मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Prime Video की नई वेब सीरीज “ग्राम चिकित्सालय” देगी पंचायत को टक्कर !जानिए कब होगा प्रीमियर और क्या है स्टोरी

"ग्राम चिकित्सालय" एक प्रेरणादायक सीरीज है जो एक युवा डॉक्टर के संघर्ष को दर्शाती है। यह सीरीज 9 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी और ग्रामीण समस्याओं को हास्यपूर्ण अंदाज में दिखाती है।

by Sadaf Farooqui
अप्रैल 28, 2025
in मनोरंजन

Gram Chikitsalay: प्राइम वीडियो ने अपनी नई ओरिजिनल ड्रामा सीरीज “ग्राम चिकित्सालय” की रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी है। यह सीरीज 9 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होगी। अब, प्राइम वीडियो की यह नई सीरीज वेब सीरीज “पंचायत” को टक्कर देती हुई नजर आ रही है। “ग्राम चिकित्सालय” को “द वायरल फीवर” (TVF) के बैनर तले बनाया गया है, और इसके निर्माता दीपक कुमार मिश्रा हैं। इस सीरीज की कहानी को वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने लिखा है, जबकि इसका निर्देशन राहुल पांडे ने किया है।

ग्राम चिकित्सालय का प्लॉट

यह सीरीज पांच एपिसोड की है और एक महत्वाकांक्षी शहरी डॉक्टर डॉ. प्रभात की यात्रा पर आधारित है। डॉ. प्रभात को एक दूरदराज के गांव में स्थित सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र को फिर से चालू करना होता है। इसके लिए वह सरकारी तंत्र की अड़चनों, स्थानीय लोगों की शंकाओं और छोटे कस्बे की परेशानियों से जूझते हैं। इस सीरीज में अमोल पाराशर और विनय पाठक मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि आकांक्षा रंजन कपूर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा और गरिमा विक्रांत सिंह जैसे अभिनेता भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखाई देंगे।

RELATED NEWS

Web Series: अब पंचायत के फुलेरा को टक्कर देने आ रहा दुपहिया का  धड़कपुर , देखें प्राइम पर छोटे शहर की हास्य से भरपूर कहानी

Web Series: अब पंचायत के फुलेरा को टक्कर देने आ रहा दुपहिया का धड़कपुर , देखें प्राइम पर छोटे शहर की हास्य से भरपूर कहानी

फ़रवरी 18, 2025
Jitendra Kumar

Jitendra Kumar की फिल्म Dry Day 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज शराब की बिक्री पर रोक लगाता दिखा गन्नू

दिसम्बर 14, 2023

प्राइम वीडियो का बयान

प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग निदेशक मनीष मेंघानी ने इस बारे में कहा, “हमारा मिशन सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है। हम भारत की विविधता को दिखाने वाली कहानियों के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो न केवल हमारे स्थानीय रंगों का जश्न मनाती हैं, बल्कि वैश्विक दर्शकों से भी जुड़ती हैं। ‘ग्राम चिकित्सालय’ इस दृष्टिकोण को पूरी तरह दर्शाता है। यह सीरीज कॉमेडी और सोशल कमेंटरी को कुशलता से जोड़ती है और एक आदर्शवादी युवा डॉक्टर की कहानी को ग्रामीण भारत के हृदय से प्रस्तुत करती है।”

द वायरल फीवर का बयान

द वायरल फीवर के अध्यक्ष विजय कोशी ने कहा, “हम ग्राम चिकित्सालय के जरिए एक दिल को छूने वाली और प्रेरणादायक कहानी पेश कर रहे हैं। यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियों और सफलताओं को एक हास्यपूर्ण अंदाज में पेश करती है। डॉ. प्रभात की यात्रा के जरिए हम उस संघर्ष को दिखाते हैं, जहां आदर्शवाद और हकीकत की टक्कर होती है। वह सिर्फ बीमारियों से नहीं लड़ रहा है, बल्कि वह सिस्टम, पूर्वाग्रहों और यथास्थिति को चुनौती दे रहा है। इस सफर में वह यह समझता है कि बदलाव एक दोतरफा प्रक्रिया है।”

 

Tags: Gram ChikitsalayPrime Video

Sadaf Farooqui

Related Posts

Web Series: अब पंचायत के फुलेरा को टक्कर देने आ रहा दुपहिया का  धड़कपुर , देखें प्राइम पर छोटे शहर की हास्य से भरपूर कहानी

Web Series: अब पंचायत के फुलेरा को टक्कर देने आ रहा दुपहिया का धड़कपुर , देखें प्राइम पर छोटे शहर की हास्य से भरपूर कहानी

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 18, 2025

Web Series: प्राइम वीडियो पर 7 मार्च से नई ओरिजिनल कॉमेडी सीरीज़ दुपहिया का प्रीमियर होने जा रहा है, जो...

Jitendra Kumar

Jitendra Kumar की फिल्म Dry Day 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज शराब की बिक्री पर रोक लगाता दिखा गन्नू

by Neel Mani
दिसम्बर 14, 2023

नई दिल्ली: Bollywood के मशहूर कॉमेडियन एक्टर और डायरेक्टर सौरभ शुक्ला के डायरेक्शन में बनी फिल्म ड्राइ डे 2 (Dry...

The Village

हॉरर वेब सीरीज The Village का ट्रेलर रिलीज ट्रेलर में दिखा रोंगटे खड़े कर देने वाला डर

by Neel Mani
नवम्बर 17, 2023

नई दिल्ली: रामसे ब्रदर्स ने बॉलीवुड को कई ऐसी हॉरर फिल्में दी जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं। 80...

Next Post
YouTube New look: क्या बदलने वाला है यूट्यूब का पुराना logo? नए लुक पर दिया सोशल मीडिया पर अपडेट

YouTube New look: क्या बदलने वाला है यूट्यूब का पुराना logo? नए लुक पर दिया सोशल मीडिया पर अपडेट

कौन है वह शख़्स जिसकी हर भविष्यवाणी हुई सच, अब 2025 को लेकर किया डराने वाला दावा

कौन है वह शख़्स जिसकी हर भविष्यवाणी हुई सच, अब 2025 को लेकर किया डराने वाला दावा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India