBSE Board Exam 2026 Date Revised

CBSE Board Exam 2026 :तारीख क्यों बदली,10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाओं का बदला शेड्यूल जारी

by SYED BUSHRA
December 31, 2025

CBSE Board Exam 2026 Date Revised:सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए अहम खबर है।...

IIT Kanpur alumni donation 100 crore

Alumni Donation: IIT कानपुर 2000 बैच के पूर्व छात्रों ने दी ऐतिहासिक गुरु दक्षिणा, सिल्वर जुबली रीयूनियन में छप्पर फाड़ दिया दान

by SYED BUSHRA
December 30, 2025

IIT Kanpur Alumni Donation: IIT कानपुर के साल 2000 बैच के पूर्व छात्रों ने अपने संस्थान को ऐसी गुरु दक्षिणा...

‘बाहरवाली’ के साथ ‘गुटरगू’ कर रहे थे DSP साहब, तभी आ गई घरवाली और LOVE STORY का कुछ ऐसे किया ‘एनकाउंटर’

‘बाहरवाली’ के साथ ‘गुटरगू’ कर रहे थे DSP साहब, तभी आ गई घरवाली और LOVE STORY का कुछ ऐसे किया ‘एनकाउंटर’

by Vinod
November 3, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेसक। झारखंड के गढ़वा जनपद में एक अजब-गजब की लव स्टोरी सामने आई है। यहां माझीयाओ अंचल के...

Free driving training for women India

मिशन शक्ति के तहत कई अहम कार्यक्रमों की तैयारी जारी,अब लड़कियों को हर जिले में मिलेगा मुफ्त ड्राइविंग प्रशिक्षण

by SYED BUSHRA
October 4, 2025

Free Driving Training for Girls: सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक खास पहल की है। इसके तहत हर...

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Dhirendra Shastri’s Religious Event Cancelled in Agra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा शनिवार को आगरा में होनी...

Next Post

बुजुर्ग माता-पिता के साथ हो रही बदसलूकी पर हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को दिया ये आदेश

CWG 2022: वेटलिफ्टिंग में भारत के लवप्रीत सिंह ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, 355 किलो वजन उठाकर जीता सम्मान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version