Site icon News1India

Birthday Special: अपने स्ट्रगल के दौरान जब Dharmendra ने पकड़ लिया था RaajKumar का कॉलर

नई दिल्ली: Bollywood में हीमैन (He-Man) के नाम से जाने-जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) आज अपना Birthday सेलिब्रेट कर रहे हैं। 8 दिसंबर साल 1935 में पंजाब के लुधियाना जिले के साहनेवाल गांव में एक सिख परिवार में जन्में धर्मेंद्र को बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था।

आज उनके Birthday पर आपको बताएंगे उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में जिसे आप शायद ही जानते होंगे!

क्या आप जानतें हैं ? फिल्मों में आने से पहले धर्मेंद्र ने फिल्मफेयर के न्यू टैलेंट हंट को जीता था। इसके बाद भी उन्हें फिल्मों में आसानी से काम नहीं मिला था। इसके लिए उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था।

साल 1960 में आई फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से धर्मेंद्र ने Cinema में कदम रखा था। डायरेक्टर अर्जुन हिंगोरानी (Arjun Hingorani) ने उन्हें पहला ब्रेक दिया था। इस फिल्म को करने के बाद धर्मेंद्र काफी फेमस हो गए थे।

ये बात शायद ही आपको पता होगी ! कि धर्मेंद्र उस दौर के मशहूर अभिनेता राजकुमार (RaajKumar) से भिड़ गए थे। साल 1965 में आई फिल्म काजल के सेट पर (Kajal) धर्मेंद्र और राजकुमार के बीच कुछ ऐसा हुआ था, जिससे सभी शॉक्ड हो गए थे। इस फिल्म में धर्मेंद्र, राजकुमार, मीना कुमारी और हेलन जैसे सितारों ने काम किया था। फिल्म पर्दे पर सुपरहिट रही थी लेकिन इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा है जिसे लोग नहीं जानते हैं।

जब राजकुमार ने धर्मेंद्र का उड़ाया था मजाक

धर्मेंद्र उस दौर में अपना करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, वहीं राजकुमार उस जमाने में जाने-माने एक्टर थे। बताया जाता है फिल्म के सेट पर जब राजकुमार ने धर्मेद्र को देखा था तो उनका मजाक उड़ाते हुए कह दिया था कि ये किस पहलवान को लेकर आए हो, एक्टिंग करवानी है या फिर पहलवानी।

राजकुमार की ये बात सुनकर धर्मेंद्र को बहुत बुरा लगा था लेकिन बड़ा अभिनेता होने की वजह और करियर को बनाने के चलते वह इस बात को सुनकर चुप रह गए थे। इस मजाक के बाद भी राजकुमार नहीं रुके थे और फिर से उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था। धर्मेंद्र ने खुद को काफी समझाया लेकिन जब उनकी बर्दाश्त करने की हद टूटी तो फिर वो खुद को नहीं रोक पाए। गुस्साए धर्मेंद्र ने राजकुमार का कॉलर पकड़ लिया था। धर्मेंद्र के इस बर्ताव ने सेट पर मौजूद सभी लोगों को हैरत में डाल दिया था।

इस घटना के बाद राजकुमार ने इसे अपना अपमान समझते हुए सेट को छोड़कर चले जाना ही मुनासिब समझा। हालांकि बाद में फिल्म की शूटिंग पूरी हुई जो रिलीज होने के बाद काफी हिट रही।

इसके बाद राजकुमार और धर्मेंद्र के बीच दोस्ती हो गई थी लेकिन आज भी उन्हें धर्मेंद्र एरोगेंट एक्टर मानते हैं। फिल्मों से दूर आजकल धर्मेंद्र अपने फार्महाउस में ही पशु-पक्षी और पेड़ पौधों के साथ ज्यादा समय बिताते हैं। Bollywood के इस हैंडसम हंक के बारे में ये था कुछ खास। आपको कैसा लगा कमेंट सेक्शन में जाकर जरूर बताए।

Exit mobile version