सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

UP News : वारणासी BHU की PHD छात्रा का कमरे में मिला शव, रोमानिया की थी नागरिक

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में उस समय सनसनी फैल गई, जब बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में पीएचडी कर रही छात्रा फिलिप फ्रांसिस्का का शव उसके किराए के कमरे से बरामद किया गया। 27 वर्षीय यह छात्रा मूल रूप से रोमानिया की निवासी थी और छात्र वीजा पर भारत आई थी।

by Gulshan
सितम्बर 13, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में इंडियन फिलॉसफी विषय से पीएचडी कर रही एक विदेशी छात्रा का शव उसके किराए के कमरे में संदिग्ध हालात में बरामद किया गया है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय फिलिप फ्रांसिस्का के रूप में हुई है, जो रोमानिया की नागरिक थी और छात्र वीज़ा पर भारत में रह रही थी।

क्या बोले वाराणसी के पुलिस अधिकारी?

पुलिस के अनुसार, यह घटना गरवासीटोला इलाके की है, जहां फिलिप अकेले एक किराए के कमरे में रह रही थी। वाराणसी पुलिस ने बताया, “बीएचयू में पीएचडी कर रही रोमानियाई छात्रा अपने कमरे में मृत पाई गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रोमानियाई दूतावास को सूचना दे दी गई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।”

RELATED NEWS

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

अगस्त 23, 2026
UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

अगस्त 23, 2026

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्रांसिस्का बीएचयू में इंडियन फिलॉसफी विषय में शोध कर रही थी और काफी समय से वाराणसी में रह रही थी। उसकी मौत ने न केवल विश्वविद्यालय परिसर को स्तब्ध कर दिया है, बल्कि स्थानीय स्तर पर भी यह मामला चर्चा में आ गया है। चूंकि बीएचयू में बड़ी संख्या में विदेशी छात्र अध्ययन के लिए आते हैं, ऐसे में एक विदेशी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि छात्रा के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, कमरे की फॉरेंसिक जांच और अन्य सबूतों को जुटाने का काम भी चल रहा है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसकी मौत स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई और कारण है।

यह भी पढ़ें : आर्मी चीफ ने Gen Z की मांग पर लगाई मुहर, सुशीला कार्की…

गौरतलब है कि वाराणसी न केवल एक धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी है, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है। ऐसे में यहां की हर बड़ी घटना पर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरतती हैं। यही कारण है कि इस मामले को भी बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है।

Tags: UP News
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुफ्त बस...

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP Board School Recognition: यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त और नवीन मान्यता के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों के लिए...

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध...

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Next Post
Disha Patani Firing

Disha Patani Firing : प्रेमानंद महाराज पर बोलना दिशा पाटनी को पड़ा भारी, घर पर फायरिंग, सामने आई गोलियों की फुटेज

Disha Patani House Firing

Bareilly News:दिशा पाटनी के पिता जगदीश का बड़ा बयान,'8 से 10 राउंड हुई फायरिंग' बताई पूरी घटना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist