Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Sidhu Moose wala की हत्या के बाद इस मशहूर सिंगर पर जानलेवा हमला, पंजाब में पसरा दहशत का माहौल

Sidhu Moose wala की हत्या के बाद इस मशहूर सिंगर पर जानलेवा हमला, पंजाब में पसरा दहशत का माहौल

नई दिल्ली: पंजाबी सिंगरों (Singers) पर जानलेवा हमले बढ़ते जा रहे हैं। कुछ महिनों पहले ही मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose wala) की हुई दर्दनाक हत्या ने सभी को हैरत में डाल दिया था। अभी इस बात को गुजरे साल भी नहीं हुआ था कि एक और मशहूर पंजाबी सिंगर पर जानलेनवा हमले की ख़बर ने सभी को हैरानी में डाल दिया है।

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/p/CjPHcDvh_yb/?utm_source=ig_web_copy_link

सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद पंजाबी सिंगर अल्फाज (Alfaaz) पर जानलेवा हमला हुआ है। घातक हमले के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस (Fortis Hospital) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की गहन निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

Image Credit @ yoyohoneysingh Instagram

मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल वह खतरें से बाहर हैं। सिंगर की हेल्थ अपडेट के बारे में खुद मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह (Honey Singh)ने बताया है।

इस हमले को अंजाम देने वालों में से एक को मोहाली पुलिस ने पकड़ लिया है। हमले की जानकारी देते हुए हनी सिंह ने बताया कि उनको जान से मारने की कोशिश की गई है। इस ख़बर के बाद से पंजाब में दहशत का माहौल है।

पकड़े गए आरोपी का नाम विकी बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने पंचकूला से पकड़ा है। आपको बता दें इस बात की जानकारी हनी सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से दी है। अस्पताल की फोटो के शेयर करते हुए हनी सिंह ने लिखा है, जो भी इस हमले के पीछे है उसे बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अल्फाज पर हमला करने के बाद एक पिकअप टेंपो से उन्हें कुचला भी गया था। बताते चलें कि अल्फाज ने अपने करियर कि शुरुआत हनी सिंह की एल्बम हाय मेरा दिल से की थी।

Exit mobile version