Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
एक भारतीय गाने ने रातों रात पाकिस्तान की इस लड़की को कर दिया फेमस, Instagrtam पर अचानक बढ़े 3 लाख फॉलोअर्स

एक भारतीय गाने ने रातों रात पाकिस्तान की इस लड़की को कर दिया फेमस, Instagrtam पर अचानक बढ़े 3 लाख फॉलोअर्स

नई दिल्ली: पिछले कुछ सालों में सोशल नेटवर्किंग साइट्स की तरफ लोगों का रुझान बड़ी तेजी से बड़ा है। युवा, बच्चे और बुजुर्ग लगभग हर कोई या तो सोशल मीडिया यूज कर रहा है या फिर उसके बारे में थोड़ा बहुत जानता है।

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/reel/CldPfYToSAU/?utm_source=ig_web_copy_link

कारण आज के बढ़ते डिजिटलीकरण के दौर में लगभग हर कोई फेमस होना चाहता है। इसी को लेकर आपको बताते हैं एक ऐसे वीडियो क्लिप के बारे में जो सोशल मीडिया पर इस समय काफी वायरल हो रहा है।

साल 1954 में आई Bollywood फिल्म नागिन (Nagin) का मशहूर गीत मेरा दिल ये पुकारे आजा तो आपने कई बार सुना होगा या बचपन से सुनते आ रहे होंगे। इस गाने को लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने गाया था तो वहीं इस अभिनेत्री वैजयन्ती माला (Vyjayanthimala) पर फिल्माया गया था। लोगों ने उस जमाने में इस फिल्म को खूब प्यार दिया था। यही नहीं इस फिल्म के बाकी गीत भी काफी फेमस हुए थे।

लेकिन एक बार फिर सोशल मीडिया पर मेरा दिल ये पुकारे आजा गीत काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इसी गाने में कुछ बदलाव करके कुछ लोग काफी फेमस भी हो गए हैं। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान (Pakistan) की एक लड़की आयशा (Ayesha) की। लता मंगेशकर के इस गाने पर आयशा डांस करके काफी पॉपुलर हो गई हैं।

आपको बता दें इस गाने के कारण (Mera Dil Ye Pukare Aaja) पाकिस्तान की इस लड़की के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़े हैं। इस बात का खुलासा आयशा ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया है।

उन्होंने बताया एक दोस्त की शादी में वह डांस करना चाहती थी इसलिए उन्होंने दोस्त की खुशी के लिए डांस किया। आयशा ने बताया इसके लिए उन्होंने पहले से कोई तैयारी नहीं की थी और न ही किसी गाने का सेलेक्शन किया था, बस जैसे ही गाना स्टार्ट हुआ वह उसी गाने पर डांस करने लगी। उन्हें खुद इस बात के बारे में नहीं पता था कि वह इतनी फेमस हो जाएगी।

आपको बता दें डिजिटलीकरण के इस दौर में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म बनकर उभरा है जिसने कई लोगों को रातों रात फेमस कर दिया है उन्ही में से एक पाकिस्तान की आयशा भी हैं। आज के दौर में सोशल मीडिया का एक बड़ा महत्व बन चुका है।

Exit mobile version