रविवार, अक्टूबर 25, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

साउथ सुपरस्टार Ram Charan की नई फिल्म चढ़ गई पायरेसी की भेंट, नेगेटिविटी फैलाने वालों पर दर्ज कराया मुकदमा

राम चरण की फिल्म "गेम चेंजर" रिलीज के बाद पायरेसी का शिकार हो गई है। फिल्म का पायरेटेड वर्जन ऑनलाइन लीक हो गया, जिससे मेकर्स परेशान हैं। फिल्म को लेकर नकारात्मकता फैलाने वालों के खिलाफ 45 लोगों पर शिकायत दर्ज की गई है और सख्त कार्रवाई की अपील की गई है।

by Ahmed Naseem
जनवरी 13, 2025
in मनोरंजन
game changer film piracy case

 Game Changer film piracy : साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म गेम चेंजर ने रिलीज होने के बाद कुछ खास कमाल नहीं किया। फिल्म की ओपनिंग ठीक ठाक रही, लेकिन इसके बाद इसकी कमाई लगातार गिरती गई। अब इस फिल्म को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है, जिससे फिल्म के मेकर्स परेशान हो गए हैं। फिल्म के पायरेसी का शिकार हो जाने से मेकर्स ने 45 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पायरेसी और नेगेटिविटी की वजह से मुसीबत

फिल्म के मेकर्स के मुताबिक, रिलीज के महज तीन दिन के अंदर ही फिल्म का पायरेटेड वर्जन इंटरनेट पर लीक हो गया। फिल्म को बनाने में काफी मेहनत और समय लगा, लेकिन इस लीक के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। फिल्म का एचडी लिंक अब टेलीग्राम और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म्स पर उपलब्ध हो चुका है। मेकर्स ने 45 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है और इन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RELATED NEWS

Telugu Cinema: यूट्यूब पर छा गया ‘पेद्दी’ का ट्रेलर, बनाया नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 101 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Telugu Cinema: यूट्यूब पर छा गया ‘पेद्दी’ का ट्रेलर, बनाया नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 101 मिलियन से ज्यादा व्यूज

मई 20, 2026

साथ ही, मेकर्स का यह भी कहना है कि उनकी फिल्म पर जानबूझकर नेगेटिविटी फैलाई जा रही है। रिलीज से पहले ही कुछ टीम मेंबर्स को सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही थीं, जिसमें कहा गया था कि अगर पैसा नहीं दिया गया तो फिल्म के बारे में नकारात्मक बातें फैलानी शुरू कर दी जाएंगी। ऐसी धमकियां देने वालों ने पैसों की मांग की थी और न देने पर फिल्म की छवि खराब करने की धमकी दी थी।

45 लोगों पर मामला दर्ज

मेकर्स ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब यह जांच करेगी कि ये 45 लोग कौन हैं, कहां से आते हैं और इन लोगों को पायरेसी और नेगेटिविटी फैलाने के लिए कहां से मदद मिल रही थी। पुलिस यह भी जांच करेगी कि ये लोग अलग हैं या किसी ग्रुप का हिस्सा हैं। मेकर्स ने फिल्म पर फैल रही नकारात्मकता के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

फिल्म की कमाई

अब बात करें फिल्म की कमाई की, तो फिल्म “गेम चेंजर” ने अपने पहले तीन दिनों में 88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, इसके बाद भी फिल्म के बारे में लगातार कुछ न कुछ नकारात्मक बातें सुनने को मिल रही हैं। इस पायरेसी मामले के बाद मेकर्स ने फिल्म की छवि बचाने के लिए कड़ी कदम उठाने का फैसला किया है।

Tags: film leakGame Changer piracyRam Charan movie

Ahmed Naseem

Related Posts

Telugu Cinema: यूट्यूब पर छा गया ‘पेद्दी’ का ट्रेलर, बनाया नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 101 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Telugu Cinema: यूट्यूब पर छा गया ‘पेद्दी’ का ट्रेलर, बनाया नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 101 मिलियन से ज्यादा व्यूज

by SYED BUSHRA
मई 20, 2026

Peddi trailer creates new viewing record:साउथ सुपरस्टार Ram Charan की आने वाली फिल्म Peddi इन दिनों काफी चर्चा में है।...

Next Post
Sambhal News: ‘चमत्कार’ संभल में 51 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा बनकर तैयार, CM करेंगे उद्घाटन

Sambhal News: ‘चमत्कार’ संभल में 51 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा बनकर तैयार, CM करेंगे उद्घाटन

Aaj Ka Rashifal 14 January 2025 : मकर संक्रांति पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन-ऐश्वर्य की होगी बरसात!

Aaj Ka Rashifal 14 January 2025 : मकर संक्रांति पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन-ऐश्वर्य की होगी बरसात!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India