Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
जानिए Akshay Kumar की फिल्म ‘कठपुतली’ को लेकर Twitter पर कैसा रहा लोगों का रिएक्शन

जानिए Akshay Kumar की फिल्म ‘कठपुतली’ को लेकर Twitter पर कैसा रहा लोगों का रिएक्शन

नई दिल्ली: अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म कठपुतली (Cuttputli) रिलीज हो चुकी है। बॉलीवुड में अक्षय कुमार ऐसे स्टार हैं, जिनकी फिल्में चाहे हिट हो या ना हो, लेकिन फिर भी उनके पास फिल्मों का अंबार लगा रहता है।

पिछले कुछ दिनों से उनकी फिल्में पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है, लेकिन बावजूद इसके भी उनके पास और भी कई फिल्में हैं, जो पर्दे पर जल्द रिलीज की जाएंगी।

हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी फ्लॉप होती फिल्मों को लेकर कहा था, कि ये उन्हीं की गलती है कि उनकी फिल्म पर्दे पर जो इस कदर फ्लॉप साबित हो रही हैं। उन्होंने खुद को इसका दोषी मानते हुए कहा था, वो शायद सही कहानी वाली फिल्मों का चयन नहीं कर पा रहे हैं।

अब डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उनकी फिल्म ‘कठपुतली’ रिलीज हो गई है। इसी को लेकर लोगों का Twitter पर क्या रिएक्शन रहा ये जानते हैं।

अभिनेता की इस फिल्म को लोगों का मिला जुला रिएक्शन मिल रहा है। कुछ इस फिल्म को अच्छा बता रहे हैं तो वहीं कुछ इसे बकवास कह रहे हैं।

https://twitter.com/Arfu_Official/status/1565524384923938816?s=20&t=LzOXBbut0IkSLq0PR8rM7g

फिल्म की कहानी की अगर बात करें तो, एक छोटे शहर में रहने वाले पुलिसवाले को एक सीरियल किलर की तलाश होती है। किलर लड़कियों को अपना निशाना बनाता है, जिसके बाद उन्हें बेरहमी से मार देता है। किलर को पकड़ने और लड़कियों के बचाने के इर्द-गिर्द ही कहानी धूमती है।

https://twitter.com/indianchevalier/status/1565445974998548480?s=20&t=kXKFksDelU2OCLv0lJCiOA

इस फिल्म को जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) और दीपशिखा देशमुख (Deepshikha Deshmukh) ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। वहीं रंजीत एम तिवारी (Ranjit M Tiwari) ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।

पता हो कि अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) स्टारर ये फिल्म तमिल फिल्म रत्सासन (Ratsana) का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सरगुन मेहता और चंद्रचूर भी लीड रोल में हैं।

Exit mobile version