Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
TV Actor करणवीर बोहरा के खिलाफ दर्ज हुआ फ्रॉड केस, महिला के साथ की ठगी

TV Actor करणवीर बोहरा के खिलाफ दर्ज हुआ फ्रॉड केस, महिला के साथ की ठगी

Karanvir Bohra Fraud Case: पॉपुलर टीवी एक्टर करणवीर बोहरा विवादों में फंस गए है। एक 40 साल की महिला ने करण समेत 5 अन्य लोगों पर धोखाधड़ी के आरोप में ओशिवरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि एक्टर ने 2.5% ब्याज रिटर्न का वादा करके 1.99 करोड़ रुपए लिए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओशिवरा पुलिस ने कहा, “करणवीर बोहरा समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन पर एक 40 साल की महिला से 2.5% ब्याज रिटर्न का वादा कर 1.99 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप है। महिला ने बताया कि सिर्फ 1 करोड़ रुपए ही वापस लौटाए गए हैं।”

पुलिस ने आगे कहा, “महिला ने बताया कि जब उन्होंने एक्टर से अपने पैसे मांगे, तो करणवीर और उनकी पत्नी तजिंदर सिद्धू ने उन्हें ठीक से जवाब नहीं दिया? और गोली मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जल्द ही उनके स्टेटमेंट्स रिकॉर्ड किए जाएंगे।”

Exit mobile version