Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
जहर है के प्यार है तेरा चुम्मा: जिस्मानी हवस के चक्कर में गई Boyfriend की जान, लड़की का लव बाइट पड़ा महंगा

जहर है के प्यार है तेरा चुम्मा: जिस्मानी हवस के चक्कर में गई Boyfriend की जान, लड़की का लव बाइट पड़ा महंगा

ये जिस्म है तो क्या, ये रूह का लिबास है

ये दर्द है तो क्या ये इश्क की तलाश है। फना किया मुझे

ये चाहने की आश ने तरह, तरह शिकस्त ही हुआ। रजा है क्या तेरी ? दिलों जहां तबाह किया। सजा भी क्या तेरी वफा को बेवफा किया। वाह रे जिंदगी से यूं मुझे जुदा किया।

मैक्सिकों सिटी: साल 2012 में आई फिल्म जिस्म 2 (Jism 2) की ये पंक्तियां मैक्सिको सिटी में हुई एक घटना पर सटीक बैठती है। दोस्तों जब इश्क परवान चढ़ता है, तो वो किसी के रोके ब- मुश्किल रुकता है। हां ये बात सच है कि प्यार में डूबा इंसान सोचने समझने में थोड़ी जल्दबाजी कर देता, लेकिन इसका ये मतलब कतई नहीं है की आप प्यार की भावना में बहकर वो कुछ कर गुजर जाएं जिससे आप की जान पर ही आ बने।

प्यार का एक अजीबो-गरीब मामला मैक्सिको देश से सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। लव बाइट (Love Bites) आपने सुना होगा, लेकिन लव बाइट के कारण कभी किसी की जान चली गई ये नहीं सुना होगा लेकिन मैक्सिको सिटी में एक ऐसी ही घटना हुई है, जिसमें अपनी गर्लफ्रेंड की लव बाइट के कारण एक लड़के की मौत हो गई है।

प्यार की निशानी कही जाने वाली लव बाइट के चलते Boyfriend यानि लड़के को स्ट्रोक तक का सामना करना पड़ा। प्यार में पड़े जूलियो मासिएस (Julio masius) को डिनर टेबल पर ही स्ट्रोक का सामना करना पड़ा। उस दौरान जूलियो अपने परिवार के साथ मैक्सिको सिटी में ही था।

इस लव बाइट की घटना से मिली जानकारी के मुताबिक, स्ट्रोक आने से पहले शाम को जूलियो ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वक्त गुजारा था।

कहा जा रहा है कि स्ट्रोक के बाद जूलियो को ऐंठन आई, जिसका कारण लव बाइट बताया जा रहा है यानि चुंबन। इसके कारण पहले ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन असंतुलित हुआ, जिसके चलते जूलियो को स्ट्रोक का सामना करना पड़ा। इसी स्ट्रोक के चलते जूलियो की जान चली गई।

24 साल की गर्लफ्रेंड इस घटना के बाद से फरार है। बेटे जूलियो  की मौत के बाद पैरेंट्स का कहना है कि इसकी जिम्मेदार वही लड़की यानि जूलियो की गर्लफ्रेंड है।

आपको बता दें, साल 2011 में भी एक ऐसा ही केस सामने आया था, जिसमें एक 44 साल की महिला को लव बाइट के चलते ही हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था। बाइट के कारण महिला के लेफ्ट आर्म में मूवमेंट तक बंद हो गई थी।

क्या होता है लव बाइट

लव बाइट यानि दो प्रेमियों के बीच प्यार का चुंबन। लव बाइट को हिकी (चुंबन) नाम से भी जाना जाता है। इसके चलते गर्दन पर खरोंच के निशान पड़ जाते हैं। लव मेकिंग सेशन के दौरान लड़का या लड़की स्किन को चूमता है, उसी दौरान ज्यादा वाइल्ड होने पर जख्म बन जाता है। इसके चलते स्किन के नीचे की छोटी रक्त वाहिकाएं (Blood vessels) फट जाती हैं। आमतौर पर लव बाइट्स के निशान 12 दिनों के अंदर खत्म हो जाते हैं, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Exit mobile version