Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Aaj Ka Rashifal 18 September 2022: इन 2 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा रविवार का दिन, जाने आज का राशिफल - news 1 india

Aaj Ka Rashifal 18 September 2022: इन 2 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा रविवार का दिन, जाने आज का राशिफल

मेष: आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप अच्छा खासा धन व्यय कर सकते हैं,जो भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ भी लेकर आएगा। आज आपको कुछ घरेलू समस्याओं से निजात मिलेगी,क्योंकि वरिष्ठ सदस्य इसमें आपकी पूरी मदद करेंगे।

वृष: वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति के लिए धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन: धैर्य बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज किसी की वजह से आर्थिक लाभ हो सकता है। शाम का समय जीवनसाथी के साथ बिताएंगे।

कर्क: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने वरिष्ठ सदस्यों व अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपका मनोबल और ऊंचा होगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह: क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा, परन्तु रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

कन्या: आज मौज-मस्ती में समय बीतेगा। जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। मूड रोमांटिक रहेगा। किसी पुराने निवेश से आज लाभ हो सकता है।

तुला: मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है। आपके ऊपर घर व बाहर दोनों जगह जिम्मेदारियां पड़ने से मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर दबदबा बना रहेगा। आप किसी भी कार्य को पूरी मेहनत से पूरा करेंगे और अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

धनु: आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है। आपके ऊपर घर व बाहर दोनों जगह जिम्मेदारियां पड़ने से मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर दबदबा बना रहेगा। आप किसी भी कार्य को पूरी मेहनत से पूरा करेंगे और अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

मकर: आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई परेशानी आ रही है,तो वह सुलझ सकती है। यदि आपको स्थान परिवर्तन करना पड़े,तो अवश्य करें,क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है,लेकिन आपको आज कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्या आ सकती है,जिसमें आपको लापरवाही नहीं करनी है।

कुंभ: अपने गुस्से पर काबू रखें वरना परिवार के किसी सदस्य को आपकी बात का बुरा लग सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगाएं। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मीन: अपने गुस्से पर काबू रखें वरना परिवार के किसी सदस्य को आपकी बात का बुरा लग सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगाएं। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

Exit mobile version