मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Alzheimer क्या कम उम्र में भी हो सकती है ? कौन सी फिल्म के किरदार ने दी इस बीमारी की समझ

अल्जाइमर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रही। युवाओं में भी इसके लक्षण सामने आ रहे हैं। शुरुआत में ही पहचान कर इलाज शुरू किया जाए तो इसकी गति को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2025
in मनोरंजन
Alzheimer symptoms in young adults

Alzheimer in Young People: हाल ही में आई फिल्म सैयारा दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी है। इसकी कहानी, कलाकारों की एक्टिंग और गाने जितने दिल को छूने वाले हैं, उतनी ही खास बात है इसका एक गंभीर सामाजिक मुद्दा उठाना। इस फिल्म में अभिनेत्री अनीत पड्डा ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है, जिसे अल्जाइमर जैसी बीमारी हो जाती है। एक ऐसी बीमारी जिसे आमतौर पर बुजुर्गों से जोड़ा जाता है।

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वह पहले छोटी-छोटी बातें भूलने लगती है और फिर धीरे-धीरे अपने करीबियों को भी पहचानना बंद कर देती है। इस किरदार ने न सिर्फ लोगों को भावनात्मक रूप से झकझोरा, बल्कि यह भी दिखाया कि यह बीमारी युवाओं को भी अपना शिकार बना सकती है।

RELATED NEWS

No Content Available

अल्जाइमर क्या होता है?आसान भाषा में समझें

Alzheimer एक दिमाग से जुड़ी गंभीर बीमारी है जिसमें इंसान की याद रखने, सोचने और पहचानने की ताकत धीरे-धीरे कम होने लगती है। यह एक तरह का न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जो धीरे-धीरे दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। इसे “डिमेंशिया” का सबसे आम रूप भी कहा जाता है। यह बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है और समय के साथ इंसान का व्यवहार, उसकी सोचने-समझने की क्षमता और रोज़मर्रा का कामकाज बुरी तरह प्रभावित होने लगता है।

अल्जाइमर के शुरुआती लक्षण

बार-बार चीजें भूल जाना

बातें करते समय शब्द भूल जाना

समय और तारीख को लेकर उलझन होना

चीजों को गलत जगह रख देना

अचानक मूड बदलना, चिड़चिड़ापन

अपने करीबियों को पहचानने में दिक्कत

जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, व्यक्ति अपना ख्याल भी खुद नहीं रख पाता और उसके रोज़मर्रा के कामों में भी परेशानी होने लगती है।

दिमाग पर इसका असर कैसे पड़ता है?

इस बीमारी में दिमाग की कोशिकाओं के बीच जमा होने वाले प्रोटीन (प्लाक्स) की वजह से न्यूरॉन्स यानी तंत्रिका कोशिकाएं एक-दूसरे से सही तरीके से संपर्क नहीं कर पातीं। इससे याददाश्त, निर्णय लेने की क्षमता और व्यवहार पर असर पड़ता है। MRI स्कैन में दिमाग सिकुड़ता हुआ दिखता है।

किन लोगों को है ज्यादा खतरा?

जिनके परिवार में पहले यह बीमारी रही हो

सिर पर गंभीर चोट लगी हो

हाई ब्लड प्रेशर या डिप्रेशन की शिकायत हो

शारीरिक गतिविधियां कम करने वाले लोग

हालांकि यह आमतौर पर 60 की उम्र के बाद दिखती है, लेकिन कुछ मामलों में यह 40 की उम्र के आसपास भी शुरू हो सकती है।

क्या इसका इलाज संभव है?

इस बीमारी का कोई पक्का इलाज नहीं है, लेकिन कुछ दवाएं और थेरेपी से इसके लक्षणों को कुछ समय तक रोका जा सकता है। सही देखभाल, मानसिक रूप से एक्टिव रहना और परिवार का साथ बहुत जरूरी होता है।

Tags: Alzheimer AwarenessYouth Mental Health

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Kannauj

अखिलेश के खास नेता को सरेआम जड़े 7 थप्पड़, कन्नौज तहसील में सपा नेताओं की WWE स्टाइल भिड़ंत

Uttar Pradesh:हापुड़, मुरादाबाद और बिजनौर में रात में उड़ते ड्रोन्स से गांवों में खौफ़,पुलिस कर रही है जांच

Uttar Pradesh:हापुड़, मुरादाबाद और बिजनौर में रात में उड़ते ड्रोन्स से गांवों में खौफ़,पुलिस कर रही है जांच

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India