शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अश्लीलता के जाल में फंसे एजाज खान, NCW समन के बाद मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

'बिग बॉस' फेम एजाज खान इन दिनों अपने नए शो को लेकर चर्चा में हैं। उनके शो 'हाउस अरेस्ट' में आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री दिखाए जाने के कारण एजाज सहित अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। इस मामले में मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

by Gulshan
मई 3, 2025
in Latest News, क्राइम, मनोरंजन
Ajaz Khan
Share on FacebookShare on Twitter

Ajaz Khan : ‘बिग बॉस’ से लोकप्रियता पाने वाले अभिनेता एजाज खान इन दिनों अपने नए रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ के कारण विवादों में घिर गए हैं। यह शो, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू ऐप पर प्रसारित हो रहा था, अपने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के चलते गंभीर विवादों में फंस गया है। सोशल मीडिया पर शो के कुछ क्लिप्स वायरल हुए, जिनमें महिला प्रतिभागियों को आपत्तिजनक स्थितियों में दिखाया गया, जिससे दर्शकों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश पैदा हुआ।

कई धाराओं पर दर्ज हुआ केस 

इस पूरे मामले को लेकर एजाज खान और शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, आईटी अधिनियम की धारा 67 और 67(ए), साथ ही महिलाओं के आपत्तिजनक चित्रण से संबंधित धाराएं 4, 6 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर विश्व हिंदू परिषद की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है, जिसमें शो के कंटेंट को न केवल अश्लील, बल्कि धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया गया है।

RELATED NEWS

Ajaz Khan

विवादों में फसा एजाज़ खान का शो ‘हाउस अरेस्ट’, सेक्स पोजीशन पर सवाल से भड़का विवाद

मई 2, 2025
Ajaz Khan

एजाज खान के घर पर पड़ी ED की रेड, पत्नी फॉलन गुलीवाला ड्रग्स केस में गिरफ्तार

नवम्बर 30, 2024

सोशल मीडिया पर जमकर हुआ विरोध 

शो के प्रसारित होते ही कई अश्लील वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं। एक वायरल क्लिप में एजाज खान, महिला प्रतिभागियों को कैमरे के सामने अंतरंग पोज देने के लिए निर्देश देते नजर आए। विरोध बढ़ने पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल और एजाज खान को समन भेजा। आयोग ने उन्हें 9 मई 2025 तक पेश होने का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा कि इस तरह का कंटेंट महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है और यौन शोषण को बढ़ावा देता है।

प्लेटफॉर्म से सो की हुई उल्टे मुंह वापसी

बढ़ते विवादों को देखते हुए उल्लू ऐप ने अपने प्लेटफॉर्म से ‘हाउस अरेस्ट’ के सभी एपिसोड्स हटा दिए हैं। साथ ही शो को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से भी डिलीट कर दिया गया है। शो के बोल्ड और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भी नाराज़गी जताई है। हालांकि अब तक एजाज खान या शो के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़ें : संभल हिंसा के बाद विवादों में रहे CO अनुज चौधरी का तबादला, चंदौसी सर्किल…

‘हाउस अरेस्ट’ को ‘बिग बॉस’ और ‘लॉकअप’ जैसे शो की तर्ज पर तैयार किया गया था, लेकिन इसे ज्यादा बोल्ड और अनसेंसर्ड बताया गया। शो में गहना वशिष्ठ, नेहल वडोदिया, अभा पॉल, हुमेरा शेख, सारिका सालुंके, मुस्कान अग्रवाल, ऋतु राय, अयूषी भौमिक, सिमरन कौर, जोनिटा डिक्रूज और नैना छाबड़ा जैसी बोल्ड एक्ट्रेसेज़ ने भाग लिया था। वहीं मेल कंटेस्टेंट्स में राहुल भोज, संकल्प सोनी और अक्षय उपाध्याय जैसे नए चेहरों को शामिल किया गया था।

Tags: Ajaz Khan
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Ajaz Khan

विवादों में फसा एजाज़ खान का शो ‘हाउस अरेस्ट’, सेक्स पोजीशन पर सवाल से भड़का विवाद

by Akhand Pratap Singh
मई 2, 2025

Ajaz Khan: उल्लू ऐप पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ की एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर...

Ajaz Khan

एजाज खान के घर पर पड़ी ED की रेड, पत्नी फॉलन गुलीवाला ड्रग्स केस में गिरफ्तार

by Akhand Pratap Singh
नवम्बर 30, 2024

ED Arrested Ajaz Khan Wife: बिग बॉस सीजन 7 के प्रतिभागी एजाज खान की पत्नी को लेकर चौंकाने वाली खबर...

Ajaz Khan

लंबा फंसे अजाज खान… ड्रग्स के मामले में जायेंगे हवालात, सोशल मीडिया हीरो का बुरा हाल

by Mayank Yadav
अक्टूबर 9, 2024

Mumbai : मुंबई में एक्टर Ajaz Khan से जुड़े एक मामले में उनके ऑफिस का एक कर्मचारी को पुलिस की...

ड्रग केस में Ajaz Khan को मिली जमानत, आर्थर जेल से 2 साल बाद होंगे रिहा

by Neel Mani
मई 20, 2023

नई दिल्ली: एक नंबर ये सुन कुछ याद आया अगर नहीं आया तो चलिए हम आपको बताते हैं इसके बारे...

Next Post
Viral Video

ऋषिकेश की गलियों में स्कूटी लेकर निकला सांड.. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Bank Holidays

Bank Holidays : आज बैंक बंद हैं या खुले? देखें मई 2025 की पूरी बैंक छुट्टियों की लिस्ट...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist