Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
karwa chauth 2022: बालीवुड के ये नई जोड़ी इस साल मनाने जा रही है पहला करवाचौथ, इस तरह से चल रही है तैयारी

karwa chauth 2022: बालीवुड के ये नई जोड़ी इस साल मनाने जा रही है पहला करवाचौथ, इस तरह से चल रही है तैयारी

करवा चौथ स्पेशल: शादी के बाद इस साल पहला करवा चौथ मनाएंगी ये अभिनेत्रियां इस साल 13 अक्टूबर को करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाएगा। हर सुहागिन महिलाओं के लिए ये त्यौहार बहुत खास होता है। बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं ,जो इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने पिछले साल 9 दिसंबर को अभिनेता विक्की कौशल से शादी रचाई थी। शादी के बाद यह उनका पहला करवा चौथ है, जिसे वह सेलिब्रेट करेंगी। अभिनेत्री आलिया भट्ट का भी इस साल शादी के बाद पहला करवा चौथ है।

आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल को अभिनेता रणबीर कपूर से शादी की थी। मौनी रॉय अपनी हालिया रिलीज फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में बनी हुईं अभिनेत्री मौनी रॉय के लिए भी इस साल करवा चौथ का त्यौहार बहुत खास है। शादी के बाद यह उनका पहला करवा चौथ है। मौनी रॉय ने इसी साल 27 जनवरी 2022 में सूरज नाम्बियार से शादी रचाई थी। शीतल ठाकुर अभिनेत्री शीतल ठाकुर भी इस साल अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगी। शीतल ठाकुर ने इसी साल 14 फरवरी को अभिनेता विक्रांत मैसी से शादी रचाई थी। ऋचा चड्ढा नई नवेली दुल्हन बनी ऋचा चड्ढा ने हाल ही 4 अक्टूबर को अभिनेता अली फजल से शादी रचाई है और इस साल शादी के बाद उनका पहला करवा चौथ होगा

Exit mobile version