Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव हमारे दिलो में हमेशा बने रहेगें, PM मोदी से लेकर..

कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव हमारे दिलो में हमेशा बने रहेगें, PM मोदी से लेकर अन्य राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कॉमेडी के बादशाह और घर-घर में ‘गजोधर भैय्या’ के नाम से मशहूर राजू श्रीवास्तव ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. महज 58 साल की उम्र में यह कॉमेडियन अपने प्रशंसकों को गमगीन करके रुखसत हो गया है और पीछे छोड़ गया है अपनी हंसी और ठहाके.राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया हैं.जी बिलकुल सही सुना आपने। जिस कॉमेडियन के बारे में सोच कर ही लोग खिल-खिलाकर हँस देते थे आज वहीँ राजू श्रीवास्तव देश को रुला कर चले गए हैं।

पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है

बता दें राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त को दिल्ली स्थित एक जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। और जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था.राजू श्रीवास्तव बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे थे। जहां से उनके स्वस्थ होकर लौटने का फैंस इंतजार कर रहे थे. वही पर राजू श्रीवास्तव ने जिंदगी की इस जंग को अलविदा कह दिया। बेशक वो आज चले गए हैं पर उनकी हंसी और ठहाके उनके प्रशंसक कभी नहीं भूल सकते हैं. राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है। अभी कि बात हैं मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद होश आया था।

हर कोई नम आँखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा हैं

यानि कॉमेडियन राजू की हालत में भी लगातार सुधार हो रहा है। जैसे ही उनके होश में आने की खबर आयी ,पुरे देश में जैसे खुशिया ही लौट आयी थी। पर आज राजू के जाने के बाद हर किसी की आँखे नम हो गयी हैं और हर कोई नम आँखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा हैं। इस दुनिया से उनकी विदाई पर राजनीति से लेकर फिल्म जगत तक में शोक की लहर है. फैंस अपने-अपने अंदाज में राजू श्रीवास्तव को याद कर रहे हैं और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं.

लाइव अपडेट

12:23 PM, 21-SEP-2022

प्रधानमंत्री ने व्यक्त की संवेदनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वह हमें बहुत जल्द छोड़कर चले गए लेकिन वह वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।

01:35 PM, 21-SEP-2022

भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने व्यक्त किया शोक

21-SEP-2022,11:52 AM

अखिलेश यादव ने व्यक्त की संवेदनाएं

अखिलेश यादव ने एएनआई से कहा, यह खेदजनक है कि राजू श्रीवास्तव हमारे बीच नहीं रहे। वह अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के साथ एक गरीब परिवार से आये थे, दुनिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके जैसे बहुत कम प्रतिभाशाली कॉमेडियन हैं। मुझे याद है कि सपा में शामिल होने पर वह कानपुर से कैसे चुनाव लड़ना चाहते थे।

12:12 PM, 21-SEP-2022

युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने दी श्रद्धांजलि

11:57 AM, 21-SEP-2022

राजू के निधन से दुखी कुमार विश्वास

11:00 AM, 21-SEP-2022

अरविंद केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि

11:08 AM, 21-SEP-2022

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजू के निधन पर शोक जताया

11:25 AM, 21-SEP-2022

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

11:10 AM, 21-SEP-2022

भाजपा के प्रवक्ता ने दी श्रद्धांजलि

Exit mobile version