Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Bollywood: क्या फ़िल्मी सितारों के लिए शादी तोडना आम बात हैं? इतनी...

Bollywood: क्या फ़िल्मी सितारों के लिए शादी तोडना आम बात हैं? इतनी जल्दी बदलती हैं राहें

बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया में रिश्ते बनते बिगड़ते रहते है ऐसा हम सबका ही मानना है अगर बात करे तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर कलाकारों के प्रेम प्रसंग और ब्रेकअप की खबरें सामने आती ही रहती हैं।इस इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारें हैं जिनके अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरीं हैं। और अफेयर के बाद में उन्होंने शादी भी की हैं कुछ की बात करे तो आज भी वह अपने इस रिश्ते को मजबूती से निभा रहे हैं। वहीं दूसरी और , कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जिन्होंने प्यार किया…शादी की लेकिन उनका रिश्ता लंबे समय तक टिक न सका। तो आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में जिनका रिश्ता ज्यादा न चल सका।

राखी सावंत-रितेश

राखी सावंत को कौन नहीं जानता। ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। पता हैं आपको राखी ने
अचानक रितेश से शादी करके सबको चौंका दिया था। बाद में फिर यह जोड़ी बिग बॉस 15 में भी नजर आई थी। लेकिन उनकी भी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों ने अलग होने का एलान कर दिया था।

पुलकित सम्राट-श्वेता रोहिरा

पुलकित सम्राट की जोड़ी श्वेता रोहिरा के साथ काफी अच्छी लगती थी। लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच मतभेद शुरू होने लगे। नई-नई शादी के बावजूद दोनो में अक्सर झगड़े होने लगे। इसके बाद दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली। इनकी शादी कुल मिलाक 12 महीनों तक ही चली।

अनुराग कश्यप-कल्कि कोचलिन

अनुराग और कल्कि दोनों बॉलीवुड से ताल्लुक रखते हैं। फिल्म ‘देव डी’ की शूटिंग के दौरान दोनों नजदीक आए थे। फिल्म के निर्देशक अनुराग थे जबकि कल्कि इसमें एक अहम किरदार में नजर आई थीं। कई साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया फिर बाद में दोनों ने 2011 में शादी कर ली। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया।

मनीषा कोइराला-सम्राट दहल

बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला 90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक थी। अपने करियर में उन्होंने बहुत कामयाबी देखी, लेकिन अगर उनकी शादी की बात करे तो वो सफल न हो सकी। अभिनेत्री ने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी लेकिन उनका रिश्ता केवल 2 साल ही चल सका। इसके बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

Exit mobile version