बुधवार, अक्टूबर 28, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Check bounce Case Update: चेक बाउंस केस में कोर्ट ने जमानत ठुकराई, इंडस्ट्री के सितारे मदद के लिए आगे आए

चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को कोर्ट से जमानत नहीं मिली। अदालत ने भुगतान में देरी पर सख्त रुख अपनाया। आर्थिक संकट के बीच बॉलीवुड के कई सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 12, 2026
in मनोरंजन

Rajpal Yadav Jail Case Update: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। गुरुवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन अदालत ने जमानत देने से साफ मना कर दिया। कोर्ट ने कहा कि आपने अपना वादा पूरा नहीं किया, इसलिए आपको जेल जाना पड़ा।

अदालत ने लगाई फटकार

सुनवाई के दौरान अदालत ने पूछा कि सजा रद्द करने की मांग किस आधार पर की जा रही है। इस पर राजपाल यादव ने माना कि उन्होंने फिल्म बनाने के लिए पैसे उधार लिए थे और समय पर लौटाने का वादा किया था। अदालत ने कहा कि आपको कई मौके दिए गए, लेकिन भुगतान में देरी होती रही।

RELATED NEWS

Adar Jain Wedding: अलेखा आडवाणी के साथ आदर जैन ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

Adar Jain Wedding: अलेखा आडवाणी के साथ आदर जैन ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

सितम्बर 24, 2026
Manisha Koirala ने याद किया कैंसर का सबसे मुश्किल दौर, बोलीं- अस्पताल की वो रात बेहद डरावनी थी

Manisha Koirala ने याद किया कैंसर का सबसे मुश्किल दौर, बोलीं- अस्पताल की वो रात बेहद डरावनी थी

अगस्त 31, 2026

भुगतान को लेकर सवाल

राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट को बताया कि अभिनेता ने सरेंडर कर अपना वादा निभाने की कोशिश की है। उन्होंने अब तक तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम चुका दी है। इस पर अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि यह दलील समझ से बाहर है, क्योंकि पैसे लौटाने का वादा आपने खुद किया था।

अगली सुनवाई सोमवार को

कोर्ट ने फिलहाल जमानत देने से इनकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई सोमवार तक टाल दी है। अब सबकी नजर अगली तारीख पर टिकी है, जहां आगे की स्थिति साफ होगी।

आर्थिक संकट से जूझ रहे

बताया जा रहा है कि राजपाल यादव इस समय आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। उनके पास पूरी रकम चुकाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

इंडस्ट्री ने बढ़ाया हाथ

सलमान खान, सोनू सूद, अजय देवगन और मीका सिंह समेत कई कलाकारों ने आर्थिक सहायता दी है। राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि इंडस्ट्री ने इस मुश्किल समय में पूरा साथ दिया है।

सोनू सूद का बयान

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राजपाल यादव एक बेहतरीन कलाकार हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सहयोग सम्मान के रूप में है, दान के रूप में नहीं।

फेडरेशन ने की अपील

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयीज ने भी प्रोड्यूसर्स से अपील की है कि वे राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आएं। उनका कहना है कि मुश्किल समय किसी पर भी आ सकता है और ऐसे में इंडस्ट्री को एकजुट रहना चाहिए।

पुराना कर्ज बना परेशानी

राजपाल यादव ने साल 2010 में फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए पांच करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म फ्लॉप हो गई और कर्ज समय पर नहीं चुकाया जा सका। चेक बाउंस होने के बाद मामला दर्ज हुआ और 2018 में उन्हें सजा सुनाई गई थी।

Tags: Bollywood Newsrajpal yadav case

SYED BUSHRA

Related Posts

Adar Jain Wedding: अलेखा आडवाणी के साथ आदर जैन ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

Adar Jain Wedding: अलेखा आडवाणी के साथ आदर जैन ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 24, 2026

Adar Jain Wedding: बॉलीवुड के कपूर परिवार में एक बार फिर खुशी का माहौल है। रणबीर कपूर के कजिन और...

Manisha Koirala ने याद किया कैंसर का सबसे मुश्किल दौर, बोलीं- अस्पताल की वो रात बेहद डरावनी थी

Manisha Koirala ने याद किया कैंसर का सबसे मुश्किल दौर, बोलीं- अस्पताल की वो रात बेहद डरावनी थी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 31, 2026

Manisha Koirala Health: मनीषा कोइराला साल 2012 में चौथे चरण के ओवेरियन कैंसर से जूझ चुकी हैं। न्यूयॉर्क में सर्जरी...

Kangana Ranaut Controversy

Kangana Controversy: कंगना रनौत के ‘1 प्रतिशत सफलता’ वाले पलटवार से फिर गरमाया विवाद, जानिए किसने क्या कहा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Controversy Begins: कंगना रनौत का नया बयान कई पुराने विवादों को फिर चर्चा में ले आया है। 24 अगस्त को...

शूटिंग के बीच कार्तिक आर्यन को लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती; जल्द होगी सर्जरी

शूटिंग के बीच कार्तिक आर्यन को लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती; जल्द होगी सर्जरी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 19, 2026

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन शूटिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए हैं। वह कबीर खान के निर्देशन में...

Pan Masala Ad: पान मसाले का विज्ञापन कभी नहीं करने के दावे पर ट्रोल हुए सनी देओल, वायरल हुआ पुराना वीडियो

Pan Masala Ad: पान मसाले का विज्ञापन कभी नहीं करने के दावे पर ट्रोल हुए सनी देओल, वायरल हुआ पुराना वीडियो

by Sadaf Farooqui
अगस्त 18, 2026

Sunny Deol Pan Masala Ad: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों पान मसाला विज्ञापन को लेकर चर्चा में हैं। हाल...

Next Post
Agra Burning Pyre case : जलती चिता से मुस्लिम महिला का शव क्यों निकला ,किस आशंका में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पति हिरासत में

Agra Burning Pyre case : जलती चिता से मुस्लिम महिला का शव क्यों निकला ,किस आशंका में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पति हिरासत में

Unnao Accident: खुशियों से मातम तक का सफर ,शादी से लौट रहे सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Lucknow Accident:रफ्तार, लापरवाही और दर्दनाक अंजाम! 12वीं के छात्र की कार से छह लोग कुचले, मासूम की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India