Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी Bipasha Basu

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी Bipasha Basu

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasa Basu) जल्द ही गुड न्यूज़ देने वाली हैं। जी हां बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) एक लंबे समय के बाद माता-पिता बनने वाले हैं।

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/reel/ChWdeaWg9NQ/?utm_source=ig_web_copy_link

इन दिनों ये कपल काफी चर्चा में बना हुआ है। पता हो कि हाल ही में बिपाशा बासु ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंट होने की तस्वीरें शेयर की थी, जिसके बाद एक्ट्रेस को बधाइयां मिलने लगी थी।

Source Instagram

एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। शेयर किए गए वीडियो में बिपाशा प्रेगनेंसी को एन्जॉय करती नज़र आ रही हैं। इस वीडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा है, “लव माय बेबी बंप।”

Source Instagram

बताते चलें कि साल 2015 में आई फिल्म अलोन (Alone) में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साथ काम किया था। ये फिल्म करण की डेब्यू फिल्म थी। सेट पर शूटिंग के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी और धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता शादी तक आ पहुंचा। आपको बता दें बी टाउन (B Town) का ये जोड़ा शादी के 6 साल बाद अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिये करण सिंह ग्रोवर और  बिपाशा बसु ने दी है।

Exit mobile version