Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
WWE की 5 ऐसी धाकड़ महिला रेसलर्स, एक ने तो The Great Khali को भी चटाई है धूल

WWE की 5 ऐसी धाकड़ महिला रेसलर्स, एक ने तो The Great Khali को भी चटाई है धूल

नई दिल्ली: WWE की दुनिया से तो आप वाकिफ़ ही होंगे, बच्चों से लेकर बड़ों तक कई सालों से वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानी WWE हम सभी का मनोरंजन करता आया है। WWE एक अमेरिकी एकीकृत मीडिया और मनोरंजन कंपनी है, जो मुख्य रूप से पेशेवर कुश्ती के लिए जानी जाती है।

आपने WWE की रिंग में MALE Fighters को तो कई बार लड़ते हुए देखा होगा, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी महिला रेसलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनियाभर में मशहूर हुई हैं और जिनके आज भी लाखों फैंस हैं। वहीं इनमें से कई महिला रेसलर्स ऐसी भी हैं, जिन्होंने रिंग में मर्दों को भी धूल चटाई है, तो चलिए आपको बताते हैं उन महिला रेसलिंग लेजेंड्स के बारे में।

बेथ फीनिक्स Beth Phoneix

इस श्रेणी में पहले स्थान पर हैं। बेथ फीनिक्स (Beth Phoneix) ये महिला रेसलर The Great Khali (द ग्रेट खली) जैसे पहलवान को मात दे चुकी हैं। साल 2010 में हुए एक रॉयल रम्बल (Royal Rumble) मैच में उन्होंने बड़ी ही चालाकी से खली को रिंग के बाहर कर धकेल दिया था, जिसके बाद वह फाइट से इलिमिनेट हो गए थे। सिर्फ इतना ही नहीं फाइट के दौरान रिंग में मौजूद दूसरे रेसलर CM PUNK को भी उन्होंने बुरी तरह पीटा था।

एजे ली AJ LEE

AJ LEE (एजे ली) का असली नाम अप्रिल जीनेट मेंडेज है। AJ LEE अब रेसलिंग से रिटायर हो चुकी हैं लेकिन एक जमाने में वह रिंग के अंदर अच्छे-अच्छों को धूल चटा चुकी हैं। वह इकलौती महिला रेसलर हैं जिन्होंने WWE सुपर स्टार चैलेंज 2013 का टाइटल अपने नाम किया था।

ट्रिश स्ट्रैटस TRISH STRATUS

TRISH STRATUS (ट्रिश स्ट्रैटस) ट्रिश लंबे समय तक WWE की महिला रैंकिंग में अपनी टॉप पोजीशन बरकरार रखने के लिए भी जानी जाती हैं। ट्रिश ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी, जिसके बाद उन्होंने रेसलिंग की दुनिया में भी खूब नाम कमाया। वह 3 ‘बार बेब ऑफ द ईयर’ का टाईटल भी जीत चुकी हैं।

लीटा LITA

LITA (लीटा) रेसलिंग की दुनिया में लीटा ने भी काफी नाम कमाया है, वह 4 बार महिला चैम्पियन रह चुकी हैं। अपनी फाइट्स के अलावा लीटा WWE में अपने अफेयर्स के लिए भी मशहूर रही हैं। साल 2014 में लीटा को WWE के हॉल ऑफ फेम में भी स्थान दिया जा चुका है।

टोरी विल्सन TORRIE WILSON

TORRIE WILSON (टोरी विल्सन) कमाल की खूबसूरती और अपनी फाइट्स से Torrie Wilson ने भी WWE में खूब ख्याति बटोरी है। टोरी ने भी रिंग में अच्छे- अच्छों को धूल चटाई है। WWE के इतिहास में उन्हें उनकी कमाल की खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है।

Exit mobile version