Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Language Dispute : हिंदी बनाम मराठी विवाद पर आशुतोष राणा का जवाब बना बेमिसाल,दिया क्या संदेश

महाराष्ट्र में भाषा को लेकर मचे घमासान पर अभिनेता आशुतोष राणा ने अपनी बात शांति और समझदारी से रखी। उन्होंने बताया कि भाषा आपसी बातचीत का जरिया है, न कि झगड़े की वजह।

by SYED BUSHRA
July 16, 2025
in मनोरंजन
Hindi vs Marathi language issue in Maharashtra
Share on FacebookShare on Twitter

Hindi vs Marathi language issue in Maharashtra:महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से हिंदी बनाम मराठी भाषा को लेकर बहस तेज हो गई है। इसकी वजह बनी उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का एक साथ मंच पर आना। इन दोनों नेताओं के एक मंच पर दिखने के बाद कुछ राजनीतिक बयानबाज़ी शुरू हुई, जिसने भाषा को मुद्दा बना दिया। हालांकि अभी ये कहना मुश्किल है कि इसका असर फिल्म इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड पर पड़ेगा या नहीं।

आशुतोष राणा ने रखी समझदारी भरी बात

हाल ही में फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अभिनेता आशुतोष राणा से मराठी और हिंदी भाषा को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने बहुत ही सरल और प्यारा जवाब दिया। राणा ने पहले मराठी में कहा, “माझी बायको मराठी आहे” यानी मेरी पत्नी मराठी हैं। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि जब बाहर भाषाओं को लेकर इतना विवाद होता है, तो आप अपने घर में कैसे सामंजस्य बनाते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया “भाषा संवाद का माध्यम होती है, न कि विवाद का।”

RELATED NEWS

Bollywood Story: देव आनंद की फिल्म से किया डेब्यू, विवादों ने बदल दी जिंदगी, दाऊद इब्राहिम से जुड़ा नाम, अफवाहों ने बटोरी सुर्खियां

Bollywood Story: देव आनंद की फिल्म से किया डेब्यू, विवादों ने बदल दी जिंदगी, दाऊद इब्राहिम से जुड़ा नाम, अफवाहों ने बटोरी सुर्खियां

June 16, 2026
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का ऐलान,जानिये कब होगी रिलीज़ और किस नए अवतार में दिखेंगी अदाकारा

श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का ऐलान,जानिये कब होगी रिलीज़ और किस नए अवतार में दिखेंगी अदाकारा

June 9, 2026

भारत की ताकत है उसकी विविधता

आशुतोष राणा ने आगे कहा, “भारत एक ऐसा देश है जिसने हर संस्कृति और हर भाषा को अपनाया है। हमारा देश संवाद यानी बातचीत में विश्वास रखता है, विवाद में नहीं।” उनके इस सकारात्मक जवाब पर ट्रेलर लॉन्च के मंच पर मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं।
ट्रेलर लॉन्च में दिखे कई सितारे

इस खास मौके पर मंच पर आशुतोष राणा के साथ संजय मिश्रा, गुलशन ग्रोवर और फिल्म से डेब्यू करने वाली दिविता जुनेजा भी मौजूद रहीं। ये फिल्म 8 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ‘हीर एक्सप्रेस’ एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें कॉमेडी और इमोशन दोनों का तड़का मिलेगा। इसकी शूटिंग का ज्यादातर हिस्सा लंदन में हुआ है।

इस पूरे मामले में आशुतोष राणा का नजरिया बताता है कि समाज में भाषा को लेकर झगड़े की नहीं, बल्कि समझ की ज़रूरत है। अगर हर कोई संवाद को प्राथमिकता दे, तो विवाद की कोई जगह ही न बचे।

Tags: Bollywood NewsLanguage Debate
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Bollywood Story: देव आनंद की फिल्म से किया डेब्यू, विवादों ने बदल दी जिंदगी, दाऊद इब्राहिम से जुड़ा नाम, अफवाहों ने बटोरी सुर्खियां

Bollywood Story: देव आनंद की फिल्म से किया डेब्यू, विवादों ने बदल दी जिंदगी, दाऊद इब्राहिम से जुड़ा नाम, अफवाहों ने बटोरी सुर्खियां

by Kirtika Tyagi
June 16, 2026

Anita Ayub Story: 90 के दशक में बॉलीवुड में कई नए चेहरे आए, जिनमें अनीता अयूब का नाम भी काफी...

श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का ऐलान,जानिये कब होगी रिलीज़ और किस नए अवतार में दिखेंगी अदाकारा

श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का ऐलान,जानिये कब होगी रिलीज़ और किस नए अवतार में दिखेंगी अदाकारा

by Sadaf Farooqui
June 9, 2026

Eetha movie Release Date: ‘स्त्री 2’ की शानदार सफलता के बाद फैंस श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म का इंतजार कर...

Entertainment News: सैफ अली खान ने बताया क्यों नहीं करते करीना कपूर के साथ फिल्में, अपने रिश्ते को ले कर कही ये अहम बात

Entertainment News: सैफ अली खान ने बताया क्यों नहीं करते करीना कपूर के साथ फिल्में, अपने रिश्ते को ले कर कही ये अहम बात

by Sadaf Farooqui
June 1, 2026

Bollywood के चर्चित कपल Saif Ali Khan और Kareena Kapoor Khan की जोड़ी को दर्शक हमेशा से पसंद करते आए...

Bollywood News: शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्मों में वापसी पर क्या बोलीं सोनाक्षी सिन्हा? नेपोटिज्म विवाद पर भी दिया जवाब

Bollywood News: शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्मों में वापसी पर क्या बोलीं सोनाक्षी सिन्हा? नेपोटिज्म विवाद पर भी दिया जवाब

by Sadaf Farooqui
May 28, 2026

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं।...

Check bounce Case Update: चेक बाउंस केस में कोर्ट ने जमानत ठुकराई, इंडस्ट्री के सितारे मदद के लिए आगे आए

Check bounce Case Update: चेक बाउंस केस में कोर्ट ने जमानत ठुकराई, इंडस्ट्री के सितारे मदद के लिए आगे आए

by SYED BUSHRA
February 12, 2026

Rajpal Yadav Jail Case Update: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद...

Next Post
 Gold Rate Today

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने भी बदली चाल! जानिए 16 जुलाई 2025 को आपके शहर के दामों का हाल 

Changur Baba: कौन है छांगुर की गर्लफ्रेंड, अपनी दिलरुबा के लिए ‘जिहादी’ ने बनवाया ‘ताजमहल’

Changur Baba: कौन है छांगुर की गर्लफ्रेंड, अपनी दिलरुबा के लिए ‘जिहादी’ ने बनवाया ‘ताजमहल’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist