Saturday, April 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home शिक्षा

NCERT Book Controversy: कक्षा 8 की किताब में न्यायपालिका पर कौन सी टिप्पणी से मचा बवाल, चीफ जस्टिस ने लिया स्वतः संज्ञान

एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार संबंधी सामग्री पर विवाद बढ़ गया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने स्वतः संज्ञान लेने की बात कही। वरिष्ठ वकीलों ने कंटेंट को न्यायपालिका की छवि धूमिल करने वाला बताया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 26, 2026
in शिक्षा
NCERT class 8 judiciary controversy
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 NCERT class 8 judiciary controversy:देश की शिक्षा व्यवस्था और न्यायपालिका को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। Nationals jalwa1 Council of Educational Research and Training यानी एनसीईआरटी की कक्षा 8 की एक किताब में “न्यायपालिका में करप्शन” से जुड़ा अध्याय शामिल होने पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कड़ी नाराजगी जताई है।

चीफ जस्टिस ने कहा कि वे इस मामले में स्वतः संज्ञान ले रहे हैं। उनका साफ कहना है कि किसी को भी न्यायपालिका की छवि खराब करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने यहां तक कहा कि यह मामला सोची-समझी कोशिश जैसा लगता है।

RELATED NEWS

Harish Rana passive euthanasia case

क्या होता है पैसिव यूथेनेशिया जिसकी सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत फैसला देते वक्त क्यों रो पड़े जस्टिस

March 11, 2026
Supreme Court: सिर्फ पूछताछ के लिए गिरफ्तारी नहीं,  सात साल तक सजा वाले मामलों में  विशेष सावधानी बरते

Supreme Court: सिर्फ पूछताछ के लिए गिरफ्तारी नहीं, सात साल तक सजा वाले मामलों में विशेष सावधानी बरते

February 6, 2026

वरिष्ठ वकीलों ने उठाया मुद्दा

इस मामले को कुछ वरिष्ठ वकीलों ने कोर्ट के सामने रखा। इनमें कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी और मुकुल रोहतगी शामिल थे।
कपिल सिब्बल ने कहा कि यह चिंता की बात है कि आठवीं कक्षा के बच्चों को न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के बारे में पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पास किताब की प्रति है और उसमें मौजूद सामग्री न्यायपालिका की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली लगती है।

जज और वकील दोनों आहत

चीफ जस्टिस ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी है। उन्हें लगातार फोन कॉल और संदेश मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि जज और वकील दोनों इस मुद्दे से आहत हैं। न्यायपालिका से जुड़े हर व्यक्ति को यह मामला परेशान कर रहा है।

सिब्बल ने उम्मीद जताई कि कोर्ट इस मामले में स्वतः संज्ञान लेगा। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि कुछ दिन इंतजार कीजिए, वे स्वयं इस मामले को देख रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संस्था के प्रमुख होने के नाते वे अपने कर्तव्य को निभाएंगे और किसी भी कीमत पर न्यायपालिका को बदनाम नहीं होने देंगे।

जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ऐसा लगता है कि चुनिंदा तरीके से केवल न्यायपालिका को ही निशाना बनाया जा रहा है। किताब में ब्यूरोक्रेसी, राजनीति या अन्य क्षेत्रों में भ्रष्टाचार का उल्लेख नहीं है। इस पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि मामला सोची-समझी रणनीति जैसा प्रतीत होता है। हालांकि, उन्होंने ज्यादा टिप्पणी करने से इनकार किया और कहा कि वे अपने पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

बेंच के एक अन्य सदस्य जस्टिस बागची ने भी टिप्पणी की कि किताब की सामग्री में संविधान के मूल ढांचे के प्रति सम्मान का भाव नजर नहीं आता। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि कोर्ट इस विवाद पर आगे क्या कदम उठाता है।

Tags: : Supreme Court IndiaJudiciary ControversyNCERT Book Row
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Harish Rana passive euthanasia case

क्या होता है पैसिव यूथेनेशिया जिसकी सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत फैसला देते वक्त क्यों रो पड़े जस्टिस

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

Supreme Court Allows Passive Euthanasia: गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा पिछले करीब 13 साल से अचेत हालत में जिंदगी...

Supreme Court: सिर्फ पूछताछ के लिए गिरफ्तारी नहीं,  सात साल तक सजा वाले मामलों में  विशेष सावधानी बरते

Supreme Court: सिर्फ पूछताछ के लिए गिरफ्तारी नहीं, सात साल तक सजा वाले मामलों में विशेष सावधानी बरते

by SYED BUSHRA
February 6, 2026

Supreme Court’s Key Observation: नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी भी...

Supreme Court SIR voter list order

Supreme Court ने SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने से किया इनकार, राज्यों को अधिक कर्मचारी नियुक्त करने की सलाह

by SYED BUSHRA
December 9, 2025

Supreme Court Verdict on SIR: देश में चुनावी तैयारियाँ तेज होती दिख रही हैं और इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने...

Divorce judgment :सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला तलाकशुदा मुस्लिम महिला को शादी में मिला नकद, सोना और अन्य चीजें उसकी संपत्ति

Divorce judgment :सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला तलाकशुदा मुस्लिम महिला को शादी में मिला नकद, सोना और अन्य चीजें उसकी संपत्ति

by SYED BUSHRA
December 4, 2025

 Muslim Women Rights:सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया, जिसमें स्पष्ट कहा गया कि तलाकशुदा महिला को वह सभी सामान...

West Bengal SIR voter list issue

West Bengal SIR Dispute: क्या वोटर लिस्ट से 28 लाख नाम हटे, SIR पर राजनीति गरम, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

by SYED BUSHRA
November 29, 2025

West Bengal SIR Voter List Revision:पश्चिम बंगाल इस समय पूरे देश की सबसे बड़ी राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ...

Next Post
India Zimbabwe T20 match preview

India vs Zimbabwe: चेन्नई में होने वाले मुकाबले में किन खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी नजरें जानिए पिच का मिजाज, दोनों टीमों का रिकॉर्ड

Lucknow Aashiyana murder case update

Aashiyana Murder Case: बेटे के बाद किसपर गहराया शक ,डिजिटल सबूत, कॉल रिकॉर्ड और पुराने विवाद, पुलिस कर रही हर दिन नए खुलासे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist