रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Akshaye Khanna:असली स्टारडम की हुई वापसी, छावा’ और ‘धुरंधर’ लाये उनके करियर में नया मोड़

अक्षय खन्ना ने 50 वर्ष की उम्र में ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ के जरिए जबरदस्त वापसी की है। लंबे संघर्ष, ब्रेक और फ्लॉप फिल्मों के बाद अब उन्हें वह स्टारडम मिला है जिसका वह वर्षों से इंतजार कर रहे थे।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 10, 2025
in मनोरंजन
: Akshaye Khanna rise in 2025 films
Share on FacebookShare on Twitter

 Bollywood news:अक्षय खन्ना फिल्मी परिवार से आते हैं, लेकिन विनोद खन्ना जैसे बड़े कलाकार के बेटे होने के बावजूद वह लंबे समय तक वैसी सफलता नहीं पा सके, जैसी अन्य स्टार किड्स को मिली। अब जब वह 50 वर्ष के हो गए हैं, तो केवल दो फिल्मों ने उन्हें वह पहचान दिला दी, जिसका इंतजार वह सालों से कर रहे थे। हाल ही में वह आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने किरदार रहमान डकैत को लेकर चर्चा में हैं। दर्शक कह रहे हैं कि उन्होंने अपने दमदार अभिनय से बाकी कलाकारों को पीछे छोड़ दिया है।

फ्लॉप फिल्म से शुरू हुआ सफर

अक्षय ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में पिता विनोद खन्ना के साथ आई फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन अक्षय की एक्टिंग लोगों को पसंद आई। इसके बाद वह जेपी दत्ता की फिल्म ‘बॉर्डर’ में नजर आए और यहां से वह फैंस के दिलों में जगह बनाने लगे। हालांकि, इसके बाद आई चार फिल्में लगातार फ्लॉप रहीं ‘मोहब्बत’, ‘भाई-भाई’, ‘डोली सजा के रखना’ और ‘कुदरत’।

RELATED NEWS

Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

जुलाई 23, 2026
Bollywood News: बॉलीवुड में बदल रहा रोमांस का चेहरा, नई पीढ़ी के इन एक्टर्स पर टिकी दर्शकों की नजर

Bollywood News: बॉलीवुड में बदल रहा रोमांस का चेहरा, नई पीढ़ी के इन एक्टर्स पर टिकी दर्शकों की नजर

जुलाई 15, 2026

ऐश्वर्या के साथ जोड़ी ने किया था कमाल

जब उनका करियर नीचे की ओर जा रहा था, तभी उन्हें ऐश्वर्या राय के साथ ‘आ अब लौट चलें’ मिली। 1999 में आई इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इसके बाद रिलीज हुई ‘ताल’ सुपरहिट साबित हुई और अक्षय एक बार फिर सुर्खियों में आ गए।

27 साल, 34 फिल्में और ढेरों उतार-चढ़ाव

अब तक अक्षय 34 फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें 2 ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ और ‘दृश्यम 2’ शामिल हैं। उनकी 8 फिल्में एवरेज और 3 फिल्में सेमी-हिट रहीं। सेमी-हिट फिल्मों में ‘ताल’, ‘हंगामा’, ‘तीस मार खान’ और ‘36 चाइना टाउन’ का नाम आता है। वहीं ‘हलचल’ और ‘रेस’ उनकी प्रमुख हिट फिल्मों में से हैं।

कभी नहीं किया खुद का प्रचार

अक्षय हमेशा शांत स्वभाव के रहे और उन्होंने स्टार किड होने का फायदा उठाने की कोशिश भी नहीं की। न उन्होंने खुद को प्रमोट किया, न स्टारडम पाने के लिए कोई शॉर्ट-कट अपनाया। ‘दृश्यम’ और ‘सेक्शन 375’ ने उन्हें फिर से मजबूत पहचान दी, लेकिन असली कमबैक हुआ ‘छावा’ से, जिसमें उन्होंने औरंगजेब का रोल करके दर्शकों को हैरान कर दिया।

अब ‘धुरंधर’ में छाए रहमान डकैत बनकर

इसके बाद आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने अक्षय के स्टारडम को एक नई ऊंचाई दे दी। रहमान डकैत का उनका किरदार खूब चर्चा में है। फराह खान ने तो उनकी परफॉर्मेंस देखकर मजाक में ऑस्कर तक की मांग कर दी।

नेट वर्थ और निजी जिंदगी

रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय की कुल संपत्ति लगभग 167 करोड़ रुपये है। जुहू में उनका 3.5 करोड़ का बंगला, मालाबार हिल में 60 करोड़ की हवेली और अलीबाग में एक फार्महाउस मौजूद है। वह प्रति फिल्म करीब 2.5 करोड़ रुपये लेते हैं। अक्षय ने शादी न करने का फैसला भी स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा था कि वह खुद को शादी या बच्चों की जिम्मेदारी के लायक नहीं मानते और अकेले रहकर ही खुश हैं।

Tags: Akshaye Khanna careerBollywood NewsDhurandhar film
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Neet Paper Leak Protest: बॉलीवुड अभिनेता Saif Ali Khan के बेटे Ibrahim Ali Khan एक सामाजिक मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया...

Bollywood News: बॉलीवुड में बदल रहा रोमांस का चेहरा, नई पीढ़ी के इन एक्टर्स पर टिकी दर्शकों की नजर

Bollywood News: बॉलीवुड में बदल रहा रोमांस का चेहरा, नई पीढ़ी के इन एक्टर्स पर टिकी दर्शकों की नजर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Bollywood News: मुंबई। बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का दौर लगातार बदल रहा है। लंबे समय तक बड़े सितारों का दबदबा...

Bollywood News: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

Salman Khan Matrubhoomi Release: मुंबई। Salman Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' एक बार फिर चर्चा...

Bollywood News: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

Bollywood News: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

Bollywood News: मुंबई। Salman Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' एक बार फिर चर्चा में है।...

Maniesh Paul की मां उर्मिल पॉल का निधन, भावुक पोस्ट में बोले- ‘आज दुनिया थोड़ी शांत लग रही है’

Maniesh Paul की मां उर्मिल पॉल का निधन, भावुक पोस्ट में बोले- ‘आज दुनिया थोड़ी शांत लग रही है’

by Sadaf Farooqui
जुलाई 9, 2026

बॉलीवुड अभिनेता और लोकप्रिय टीवी होस्ट मनीष पॉल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां उर्मिल...

Next Post
Moradabad

रिश्तों का कत्ल! मुरादाबाद में ससुर को बहू से रेप और बेटे की हत्या के लिए 'आजीवन कारावास'

ay Anmol Ambani RHFL banking fraud case

Banking Fraud Case: किस अंबानी का नाम बैंकिंग घोटाले में आया, CBI ने धोखाधड़ी और साजिश में FIR की दर्ज , उद्योग जगत में मची हलचल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist