Eid-ul-Fitr 2023: यूपी से लेकर कश्मीर तक ईद के जश्न में डूबे लोग, एक-दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद

ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा पर्व है। रमजान के पवित्र महिने के आखिरी दिन ईद मनाई जाती है। जो कि मुसलमानों के लिए सबसे प्रमुख त्योहार होता है। बता दें सउदी अरब में 21 अप्रैल को ईद मनाई गई। वहीं भारत में 22 अप्रैल यानी आज ईद मनाई जा रही है। इसे मीठी ईद भी कहा जाता है। ईद का त्योहार भाईचारे और शांति का संदेश देता है।

ईस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान के पवित्र महीने के अंतिम दिन और दशवें शव्वाल की पहली तारीख को ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद के दिन मस्जिदों और ईदगाह में एक साथ नमाज अदा करने की रिवाज होती है। इस मौके पर घरों में खास तरह की लज़ीज़ पकवान बनाइ जाती है। जिसमें सेंवईयां प्रमुख होती है। इसके साथ ही लोग एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते है।

साथ ही ईद की तैयारी में लोग उत्साह से भरे रहते हैं। इसका झलक देश के सभी राज्यों के बाजारों में देखने को मिला। ईद की खरीदारी के लिए लोगों ने कड़कती धूप की भी परवाह नही की। बाजारों में खरीददारी के लिए लोगों में अलग ही उत्साह दिखा। यूपी से लेकर कश्मीर तक सब लोग ईद मनाने के जोश से भरे रहे है। सभी दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। चाहे वो सेवइयां की दुकानें हो, चूड़ी की दुकान हो, फल की दुकानें हो या फिर कपड़ों की हर तरफ लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

वहीं मेहंदी लगाने वाले की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ नजर आई। ईद उल फितर के मौके पर रोजेदार और पूरा घर मिलकर सुबह ईद की तैयारी करते हैं। ईद में मीठी सेवइयां खाने का रिवाज है।

Exit mobile version