गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

जानें भारत में बनने वाली पहली हॉरर फिल्म के बारे में, जिसे देख कांप उठते थे लोग

by Web Desk
अगस्त 18, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में सिनेमा को शुरू से ही बड़ी रोचकता के साथ देखा जाता है लेकिन ये भी सच है पहले फिल्मों में काम करना ठीक नहीं माना जाता था। बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को तो उनके घर वालों ने फिल्मों में काम करने को लेकर उनसे नाराज होकर उन्हें घर से ही निकाल दिया था, तो वहीं कुछ पैरेंट्स ऐसे भी थे जिन्होंने फिल्मों में काम करने को लेकर कभी उनसे बात नहीं की, खैर इस बात के बारे में फिर कभी बात करेंगे।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

आज हम आपको मनोरंजन जगत से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपने सुना होगा।

भारतीय सिनेमा में भुतहा यानि हॉरर फिल्मों को शुरू से ही पसंद किया जाता है। सिने जगत में प्यार, इश्क, मोहब्बत, ड्रामा, एक्शन और थ्रिलर के अलावा डर का अपना एक अलग ही रुतबा रहा है। हिंदी फिल्मों में रामसे ब्रदर्स (Ramsay Brothers) को हॉरर फिल्मों का रचयिता माना जाता है। उन्होंने कई मशहूर हॉरर फिल्मों का निर्माण किया, जिनमें, पुराना मंदिर, दहशत, दो गज जमीन के नीचे और दरवाजा जैसी और भी कई भुतहा फिल्में शामिल है।

साल 1972 में आई फिल्म “दो गज जमीन के नीचे” एक ऐसी फिल्म थी, जिसे उस समय देखकर हर कोई डर जाया करता था। महज 5 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने उस समय 40 लाख रुपये की कमाई की थी।

एक अहम बात जिसके बारे में आपको पता नहीं होगा ? हिंदी सिनेमा में भले ही रामसे ब्रदर्स को हॉरर फिल्मों का रचयिता माना जाता हो, लेकिन बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों को बनाने की शुरुआत किसी ओर ने की थी। इतना ही नहीं इस फिल्म के बनने के बाद ये हॉरर फिल्मों के लिए एक ट्रेंडसेंटर बन गई थी।

बॉलीवुड में पहली हॉरर फिल्म कमाल अमरोही (Kamal Amrohi) ने बनाई थी, जिसका नाम था “महल” (Mahal) ये फिल्म आजाद भारत की पहली हॉरर फिल्म थी। कमाल अमरोही फिल्मी जगत में 1938 से काम कर रहे थे, लेकिन बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म थी। ये फिल्म साल 1949 में आई थी। ये फिल्म उस दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। इतना ही नहीं इसकी सफलता के चलते अभिनेत्री मधुबाला (Madhubala) और गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को भी खासी ख्याति दिलाई थी।

इस फिल्म में मधुबाला और जाने-माने अभिनेता अशोक कुमार (Ashok Kumar) लीड रोल में थे। महल ने मधुबाला को स्टारडम दिलाने के साथ-साथ उन्हें उस दौर की बड़ी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार कर दिया था। इतना ही नहीं इस फिल्म ने लता मंगेशकर को भी खासी पहचान दिलाई थी। इस फिल्म का गीत “आएगा आने वाला आएगा” काफी फेमस हुआ था, जो आज भी सुना जाता है। महज 19 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने ये गाना गाया था।

ये थी फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी कामिनी नाम की एक ऐसी महिला की थी, जो महल में बरसो से अपने प्रेमी का इंतजार कर रही होती है। इसकी कहानी पुनर्जन्म और भुतहा घटना के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। कामिनी महल में अपने प्रेमी का इंतजार करते रह जाती है वहीं दूसरी ओर उसके प्रेमी की नाव डूब जाती है और वह मर जाता है। प्रेमी के आने की उम्मीद में कामिनी महल में ही दम तोड़ देती है।

अभिनेता अशोक कुमार के साथ घटी घटना पर बनी थी फिल्म

इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित थी, जिसके बारे में अशोक कुमार ने खुद बताया था। कुमार ने घटना के बारे में कमाल अमरोही को बताते हुए उस पर फिल्म बनाने के लिए कहा था।

अशोक कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह एक पहाड़ी इलाके में जीजीबॉय हाउस के पास शूटिंग कर रहे थे। आधी रात हो चुकी थी, तभी अशोक कुमार ने एक महिला की कार में सिरकटी लाश देखी। तभी वो महिला वहां से गायब हो गई। ये सब देखकर अशोक कुमार के होश उड़ गए थे। कुमार ने ये बात अपने स्टाफ को भी बताई थी, लेकिन उनकी बातों को स्टाफ ने एक सपना समझा था।

इस घटना को लेकर जब अशोक कुमार शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन गए तो वहां उन्हें बताया गया कि ऐसी घटना उसी जगह 14 साल पहले हो चुकी है।

Tags: Ashok KumarKamal Amrohilata mangeshkarMadhubalaMahalNews1IndiaRamsay Brothers
Share198Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

मंत्री लेसी सिंह को 'हत्यारन' बताने वाली बीमा भारती पर भड़के CM नीतीश कुमार, बीमा को दी ये चेतावनी

दिनदहाड़े 6 साल के बच्चे का अपहरण, ग्रामीणों ने किडनैपर को किया पुलिस के हवाले

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist