Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

First indian AI film का trailer release क्या यह कलाकारों के लिए बनेगी नई चुनौती

'नाएशा' भारत की पहली पूरी तरह से AI के जरिए बनाई गई फिल्म है, जो मई में रिलीज होगी। इसकी कहानी रोमांटिक है, लेकिन तकनीकी रूप से यह काफी अलग अनुभव देगी।

by SYED BUSHRA
March 10, 2025
in मनोरंजन

India’s First AI Film : दुनियाभर में हर साल हजारों फिल्में बनाई जाती हैं, और हर इंडस्ट्री के मेकर्स कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। इसी कड़ी में फिल्म निर्देशक विवेक अंचलिया ने एक बड़ा कदम उठाया है। उनकी नई फिल्म ‘नाएशा’ (Naisha) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, और इसकी सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए बनाई गई है।

भारत की पहली AI फिल्म,एक नई शुरुआत

‘नाएशा’ को इस साल मई में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह भारत की पहली इंडियन AI फिल्म होगी। हालांकि, AI का इस्तेमाल पहले भी फिल्मों में हो चुका है, जैसे कि पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘इरा’ (IRA), लेकिन ‘नाएशा’ खास इसलिए है क्योंकि इसे पूरी तरह AI की मदद से बनाया गया है। फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी पर आधारित है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका तकनीकी इनोवेशन है।

RELATED NEWS

No Content Available

कहानी,इंसान और टेक्नोलॉजी की अनोखी दुनिया

फिल्म की कहानी नाएशा और जैन के इर्द-गिर्द घूमती है। हालांकि, ऐसी प्रेम कहानियां पहले भी देखी जा चुकी हैं, लेकिन AI की मदद से बनाई गई यह कहानी एक नया अनुभव देने वाली है। ट्रेलर देखने के बाद यह साफ हो जाता है कि फिल्म थिएटर में एक अलग एहसास कराएगी।

AI फिल्में,कलाकारों के लिए खतरा

हालांकि, इस तरह से AI के इस्तेमाल से फिल्में बनाने पर कई लोग नाराज भी हैं। उनका मानना है कि अगर भविष्य में फिल्मों में AI का इस्तेमाल बढ़ता गया, तो यह एक्टर्स और राइटर्स के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है। क्योंकि इससे फिल्मों में इंसानी इमोशंस की जगह टेक्नोलॉजी के इमोशंस दिखाए जाएंगे, जो हर किसी को पसंद नहीं आएगा।

दर्शकों की प्रतिक्रिया अहम

अब मई में ‘नाएशा’ की रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि AI फिल्मों का अनुभव कैसा होगा। ट्रेलर देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि इंसान और टेक्नोलॉजी के इमोशंस में काफी फर्क होता है। दर्शक इसे कितना पसंद करते हैं, यह देखने वाली बात होगी। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इस फिल्म के जरिए एक नई टेक्नोलॉजी को अपनाने की कोशिश की गई है।

Tags: AI film industryAI in Indian cinema

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Holi 2025: होली पर योगी सरकार ने कर्मचारियों को दी राहत,जानें कितने दिन प्रदेश रहेगी होली की छुट्टी

Holi 2025: होली पर योगी सरकार ने कर्मचारियों को दी राहत,जानें कितने दिन प्रदेश रहेगी होली की छुट्टी

UP Cabinet Meeting

यूपी कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, गेहूं खरीद से लेकर मेट्रो तक हुए अहम फैसले

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India