बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Emergency Movie Review : कंगना की मेहनत को सलाम, जानें फिल्म ने क्यों नहीं पूरी की उम्मीदें, क्या कह रहे दर्शक

'इमरजेंसी' इंदिरा गांधी की राजनीतिक बायोपिक कही जा रही है, लेकिन यह मुख्य रूप से ड्रामा पर आधारित है। फिल्म 1975 में देश में लगाए गए......

by Kirtika Tyagi
जनवरी 25, 2025
in Latest News, मनोरंजन
Kangana Ranaut
Share on FacebookShare on Twitter

Kangana Ranaut : कंगना रनौत बड़े पर्दे पर एक बार फिर लौट आई हैं, लेकिन इस बार सिर्फ एक अभिनेत्री के रूप में नहीं, बल्कि निर्देशक की भूमिका में भी है। अपनी बायोग्राफिकल पॉलिटिकल ड्रामा ‘इमरजेंसी’ के जरिए उन्होंने दूसरी बार निर्देशन का जिम्मा संभाला है। फिल्म जो काफी इंतजार के बाद रिलीज हुई में कंगना दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। अनुपम खेर, मिलिंद सोमन और श्रेयस तलपड़े जैसे दमदार कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। अगर आप ‘इमरजेंसी’ देखने का विचार बना रहे हैं, तो पहले इसकी समीक्षा जरूर पढ़ें।

जानें पूरी कहानी

‘इमरजेंसी’ इंदिरा गांधी की राजनीतिक बायोपिक कही जा रही है, लेकिन यह मुख्य रूप से ड्रामा पर आधारित है। फिल्म 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल और बांग्लादेश की आजादी जैसे महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को केंद्र में रखती है। कहानी की शुरुआत इंदिरा गांधी के बचपन से होती है और धीरे-धीरे उनके प्रधानमंत्रित्व काल तक पहुंचती है। फिल्म में उनके संघर्ष और फैसलों को दिखाया गया है, लेकिन उनकी हत्या जैसी अन्य प्रमुख घटनाओं को काफी संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है।

RELATED NEWS

Baba Ramdev-Kangana विवाद के बीच बाबा ने दिखाया बड़ा दिल भेजी मिठाई, कहा- नफरत छोड़ संवाद से खत्म करें मतभेद

Baba Ramdev-Kangana विवाद के बीच बाबा ने दिखाया बड़ा दिल भेजी मिठाई, कहा- नफरत छोड़ संवाद से खत्म करें मतभेद

अगस्त 28, 2026
Kangana Ranaut Baba Ramdev Controversy

Kangana vs Ramdev: कंगना ने बाबा रामदेव को घेरा, बोलीं- मेरी जवानी और बेडरूम के सपने मत देखो

अगस्त 19, 2026

अभिनय की बात करें, तो फिल्म पूरी तरह कंगना रनौत के कंधों पर टिकी है। उन्होंने इंदिरा गांधी के किरदार में जान डाल दी है। जो दर्शक इंदिरा गांधी के दौर से परिचित हैं, उन्हें फिल्म की कहानी और किरदारों से जुड़ाव महसूस होगा। हालांकि, कुछ अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक किरदार दर्शकों पर प्रभाव छोड़ने में विफल रहे। मिलिंद सोमन ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार में अपनी छाप छोड़ी, भले ही उनका स्क्रीन टाइम कम था।

कंगना ने इस फिल्म में न केवल अभिनय किया है, बल्कि इसे निर्देशित भी किया है। यह उनकी पहली सोलो डायरेक्टेड फिल्म है, और उन्होंने इसे बखूबी निभाया है। हालांकि, फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी लग सकती है, खासकर तब, जब यह इंदिरा गांधी के किशोरावस्था और शुरुआती संघर्षों पर केंद्रित होती है। लेकिन फिल्म की रफ्तार तब बढ़ती है, जब कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध (बांग्लादेश की आजादी) के समय में प्रवेश करती है।

क्या आपको फिल्म देखनी चाहिए?

‘इमरजेंसी’ उन दर्शकों के लिए एक अच्छी फिल्म है, जो आपातकाल के समय की गहराई और उस दौर की राजनीति को समझने में रुचि रखते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों और इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। हालांकि यह फिल्म आपको पूरी तरह रोमांचित नहीं करेगी, लेकिन इंदिरा गांधी के जीवन के सबसे विवादित और निर्णायक दौर को प्रभावी तरीके से पेश करती है। कुल मिलाकर, कंगना रनौत का यह प्रयास सराहनीय है। फिल्म ‘इमरजेंसी’ 5 में से 3 स्टार पाने की हकदार है, खासकर उनके अभिनय और निर्देशन के लिए।

Tags: kangana ranaut
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Baba Ramdev-Kangana विवाद के बीच बाबा ने दिखाया बड़ा दिल भेजी मिठाई, कहा- नफरत छोड़ संवाद से खत्म करें मतभेद

Baba Ramdev-Kangana विवाद के बीच बाबा ने दिखाया बड़ा दिल भेजी मिठाई, कहा- नफरत छोड़ संवाद से खत्म करें मतभेद

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Baba Ramdev-Kangana: हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव ने कंगना रनौत के साथ हालिया विवाद के बीच रिश्तों में नरमी...

Kangana Ranaut Baba Ramdev Controversy

Kangana vs Ramdev: कंगना ने बाबा रामदेव को घेरा, बोलीं- मेरी जवानी और बेडरूम के सपने मत देखो

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Kangana Ranaut Baba Ramdev Controversy:योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा सांसद कंगना रनौत के बीच ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान को...

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Kangana Remark: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।...

Queen 2 Controversy: रिलीज़ से पहले विवादों में फंसी कंगना रनौत की ‘क्वीन 2’, करोड़ों के मुकदमे ने बढ़ाई मुश्किलें

Queen 2 Controversy: रिलीज़ से पहले विवादों में फंसी कंगना रनौत की ‘क्वीन 2’, करोड़ों के मुकदमे ने बढ़ाई मुश्किलें

by Sadaf Farooqui
जुलाई 7, 2026

Queen 2 Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'क्वीन 2' रिलीज से पहले ही कानूनी विवाद में घिर...

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने कुणाल कामरा पर किया ट्वीट, लिखा- ‘कॉमेडी के नाम पर गाली-गलौज करना गलत

by Gulshan
मार्च 25, 2025

Kangana Ranaut : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी करने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को लेकर बॉलीवुड...

Next Post
Birthday Special: छोटी उम्र में मेडल जीतने वाली कविता ने 45 भाषाओं में गाये अनगिनत गाने, जानें क्यों नाम बदल कर मिली इस सिंगर को अलग पहचान

Birthday Special: छोटी उम्र में मेडल जीतने वाली कविता ने 45 भाषाओं में गाये अनगिनत गाने, जानें क्यों नाम बदल कर मिली इस सिंगर को अलग पहचान

bhul bhulaiya

Bhoot Bungalow : तब्बू ने शेयर की सेट से खूबसूरत तस्वीर, Viral हो रही हैं अनदेखी फोटों, जानें क्या है फिल्म का ताजा अपडेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In