Wednesday, June 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की पत्नी का थामा हाथ! खेसारी पर बोलीं “औरतों का करते हैं अनादर!”

बिहार विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट से पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का समर्थन प्राप्त हुआ है। पवन सिंह से मतभेद होने के बावजूद अक्षरा ने एक महिला के रूप में ज्योति की जीत की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने खेसारी लाल यादव पर महिलाओं के प्रति अनादर करने का आरोप भी लगाया।

by Gulshan
October 26, 2025
in Latest News, मनोरंजन
Pawan Singh Wife
Share on FacebookShare on Twitter

Pawan Singh Wife : बिहार विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट से पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह मैदान में हैं, और भले ही पवन खुद उनकी राजनीति में खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हों, लेकिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें लगातार समर्थन मिल रहा है। पहले खेसारी लाल यादव ने ज्योति के पक्ष में बात की थी, और अब अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी उनके समर्थन में खुलकर सामने आई हैं।

अक्षरा सिंह ने भूलाए गिले-शिकवे

अक्षरा सिंह और पवन सिंह के पुराने रिश्ते किसी से छिपे नहीं हैं। दोनों का अफेयर एक समय सुर्खियों में था, लेकिन जब पवन ने अचानक ज्योति से शादी कर ली, तो यह रिश्ता वहीं खत्म हो गया। इसके बाद अक्षरा और ज्योति के बीच बातचीत की एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई थी, जिससे दोनों के बीच की दूरियां साफ नज़र आई थीं।

RELATED NEWS

No Content Available

हालांकि अब अक्षरा ने तमाम मतभेदों को किनारे रखकर ज्योति सिंह के लिए चुनावी मैदान में समर्थन जताया है। उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते वह ज्योति की हिम्मत और संघर्ष की सराहना करती हैं और चाहती हैं कि उन्हें जनता का पूरा साथ मिले।

अपनी मेहनत से आगे बढ़ रही है ज्योति

अक्षरा सिंह ने कहा, “मैं एक महिला के रूप में ज्योति का सम्मान करती हूं। जो भी वो कर रही हैं, वो अपने दम पर कर रही हैं। हम यह नहीं जानते कि कोई किन हालातों से गुजरा है या किस दर्द से जूझा है। अगर हम किसी का साथ नहीं दे सकते, तो उसे गिराने का हक भी हमें नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि वो चाहती हैं ज्योति चुनाव में बड़ी जीत हासिल करें और अपने जीवन में आगे बढ़ती रहें।

यह भी पढ़ें : अलीगढ़ में भड़का हिंदू संगठनों का हंगामा, मंदिर की…

खेसारी पर बोलीं “खुलेआम अनादर करते हैं”

जब अक्षरा से खेसारी लाल यादव के चुनाव में उतरने और समर्थन को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा, “जो खुलेआम मेरा अनादर करता है, उसका साथ मैं कैसे दे सकती हूं? इज्जत होगी तभी समर्थन मिलेगा। इंसानियत के नाते मैं चाहती हूं कि हमारी इंडस्ट्री के लोग तरक्की करें, लेकिन सम्मान दोनों तरफ से जरूरी है।” फिलहाल अक्षरा ने अपने राजनीति में आने की संभावना से इनकार किया है, लेकिन ज्योति के समर्थन में उनके इस बयान ने चुनावी माहौल में नया मोड़ जरूर ला दिया है।

Tags: Pawan Singh Wife
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Satish Shah kidney failure causes symptoms treatment

Kidney Failure: सतीश शाह का निधन किडनी फेल्योर से हुआ,जानिए इसके कारण,लक्षण और बचाव

Delhi Aligarh illegal arms racket exposed

llegal Arms Factory:कहां छिपी मिली बंदूक फैक्ट्री, पुलिस रह गई हैरान कैसे हुआ अवैध हथियारों के गोरखधंधे का खुलासा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist