Site icon News1India

Diljit Dosanjh: दिलजीत के शो में कालाबाजारी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, ब्लैक में टिकट बेचते पकड़े गए आरोपी

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh: इन दिनों पंजाब के फेमस सिंगर सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने दिल-लुमिनाती टूर इंडिया की वजह से चर्चाओं का हिस्सा बने हुए है। उनके सभी कॉन्सर्ट को लेकर उनके फैंस दीवाने हुए है। इसी के चलते दिलजीत के कॉन्सर्ट को लेकर की टिकटों की कालाबाजारी भी हो रही है। इसी बीच खबर आई है की मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। यह लोग कॉन्सर्ट की टिकटों को दोगुने दामों में बेच रहे थे।

7 दिसंबर यानी शनिवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो दिलजीत दोसांझ के टिकटों की कालाबाजारी कर रहे थे। क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने  जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ने कॉन्सर्ट के टिकट ऑनलाइन खरीदी थे , और उन्हे 10 हजार रुपए तक में बेच रहे थे।

ब्लैक में टिकट बेचते पकड़े गए आरोपी

डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने एएनआई को बताया कि क्राइम ब्रांच दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट के टिकटों की कालाबाजारी पर नजर रख रही थी। जानकारी मिली कि दो लोग ऑनलाइन खरीदे गए टिकटों को दोगुनी कीमत पर ब्लैक में बेच रहे हैं। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 5 टिकट बरामद किए। ये आरोपी 4 से 5 हजार रुपये के टिकट 10 हजार रुपये में बेचने की कोशिश कर रहे थे।

कंसर्ट में दिखीं दीपिका पादुकोण

हाल ही में Diljit Dosanjh ने अपने दिल-लुमिनाती टूर इंडिया के तहत बेंगलुरु में लाइव परफॉर्म किया। इस कंसर्ट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी पहुंचीं। मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक इवेंट में नजर आईं दीपिका ने दिलजीत के साथ स्टेज पर समय बिताया और उन्हें कन्नड़ सिखाते हुए दिखीं। दिलजीत ने इस मौके की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा कीं।

यह भी पढ़े : Pushpa 2 Collection: पुष्पा ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड, वीकेंड पर हुई नोटों की बारिश,जाने टोटल कलेक्शन

Exit mobile version