बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Birthday Special: भजन गायिका के नाम से मशहूर Anuradha Paudwal जवान बेटे की मौत से टूट गई थी

by Web Desk
अक्टूबर 26, 2022
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अपनी आवाज से लोगों को ईश्वर की आराधना में ले जाने वाली गायिका अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) को कौन नहीं जानता! 90 के दशक में अपनी जादुई आवाज से छा जाने वाली इस सिंगर ने उस समय काफी ख्याति (Fame) बटोरी थी।

उनकी आवाज में ऐसा जादू था जिसे सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाया करता था। 27 अक्टूबर 1954 को जन्मी अनुराधा पौडवाल को बचपन से ही संगीत में खास रुचि थी। अनुराधा ने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 1973 में आई अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और जया भादुड़ी स्टारर फिल्म अभिमान (Abhimaan) से की थी, पर उन्हें पहला बड़ा ब्रेक साल 1976 में सुभाष घई (Subhash Ghai) की फिल्म कालीचरण (Kalicharan) से मिला।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026
Photo Credit @ paudwal.anuradha_official Instagram

इस फिल्म का उनका गाया गीत “एक बेटा”काफी हिट हुआ था। इसके बाद अनुराधा ने अपनी सुरीली आवाज से हर किसी का ध्यान खींचा। इसके बाद तो अनुराधा को एक के बाद एक कई फिल्मों में गायकी के ऑफर मिलने लगे।

Photo Credit @ paudwal.anuradha_official Instagram

उनके गाये गीतों में नज़र के सामने (आशिकी), दिल है कि मानता नहीं( दिल है कि मानता नहीं), धक- धक करने लगा( बेटा), तू मेरा हीरो है (हीरो), कह दो कि तुम हो मेरे(तेजाब), तेरा नाम लिया( राम लखन), बहुत प्यार करते है (साजन) आदि शामिल हैं, जो आज भी काफी मशहूर हैं। 90 के दशक में अनुराधा पौडवाल बॉलीवुड में अपने करियर की ऊंचाइयों पर थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने भगवान के गीत गाने शुरू किए जो उनके करियर को और ऊंचाइयों तक लेते चले गए।

Photo Credit @ paudwal.anuradha_official Instagram

अनुराधा पौडवाल की निजी जिंदगी की बात करें तो उनका निजी जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। अनुराधा पौडवाल ने अरुण पौडवाल (Arun Paudwal) से शादी की जो खुद भी संगीतकार थे। इस शादी से अनुराधा के दो बच्चे बेटा आदित्य और बेटी कविता हुई। अनुराधा एक खुशहाल जीवन गुजार रही थीं। अचानक एक दिन एक दुर्घटना में उनके पति अरुण पौडवाल की मृत्यु हो गई। इससे वह बुरी तरह से टूट गईं। इसके बाद अनुराधा ने अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही की लेकिन साल 2020 में उनके बेटे आदित्य का किडनी की बीमारी के कारण निधन हो गया। अनुराधा पौडवाल ने हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, कन्नड़ और बंगाली भाषा में भी गाने गाए हैं लेकिन अब ये गायिका गायन के क्षेत्र में ज्यादा एक्टिव नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, साल 2017 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया था।

Tags: AashiquiAbhimaanAnuradha PaudwalKalicharanNews1India
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

Govardhan Puja 2022 : भोपाल इस्कान मंदिर में पकवानों से बनेंगे 21 फीट लंबे गिरिराज जी

Delhi: CM केजरीवाल ने करेंसी नोट पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने की मांग, बताई ये वजह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In