मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Entertainment news : रोमांस से लेकर एक्शन तक,जानिए कौन से निर्देशक किस तरह की फिल्मों में हैं माहिर

बॉलीवुड के इन डायरेक्टर्स ने रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और समाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई। यश चोपड़ा से रोहित शेट्टी तक सभी ने अपनी स्टाइल में दर्शकों का दिल जीत लिया।

by SYED BUSHRA
मई 8, 2025
in मनोरंजन

Bollywood’s Master Directors बॉलीवुड में कई ऐसे मशहूर डायरेक्टर हैं जिन्होंने अलग-अलग स्टाइल की फिल्में बनाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। कुछ ने रोमांटिक फिल्मों से नाम कमाया तो कुछ एक्शन और सस्पेंस थ्रिलर में माहिर हो गए। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ दिग्गज निर्देशकों के बारे में, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

यश चोपड़ा, रोमांस के किंग

यश चोपड़ा का नाम आते ही खूबसूरत लव स्टोरीज़ और दिल को छू लेने वाले सीन याद आ जाते हैं। उन्होंने “कभी-कभी”, “चांदनी”, “दिल तो पागल है” जैसी रोमांटिक फिल्मों से अपनी पहचान बनाई। साथ ही “दीवार” और “डर” जैसी फिल्मों से उन्होंने ड्रामा और थ्रिल का भी बेहतरीन उदाहरण पेश किया। यश राज फिल्म्स आज भी उनकी बनाई हुई सोच पर आगे बढ़ रहा है।

RELATED NEWS

Guru Dutt birthday special: एक कामयाब डायरेक्टर प्रोड्यूसर एक्टर , किससे था इतना प्यार कि बदल लिया अपना नाम

Guru Dutt birthday special: एक कामयाब डायरेक्टर प्रोड्यूसर एक्टर , किससे था इतना प्यार कि बदल लिया अपना नाम

जुलाई 9, 2025

आदित्य चोपड़ा, पिता की विरासत को निभाया

यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा ने भी डायरेक्शन में कमाल किया। उनकी पहली फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” आज भी एक आइकॉनिक लव स्टोरी मानी जाती है। इसके बाद “मोहब्बतें” और “रब ने बना दी जोड़ी” ने भी दर्शकों को खूब पसंद आई। वे शाहरुख खान के करीबी माने जाते हैं और उनकी फिल्मों में शाहरुख की खास जगह होती है।

करन जौहर,इमोशंस और फैमिली ड्रामा के उस्ताद

करन जौहर ने “कुछ कुछ होता है” और “कभी ख़ुशी कभी ग़म” जैसी सुपरहिट फिल्में बनाईं, जो आज भी लोगों की फेवरेट हैं। उनका प्रोडक्शन हाउस, धर्मा प्रोडक्शन, स्टाइलिश और फैमिली-बेस्ड फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने भी शाहरुख खान को कई हिट फिल्में दी हैं।

संजय लीला भंसाली, भव्यता और इमोशन का मेल

संजय लीला भंसाली की फिल्मों में शानदार सेट्स, गहरी कहानियां और इमोशन्स का जबरदस्त तालमेल देखने को मिलता है। “हम दिल दे चुके सनम”, “देवदास”, “बाजीराव मस्तानी” और “पद्मावत” जैसी फिल्में इसका बड़ा उदाहरण हैं।

राजकुमार हिरानी ,हंसी के साथ समाज का आइना

राजकुमार हिरानी ने फिल्मों के जरिए समाज को मैसेज देने का काम किया है। “मुन्ना भाई एमबीबीएस”, “लगे रहो मुन्ना भाई”, “3 इडियट्स” और “पीके” जैसी फिल्मों में उन्होंने कॉमेडी और सामाजिक मुद्दों को बेहतरीन ढंग से पेश किया।

रोहित शेट्टी,जबरदस्त एक्शन और फुल एंटरटेनमेंट

अगर उड़ती कारें, ज़बरदस्त एक्शन और मसालेदार सीन की बात हो, तो रोहित शेट्टी का नाम सबसे ऊपर आता है। “सिंघम”, “सिम्बा” और “गोलमाल” सीरीज जैसी फिल्में उनके डायरेक्शन का दम दिखाती हैं।

Tags: Bollywood FilmmakersHindi Cinema Legends

SYED BUSHRA

Related Posts

Guru Dutt birthday special: एक कामयाब डायरेक्टर प्रोड्यूसर एक्टर , किससे था इतना प्यार कि बदल लिया अपना नाम

Guru Dutt birthday special: एक कामयाब डायरेक्टर प्रोड्यूसर एक्टर , किससे था इतना प्यार कि बदल लिया अपना नाम

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2025

Guru Dutt's Life Journey: "वक़्त ने किया क्या हसीं सितम… तुम रहे ना तुम, हम रहे ना हम..." ये गाना...

Next Post
CM Yogi

‘जिन्होंने बेटियों का सिंदूर छीना, उन्हें खानदान खोना पड़ा’, ऑपरेशन सिंदूर पर गरजे सीएम योगी

Laptop की स्पीड slow हो हुई हैं तो इन आसान टिप्स से करे इसको Fast और Soothing

Laptop की स्पीड slow हो हुई हैं तो इन आसान टिप्स से करे इसको Fast और Soothing

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India