Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Ajay Devgn ने Kajol को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Ajay Devgn ने Kajol को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली: (Kajol Birthday Special) फिल्म अभिनेत्री काजोल (Kajol) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर काजोल के अभिनेता पति ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

अजय देवगन (Ajay Devgn) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शुरुआत एक फोन कॉल से होती है। क्लिप में देखा जा सकता है कि मोबाइल से काजोल का फोन आ रहा है और फिर अचानक ही काजोल की काफी सारी तस्वीरें दिखने लगती हैं।

इन तस्वीरों में अभिनेत्री रेड कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं। (Kajol Birthday Special) इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन देते हुए लिखा है, “जब वह फोन करती हैं, तो मैं उठाने से कभी नहीं चूकता हूं। जन्मदिन मुबारक हो प्यारी काजोल।”

बता दें कि सोशल मीडिया पर अजय की इस पोस्ट के जरिये उनके फैंस काजोल को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं। (Kajol Birthday Special) दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। अलग मिजाज होने के बावजूद दोनों में इश्क हुआ और 20 फरवरी, 1999 में दोनों ने करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी कर ली।

काजोल ने 20 अप्रैल, 2003 को बेटी न्यासा को जन्म दिया। न्यासा के जन्म के सात साल बाद काजोल दोबारा मां बनी और 13 सितम्बर, 2010 को बेटे युग को जन्म दिया। आज अजय और काजोल अपने बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। (Kajol Birthday Special) दोनों अक्सर कई मौकों पर साथ में नज़र आते हैं। काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड की सफल जोड़ियों में से एक हैं।

Exit mobile version