गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अल्लु अर्जुन बने कैदी नंबर 7697, जानिए कैसे गुजरी जेल में रात और फर्श पर क्यों सोए फिल्म पुष्पा 2 के ‘पुष्पाराज’

पुष्पा 2 के एक्टर अल्लू अर्जुन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा था, बेल मिलने के बाद वह शनिवार को सलाखों से बाहर आए।

by Vinod
दिसम्बर 14, 2024
in Latest News, TOP NEWS, मनोरंजन, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पुष्पा 2 फिल्म के एक्टर अल्लु अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। हाईकोर्ट ने अल्लू अर्जुन को जमानत दे दी पर रात उन्हें सलाखों के पीछे ही गुजारनी पड़ी। शनिवार की सुबह वह चंचलगुडा जेल से रिहा हो गए। यहां से अल्लू अर्जुन अपने ऑफिस गए। कुछ देर ऑफिस में रूकने के बाद वह घर चले गए। परिवारवालों से मिले। फिर मीडिया से भी मुखातिब होकर अपना पक्ष रखा।
किस मामले में अल्लू अर्जुन किए गए अरेस्ट

अल्लू अर्जुन पर दर्ज हुई एफआईआर

बता दें, 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में जब अल्लू अर्जुन पहुंचे, तो उन्हें देखने के लिए लोगों के बीच भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक 39 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसका बेटा नाजुक स्थिति में पहुंच गया। चिक्कड़पल्ली पुलिस ने थिएटर के मालिक के साथ-साथ बालकनी के सुपरवाइजर और थिएटर के मैनेजर को गिरफ्तार किया था। साथ ही एक्टर अल्लू अर्जुन पर भी केस दर्ज किया। हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उनके घर से हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।

RELATED NEWS

Allu Arjun Raaka: रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Allu Arjun Raaka: रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

सितम्बर 21, 2026
SIIMA Awards

SIIMA Awards : अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, साई पल्लवी समेत कई कलाकारों को मिला खास सम्मान…

सितम्बर 7, 2025

जेल में अल्लू अर्जुन ने नहीं किया भोजन

अल्लू अर्जुन ने कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। पर कागजी कार्रवाई के कारण अल्लू अर्जुन जेल से बाहर नहीं आ पाए। एक रात उन्हें जेल में ही गुजारनी पड़ी। अल्लू अर्जुन को जेल में कैदी नंबर भी दिया गया। उन्हें 7697 कैदी नंबर से पहचान मिली। वह जेल में पूरी रात भूखे रहे और फर्श पर सोए। अल्लू अर्जुन को मंजीर बैरक के क्लास 1 कमरे में रखा था। अल्लू अर्जुन की सारी जानकारी जेल रिकॉर्ड में भी दर्ज की गई। सुबह कागजी कार्रवाई पूरी हुई और अल्लू अर्जुन जेल से रिहा कर दिए गए।

जेल से सीधे घर पहुंचे अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन जेल से बाहर निकलने के बद अपने घर पहुंचने से पहले गीता आर्ट्स ऑफिस गए। वहां से जुबली हिल्स स्थित अपने घर अल्लू गार्डन पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों से मिलाकात की। अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने अपने पति का घर में स्वागत किया। स्नेहा रिहाई की खबर आते ही घर के बाद अपने पति का इंतजार कर रही थीं। उनके साथ उनके बच्चे भी नज़र आए। जैसे ही अर्जुन उनके पास आए, स्नेहा ने उन्हें कसकर गले लगा लिया। अपने पति से मिलकर वह भी भावुक हो गईं।

कुछ इस तरह से बोले अल्लू अर्जुन

जेल से बाहर आने के बाद अल्लू अर्जुन ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा, फैंस का प्यार-समर्थन के लिए धन्यवाद. मैं ठीक हूं और घबराने की कोई बात नहीं है। जो हादसा हुआ, वो बहुत दुखद था, ऐसा नहीं होना चाहिए था। मैं जांच में पुलिस जांच में पूरी मदद करूंगा। यह एक हादसा था। वहां, मेरे कंट्रोल में कुछ नहीं था, जो हुआ उसके लिए माफी। अल्लू अर्जुन ने कहा कि जिस महिला की मौत हुई है, उसके परिवार का जो नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। लेकिन मुझसे जितना हो पाएगा, मैं पीड़ित परिवार की मदद करूंगा।

 

 

Tags: Allu ArjunAllu Arjun ArrestAllu Arjun JailMovie Pushpa 2
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Allu Arjun Raaka: रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Allu Arjun Raaka: रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 21, 2026

Allu Arjun Raaka: अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। निर्देशक एटली...

SIIMA Awards

SIIMA Awards : अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, साई पल्लवी समेत कई कलाकारों को मिला खास सम्मान…

by Gulshan
सितम्बर 7, 2025

SIIMA Awards : शनिवार को दुबई में भव्य आयोजन के साथ साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स 2025 (SIIMA) का सफल...

Allu Arjun Gets Bail

पुष्पा 2 स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में बड़ी राहत, अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने दी जमानत

by Akhand Pratap Singh
जनवरी 3, 2025

Allu Arjun Gets Bail: पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के मामले में अल्लू अर्जुन को...

Allu Arjun

Allu Arjun रील लाइफ में नही झुकने वाला रियल में रोया, पुलिस के सामने पुष्पा का हुआ बुरा हाल, वीडियो देख हुए इमोशनल

by Sufiya Tahir
दिसम्बर 25, 2024

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2 की रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरे गए है। पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मची...

Allu Arjun

Allu Arjun: तोड़फोड़ के बाद अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ये पोस्ट

by Sufiya Tahir
दिसम्बर 24, 2024

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म 'पुष्पा 2 की रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरे गए है। पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़...

Next Post
Mustak Khan

Mustak Khan: मुस्ताक के बाद शक्ति कपूर थे अगला शिकार मगर उससे पहले पुर्व सभासद के साथ अन्य गिरफ्तार

UP News: बकाया बिजली बिल के भुगतान पर यू पी सरकार से मिली बड़ी राहत, जानिए क्या है योजना और कैसे उठाए लाभ

UP News: बकाया बिजली बिल के भुगतान पर यू पी सरकार से मिली बड़ी राहत, जानिए क्या है योजना और कैसे उठाए लाभ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In