सोमवार, अगस्त 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home शिक्षा

UPPSC RO/ARO Prelims 2023: इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षा की तैयारियां पूरी, कब होगा Exam

यूपीपीएससी आरओ/एआरओ परीक्षा 27 जुलाई को होगी। इस बार पूरे यूपी के 75 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में पेपर लीक से बचने के लिए एक पेपर और नए नियम लागू किए गए हैं।

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2025
in शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

UPPSC RO/ARO Prelims 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की प्रारंभिक परीक्षा 2023 अब जल्द ही होने वाली है। परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और आयोग ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। मंगलवार को आयोग मुख्यालय में सभी जिलों के नोडल अधिकारियों की अहम बैठक होगी। इसमें परीक्षा की प्रक्रिया और नए नियमों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो। इस बार यूपीपीएससी के इतिहास में सबसे बड़ी प्रारंभिक परीक्षा होने जा रही है, जो 27 जुलाई को आयोजित होगी। आयोग ने परीक्षा को सुचारू रूप से कराने के लिए कई नए कदम उठाए हैं। परीक्षा से 10 दिन पहले सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी किए जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी पूरा कर लिया गया है।

पिछली बार यह परीक्षा 11 फरवरी 2024 को 58 जिलों के करीब 2387 केंद्रों में कराई गई थी। तब आरओ/एआरओ के 411 पदों के लिए 10 लाख 76 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन पहली बार किसी एक परीक्षा के लिए आए थे। लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। पेपर लीक की घटना के बाद सरकार ने परीक्षा के नियमों और केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए। इसके साथ ही परीक्षा का प्रारूप भी बदला गया। पहले प्रारंभिक परीक्षा में दो अलग-अलग पेपर होते थे, लेकिन अब दोनों को मिलाकर एक ही पेपर बनाया गया है। इससे परीक्षा प्रणाली को बेहतर तरीके से नियंत्रित और मॉनिटर किया जा सकेगा।

RELATED NEWS

Supreme Court Government Job Qualification

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी में ज्यादा पढ़ाई भी बनेगी अयोग्यता, क्या है गरीब युवाओं के हक का मामला

अगस्त 25, 2026
NEET में 570 अंक तक पहुंची , फिर भी नहीं मिला MBBS, अब एक साथ 5 सरकारी नौकरियों में हुआ चयन

NEET में 570 अंक तक पहुंची , फिर भी नहीं मिला MBBS, अब एक साथ 5 सरकारी नौकरियों में हुआ चयन

अगस्त 4, 2026

परीक्षा का समय भी बदला गया है। पहले दो पालियों में डेढ़-डेढ़ घंटे की परीक्षा होती थी, अब सिर्फ एक पाली में तीन घंटे की परीक्षा होगी। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। इस एक पेपर में सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी दोनों के सवाल शामिल होंगे। इस बार प्रदेश के सभी 75 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आयोग पूरी कोशिश कर रहा है कि इस बार किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हो जाए।

Tags: government jobsUPPSC Exams
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Supreme Court Government Job Qualification

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी में ज्यादा पढ़ाई भी बनेगी अयोग्यता, क्या है गरीब युवाओं के हक का मामला

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट का एक अहम फैसला...

NEET में 570 अंक तक पहुंची , फिर भी नहीं मिला MBBS, अब एक साथ 5 सरकारी नौकरियों में हुआ चयन

NEET में 570 अंक तक पहुंची , फिर भी नहीं मिला MBBS, अब एक साथ 5 सरकारी नौकरियों में हुआ चयन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 4, 2026

NEET Journey: NEET जैसी कठिन परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना हर छात्र का सपना होता है, लेकिन केवल अच्छे...

UP Anganwadi Recruitment: बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका जानिए किस आधार पर होगा चयन,  आवेदन प्रक्रिया शुरू

UP Anganwadi Recruitment: बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका जानिए किस आधार पर होगा चयन, आवेदन प्रक्रिया शुरू

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका आया है। अगर आप...

UP Police Exam :  पहले दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न , चप्पल पहनकर पहुंचे अभ्यर्थी, बस किराये  मिली 50 फीसदी छूट

UP Police Exam : पहले दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न , चप्पल पहनकर पहुंचे अभ्यर्थी, बस किराये मिली 50 फीसदी छूट

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

UP Police Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 8, 9 और 10 जून को किया जा...

Retirement rules for government employees

सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट नियमों में क्या हुआ बदलाव उम्र,पेंशन और ग्रेच्युटी तक, जानिए क्या हैं नए नियम

by SYED BUSHRA
मई 1, 2025

Retirement Rules Changed for Government Employees हाल ही में सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट से जुड़े नियमों में कुछ...

Next Post
Hapur Road Accident: शिक्षा मंत्री  की गाड़ियां आपस में टकराईं, घायल हुईं मंत्री, एम्स में हो रहा इलाज

Hapur Road Accident: शिक्षा मंत्री की गाड़ियां आपस में टकराईं, घायल हुईं मंत्री, एम्स में हो रहा इलाज

आज लेबर यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल से कौन से सेक्टरों में कामकाज रहेगा ठप ,क्या डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

आज लेबर यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल से कौन से सेक्टरों में कामकाज रहेगा ठप ,क्या डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist