Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh Elections 2022 : पांचवे चरण में 61 सीटों पर होगा मतदान, जानें क्या है मौजूदा समीकरण

abhishek tyagi by abhishek tyagi
February 26, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, राज्य
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चार चरण का चुनाव खत्म हो चुका है और अब बारी पांचवें चरण की है।यूपी के सात चरणों के चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें इसी चरण में है। पांचवा चरण बाकी के चरणों से अलग है क्योंकि इस चरण में अवध और पूर्वांचल के ज्यादातर जिले शामिल हैं। सूबे के बदले हुए सियासी समीकरणों में बीजेपी के सामने पिछली बार की तरह नतीजे दोहराना आसान नहीं दिख रहा है तो सपा गठबंधन के लिए भी चुनौतियां कम नहीं है।

पांचवें चरण के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होनी है, जहां पर 692 उम्मीदवार किस्मत आजमाने उतरे  हैं। पांचवें चरण में भगवान श्रीराम के अयोध्या से लेकर प्रयागराज और चित्रकूट जैसे धार्मिक नगरी में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी संग्राम होने हैं। बीजेपी के लिए अपने गढ़ को बचाए रखने की चुनौती है तो सपा, बसपा और कांग्रेस सत्ता की वापसी दारोमदार इसी चरण में टिका है। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस के सामने अमेठी-रायबरेली में है।

RELATED POSTS

90 हजार छात्रों ने छोड़ी लर्निंग आउटकम परीक्षा, सरकार ने परीक्षा में सुधार के लिए बनाये ये नियम

December 9, 2022

दिल्ली के स्कूलों से हटाई गई डीटीसी बस सेवा, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?

April 7, 2022

पांचवें चरण की जिन 61 विधानसभा सीटों पर चुनाव पर चुनाव हो रहे हैं, 90 फीसदी सीटों पर बीजेपी और अपना दल गठबंधन का कब्जा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में इन 60 सीटों में से 51 सीटें बीजेपी ने जीती थी जबकि उसके सहयोगी अपना दल (एस) को दो सीटें मिली थी। वहीं, सपा के खाते में महज 5 सीटें मिली थी। इसके अलावा कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली थी और दो सीटों पर निर्दलीय ने जीती थी। बसपा इस चरण में खाता भी नहीं खोल सकी थी।

योगी सरकार के 6 मंत्री

यूपी के इस चरण के चुनाव में योगी सरकार के कई दिग्गज मंत्रियों की किस्मत दांव पर है । उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से चुनाव लड़ रहे हैं तो कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह पट्टी सीट से उतरे हैं। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, इलाहबाद पश्चिम से प्रत्याशी हैं तो नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी इलाहाबाद दक्षिण, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री मनकापुर सुरक्षित सीट से और राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट सदर से चुनाव लड़ रहे हैं। योगी सरकार के मंत्री रहे मुकुट बिहारी की जगह उनके बेटे चुनावी मैदान में हैं।

राजा भैया की अग्निपरीक्षा होगी

प्रतापगढ़ की सियासत के बेताज बादशाह कहे जाने वाले कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया इस बार अपनी जनसत्ता पार्टी से चुनावी मैदान में उतरे हैं। राजा भैया के खिलाफ डेढ़ दशक के बाद सपा ने अपना उम्मीदवार उतारा है।कुंडा सीट पर सपा से गुलशन यादव चुनावी मैदान हैं।

सपा-कांग्रेस के दिग्गज ठोंक रहे ताल

पांचवें चरण में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा पटेल प्रतापगढ़ सदर और बहन पल्लवी पटेल सिराथू सीट से चुनावी मैदान में उतरी है। मां और बहन दोनों ही सपा गठबंधन से चुनाव लड़ रही हैं जबकि अनुप्रिया पटेल बीजेपी के साथ मिलकर चुनावी मैदान में है। अयोध्या सीट पर सपा के दिग्गज नेता तेजनारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय की किस्मत दांव पर लगी है तो रामपुर खास सीट पर कांग्रेस से आराधना मिश्रा हैं, जो प्रमोद तिवारी की बेटी हैं और दो बार से विधायक हैं।

 पांचवें चरण में 61 सीटों पर विभिन्न दलों के 48 मौजूदा विधायक मैदान में फिर से हैं जबकि बाकी 13 सीट पर टिकट काट दिए गए हैं। ऐसे में वो  खुद के बजाए दूसरों के लिए प्रचार में लगाए गए हैं। वहीं, कई दलबदलू नेता भी चुनावी मैदान में उतरे हैं।मौजूदा स्मीकरण जो भी हों लेकिन ये तो 10 मार्च को ही पता चलेगा की जनता ने आखिर किसे चुना है।

Tags: up election 2022 listup election 2022 scheduleup election news todayUp Election की ताज़ा ख़बरUP election की ताज़ा खबरे हिन्दी मेंUttar Pradesh Assembly elections 2022ब्रेकिंग न्यूज़ In Hindi
Share197Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

90 हजार छात्रों ने छोड़ी लर्निंग आउटकम परीक्षा, सरकार ने परीक्षा में सुधार के लिए बनाये ये नियम

by Web Desk
December 9, 2022

बेसिक स्कूलों में पढ़ रहें बच्चों की गुड़वत्ता जांच के दौरान 90 हजार छात्रों ने अपनी परीक्षा छोड़ी। वहीं 5.11...

दिल्ली के स्कूलों से हटाई गई डीटीसी बस सेवा, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?

by abhishek tyagi
April 7, 2022

नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) द्वारा शहर के स्कूलों से डीटीसी बस सेवाएं वापस लेने के फैसले पर दिल्ली...

आज प्रचार के आखिरी दिन पूर्वांचल में ताबड़तोड़ रैलियां, जानें सभी नेताओं का कार्यक्रम

by abhishek tyagi
March 5, 2022

UP 7th Phase Election: यूपी की चुनावी जंग में अब एक चरण का मतदान बाकी है, जिसके लिए आज चुनाव प्रचार...

UP Election 2022 : Akhilesh Yadav का विपक्ष पर प्रहार- वाराणसी में ममता बनर्जी को दिखाए गए काले झंडे

by abhishek tyagi
March 3, 2022

UP Election 2022: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी बुधवार को उत्तर प्रदेश स्थित...

UP Election Live Today : छठे चरण में CM Yogi ने किया मतदान

by abhishek tyagi
March 3, 2022

CM Yogi Cast Vote: यूपी के सीएम सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज छठे चरण में अपना वोट डाला....

Next Post

UP Election 2022: पांचवें चरण में 61 सीटों पर हो रहा है मतदान, इन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

UP Election 5th Phase Voting LIVE: पांचवें चरण में 61 सीटों के लिए वोटिंग शुरू, शाम 5 बजे तक 53.98% मतदान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version