Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Entertainment news : बॉलीवुड के पांच खौफ़नाक विलेन,जिनके बच्चों को नहीं मिली वैसी चमक,जानिए कैसी है उनकी ज़िंदगी

बॉलीवुड के कुछ दिग्गज खलनायकों ने अपने डरावने किरदारों से दर्शकों के दिलों पर राज किया, लेकिन उनके बच्चों को वैसी पहचान और शोहरत नहीं मिल सकी।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 23, 2025
in मनोरंजन
Bollywood villain actors children
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bollywood news : बॉलीवुड की चमक-दमक भरी दुनिया में हीरो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन फिल्मी पर्दे पर कुछ ऐसे विलेन भी हुए हैं जिनकी आवाज़ और अंदाज़ ने लोगों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया। ये कलाकार अपने दमदार अभिनय से मशहूर हुए, लेकिन उनके बच्चों को फिल्मों में वैसी सफलता और शोहरत नहीं मिल पाई। चलिए जानते हैं कि अब वे अपनी ज़िंदगी में क्या कर रहे हैं।

अमरीश पुरी

‘मोगैंबो खुश हुआ’ जैसे डायलॉग देने वाले अमरीश पुरी को आज भी याद किया जाता है। हालांकि उन्होंने अपने बच्चों को फिल्मी दुनिया से दूर रखा। उनके बेटे राजीव पुरी मर्चेंट नेवी में थे और बेटी नम्रता पुरी एक त्वचा रोग विशेषज्ञ (डर्मेटोलॉजिस्ट) हैं। उनके पोते वर्धन पुरी ने 2019 में फिल्म ‘ये साली आशिकी’ से बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन उन्हें दादा जैसी कामयाबी नहीं मिल पाई।

RELATED NEWS

Check bounce Case Update: चेक बाउंस केस में कोर्ट ने जमानत ठुकराई, इंडस्ट्री के सितारे मदद के लिए आगे आए

Check bounce Case Update: चेक बाउंस केस में कोर्ट ने जमानत ठुकराई, इंडस्ट्री के सितारे मदद के लिए आगे आए

February 12, 2026
Cheque Bounce Case: कौन मशहूर कॉमेडियन किस मामले मे पहुंचे तिहाड़ जेल , उनका भावुक बयान सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Cheque Bounce Case: कौन मशहूर कॉमेडियन किस मामले मे पहुंचे तिहाड़ जेल , उनका भावुक बयान सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

February 10, 2026

 डैनी डेन्जोंगपा

‘अग्निपथ’ के कांचा चीना, यानी डैनी, एक दमदार खलनायक के रूप में पहचाने जाते हैं। उनके बेटे रिन्जिंग ने 2021 में फिल्म ‘स्क्वॉड’ से बॉलीवुड डेब्यू किया, जहां उन्होंने जबरदस्त एक्शन किया। उनकी बेटी पेमा डेन्जोंगपा फिल्मी दुनिया से दूर रहकर बिजनेस चला रही हैं और युकसोम ब्रुअरीज में डायरेक्टर हैं।

प्राण

प्राण साहब ने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और खलनायक के रूप में ऊंचा मुकाम पाया। उनके बेटे सुनील सिकंद ने ‘लक्ष्मण रेखा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। बेटी पिंकी विवेक भल्ला से शादी के बाद लाइमलाइट से दूर हैं। दूसरा बेटा अरविंद भी मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं।

अमजद खान

‘गब्बर सिंह’ के रूप में अमजद खान आज भी याद किए जाते हैं। उनके बेटे शादाब खान ने एक्टिंग की शुरुआत ‘राजा की आएगी बारात’ से की, लेकिन खास सफलता नहीं मिली। अब वे लेखक और निर्देशक हैं। बेटी अहलम थिएटर की दुनिया में सक्रिय हैं और जफर कराचीवाला से शादी कर चुकी हैं। छोटे बेटे सीमाब क्रिकेट से जुड़े रहे हैं।

अजीत 

‘सारा शहर मुझे लॉयन के नाम से जानता है’ जैसे डायलॉग से मशहूर अजीत खान के बेटे शहजाद खान ने भी फिल्मों और टीवी में काम किया है। हालांकि उन्हें अपने पिता जैसी सफलता नहीं मिल पाई। वे अब एक्टिंग के साथ-साथ व्यापार भी करते हैं।

Tags: Bollywood Newscelebrity kids
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Check bounce Case Update: चेक बाउंस केस में कोर्ट ने जमानत ठुकराई, इंडस्ट्री के सितारे मदद के लिए आगे आए

Check bounce Case Update: चेक बाउंस केस में कोर्ट ने जमानत ठुकराई, इंडस्ट्री के सितारे मदद के लिए आगे आए

by SYED BUSHRA
February 12, 2026

Rajpal Yadav Jail Case Update: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद...

Cheque Bounce Case: कौन मशहूर कॉमेडियन किस मामले मे पहुंचे तिहाड़ जेल , उनका भावुक बयान सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Cheque Bounce Case: कौन मशहूर कॉमेडियन किस मामले मे पहुंचे तिहाड़ जेल , उनका भावुक बयान सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

by SYED BUSHRA
February 10, 2026

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: लोगों को अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले मशहूर अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी निजी...

नेहा कक्कड़ का ‘कैंडी शॉप’ विवादों में, डांस स्टेप पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोलिंग

नेहा कक्कड़ का ‘कैंडी शॉप’ विवादों में, डांस स्टेप पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोलिंग

by Sangeeta Sharma
December 17, 2025

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘लॉलीपॉप... कैंडी शॉप’ (Neha Kakkar – Candy Shop) हाल ही में रिलीज़ हुआ...

आवारापन 2 से सामने आया इमरान हाशमी-दिशा पाटनी का पहला लुक, वायरल फोटो ने रिलीज़ से पहले ही बना दिया माहौल

आवारापन 2 से सामने आया इमरान हाशमी-दिशा पाटनी का पहला लुक, वायरल फोटो ने रिलीज़ से पहले ही बना दिया माहौल

by Sangeeta Sharma
December 15, 2025

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म “आवारापन 2” का सेट से इमरान हाशमी और दिशा पाटनी का पहला लुक ऑनलाइन लीक हो...

Dhurandhar movie banned middle east

Dhurandhar Banned: कौन से देशों में ‘धुरंधर’ पर लगा बैन रिलीज रूकी , फिल्म भारत और विदेशों में कर रही जबरदस्त कमाई

by SYED BUSHRA
December 13, 2025

Dhurandhar Movie Banned in Middle-East Countries :मुंबई से आई रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों...

Next Post
यूपी में है एक ऐसा अनोखा मंदिर, जो देता है मौसम की सटीक जानकारी, जानिए 2025 में कैसा रहेगा मेघों का मूड

यूपी में है एक ऐसा अनोखा मंदिर, जो देता है मौसम की सटीक जानकारी, जानिए 2025 में कैसा रहेगा मेघों का मूड

इस मंदिर में चूहों की जाती पूजा और भक्तों को खिलाया जाता झूठा प्रसाद, जानें पीएम मोदी ने क्यों टेका माथा

इस मंदिर में चूहों की जाती पूजा और भक्तों को खिलाया जाता झूठा प्रसाद, जानें पीएम मोदी ने क्यों टेका माथा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist