Saturday, November 7, 2026 10:44 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » शिक्षा » UP PET Exam 2025: प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में कितने अभ्यर्थी होंगे शामिल, 48 जिलों में 1479 केंद्र, कड़े सुरक्षा के इंतजाम

UP PET Exam 2025: प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में कितने अभ्यर्थी होंगे शामिल, 48 जिलों में 1479 केंद्र, कड़े सुरक्षा के इंतजाम

यूपीएसएसएससी की पीईटी परीक्षा 6 और 7 सितंबर को 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवार देंगे। 48 जिलों में 1479 केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा और परिवहन की कड़ी व्यवस्था की गई है। परिणाम तीन साल तक मान्य रहेंगे।

by SYED BUSHRA
05/09/2025

UP PET Exam 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी 2025) छह और सात सितंबर को आयोजित की जा रही है। इस बार रिकॉर्ड तोड़ते हुए 25 लाख 31 हजार 996 अभ्यर्थी इसमें बैठने वाले हैं। परीक्षा दो दिनों तक चलेगी और हर दिन दो पाली होंगी। एक-एक पाली में लगभग 6.33 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा का महत्व

यह परीक्षा समूह ‘ग’ की नौकरियों में भर्ती की पहली सीढ़ी है। उम्मीदवारों के स्कोर के आधार पर आगे की भर्तियों के लिए आवेदन किया जाएगा। इस बार परीक्षा का परिणाम तीन साल तक मान्य रहेगा। यानी जो अभ्यर्थी सफल होंगे, वे अगले तीन वर्षों तक आयोग की भर्ती परीक्षाओं में आवेदन कर पाएंगे।

अगर किसी परीक्षार्थी को शून्य या निगेटिव अंक मिलते हैं तो वह क्वालीफाई नहीं माना जाएगा। वहीं, एक से अधिक अंक पाने वाले क्वालीफाई कर जाएंगे, हालांकि इंटरव्यू या चयन का मौका उन्हीं को मिलेगा जिनके अंक ज्यादा होंगे।

RELATED NEWS

UP government jobs recruitment 2026

Recruitment: योगी ने दी हरी झंडी कब से होगी बंपर सरकारी भर्ती ,पुलिस, शिक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य, आवास विकास में होगी भर्तियां

December 19, 2025

परीक्षा केंद्र और व्यवस्था

इस बार परीक्षा 48 जिलों के 1479 केंद्रों पर हो रही है। परीक्षा की निगरानी के लिए आयोग ने हर जिले में कंट्रोल रूम बनाए हैं। साथ ही, लखनऊ मुख्यालय में भी सेंट्रल कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग होगी।

महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनके अपने जिले में ही परीक्षा केंद्र दिए गए हैं। अन्य अभ्यर्थियों को मंडलवार केंद्र आवंटित किए गए हैं। जिन जिलों में ज्यादा परीक्षार्थी थे, उन्हें दूसरे जिलों में शिफ्ट किया गया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पूरा खाका तैयार किया है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी हर केंद्र पर नजर रखेंगे ताकि साल्वर गैंग पर रोक लगाई जा सके।

51 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

दो दिन में चार पालियों में 95,904 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

हर केंद्र पर एक-एक दरोगा, हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही तैनात रहेंगे।

प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को लाने-ले जाने में सशस्त्र पुलिस की ड्यूटी होगी।

यातायात पुलिस को भी खास जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा के दौरान भीड़ और जाम की समस्या से बचने के लिए बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

रोडवेज की 360 बसें चलेंगी

परिवहन निगम ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 360 बसें लगाने का ऐलान किया है। ये बसें आसपास के जिलों जैसे औरैया, बांदा, हमीरपुर, झांसी, कानपुर, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, गाजियाबाद और नोएडा तक चलाई जाएंगी।

इसकी निगरानी के लिए आईएसबीटी पर सहायक प्रबंधक शशि रानी और ईदगाह बस स्टेशन पर हेमंत तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। नोडल प्रभारी की जिम्मेदारी राजेश यादव को सौंपी गई है।

महिला अभ्यर्थियों की गलती का समाधान

कुछ महिला उम्मीदवारों ने फार्म भरते समय गलती से पुरुष विकल्प चुन लिया था, जिससे उनके केंद्र दूसरे जिलों में पड़ गए। लगभग 22 महिला अभ्यर्थियों ने आयोग को ईमेल करके सुधार का अनुरोध किया। आयोग ने इस पर संज्ञान लेकर उनकी समस्या का हल करने की बात कही है।

परीक्षा वाले जिले

परीक्षा लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, अलीगढ़, गाजियाबाद, आगरा, बरेली समेत 48 जिलों में होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ी चुनौती और अवसर दोनों है।

Related Posts

UP government jobs recruitment 2026

Recruitment: योगी ने दी हरी झंडी कब से होगी बंपर सरकारी भर्ती ,पुलिस, शिक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य, आवास विकास में होगी भर्तियां

December 19, 2025
Next Post
CM Yogi Big Announcement: अब कोई नहीं रहेगा बेरोजगार,यूपी के हर जिले में बनेगा 100 एकड़ जमीन पर “रोजगार ज़ोन”

CM Yogi Big Announcement: अब कोई नहीं रहेगा बेरोजगार,यूपी के हर जिले में बनेगा 100 एकड़ जमीन पर “रोजगार ज़ोन”

GST on Food Delivery:स्विग्गी जोमैटो से खाना मंगाना अब हुआ महंगा जीएसटी काउंसिल ने ग्राहकों पर फोड़ा बम

GST on Food Delivery:स्विग्गी जोमैटो से खाना मंगाना अब हुआ महंगा जीएसटी काउंसिल ने ग्राहकों पर फोड़ा बम

Amity University Parking मे छात्र पर हमला, कार में बैठा कर युवती ने 90 सेकंड में बरसाए 30 से ज़्यादा थप्पड़

Amity University Parking मे छात्र पर हमला, कार में बैठा कर युवती ने 90 सेकंड में बरसाए 30 से ज़्यादा थप्पड़

POPULAR POST

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Israel Arab Voters

Israel Election : इजरायल में अरब वोटरों ने कैसे बदला चुनावी गणित? कौन हैं यह नागरिक, जिनकी वजह से नेतन्याहू की बढ़ी मुश्किलें

November 7, 2026
Aadhaar Update : आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट कराने का मौका, कब तक नहीं लगेगी फीस; घर बैठे कैसे करें आवेदन

Aadhaar Update : आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट कराने का मौका, कब तक नहीं लगेगी फीस; घर बैठे कैसे करें आवेदन

November 6, 2026
Tigri Ganga Mela 2026: तिगरी गंगा मेले की तैयारियां तेज, झूले लगाने का काम शुरू; 15 नवंबर तक पूरा होगा इंतजाम

Tigri Ganga Mela 2026: तिगरी गंगा मेले की तैयारियां तेज, झूले लगाने का काम शुरू; 15 नवंबर तक पूरा होगा इंतजाम

November 6, 2026

LATEST

YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए कितना फ़ायदेमंद

YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए कितना फ़ायदेमंद

November 7, 2026
PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

November 7, 2026
Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

November 7, 2026
IND vs NZ : जीत के बाद भी क्यों नाराज हुए कप्तान शुभमन गिल? टीम इंडिया की किन गलतियों ने बढ़ाई टेंशन

IND vs NZ : जीत के बाद भी क्यों नाराज हुए कप्तान शुभमन गिल? टीम इंडिया की किन गलतियों ने बढ़ाई टेंशन

November 7, 2026
IND vs PAK : दिवाली पर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, सहवाग-द्रविड़ के बेटों पर रहेंगी नजरें, जानिए कब-कहां देखें LIVE

IND vs PAK : दिवाली पर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, सहवाग-द्रविड़ के बेटों पर रहेंगी नजरें, जानिए कब-कहां देखें LIVE

November 7, 2026
Test Retirement : मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 229 विकेट और 10 साल का सफर हुआ खत्म

Test Retirement : मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 229 विकेट और 10 साल का सफर हुआ खत्म

November 7, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India