बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Dilip Kumar के Birthday पर जानें उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सो के बारे में

by Web Desk
दिसम्बर 10, 2022
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: Bollywood में अपने दमदार अभिनय से अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का जन्म 11 दिसंबर साल 1922 को पेशावर, पाकिस्तान (Pakistan) में हुआ था।

कल यानि 11 दिसंबर उनका जन्मदिवस है। आज के इस लेख में बताएंगे उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में। दिलीप कुमार का असली नाम युसूफ खान (Yusuf Khan) था। बंटवारे के दौरान उनका परिवार मुंबई (Mumbai) आकर बस गया था।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

यहां आकर दिलीप कुमार एक कैंटीन में काम करने लगे थे। इस दौरान देविका रानी (Devika Rani) की नज़र दिलीप कुमार पर पड़ी, जो उस समय बॉम्बे टॉकीज के मालिक हिमांशु राय (Himanshu Rai) की पत्नी थी।

देविका रानी ने ही उनका नाम युसूफ खान से दिलीप कुमार रख दिया था। दिलीप कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1944 में आई फिल्म ज्वार भाटा (Jwar Bhata) से की थी लेकिन यह फिल्म दिलीप को पहचान दिलाने में असफल रही थी।

साल 1947 में आई फिल्म जुगनू (Jugnu) दिलीप कुमार की पहली हिट फिल्म थी। इस फिल्म में उनके साथ नूरजहां (Noorjahan) और शशिकला (Shashikala) मुख्य किरदार में थी। साल 1949 में आई फिल्म अंदाज (Andaz) में उन्हें राज कपूर (Raj Kapoor) और नर्गिस (Nargis) के साथ अभिनय करने का मौका मिला था।

यह फिल्म उस समय तक के भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था। दिलीप कुमार इस फिल्म को करने के बाद रातों-रात स्टार बन गए था। इसके बाद लगभग छह दशक तक रुपहले पर्दे पर राज करने वाले दिलीप कुमार ने कई फिल्मों में अभिनय किया।

उनकी फिल्मों में दीदार, दाग, देवदास, नया दौर,  कोहिनूर, मुगल-ए-आजम, गंगा-जमुना, राम और श्याम, क्रांति, सौदागर, किला जैसी फिल्मों में काम किया।
फिल्मों में उनके ज्यादा गंभीर रोल होने के कारण उन्हें ट्रेजडी किंग (Tragedy King) कहा जाने लगा। साल 1966 में दिलीप कुमार ने अपने से 22 साल छोटी अभिनेत्री सायरा बानो (Saira Banu) से शादी की थी।

साल 1998 में बनी फिल्म ‘किला’ उनकी आखिरी फिल्म थी। इसके बाद दिलीप कुमार ने फिल्मों से किनारा कर लिया।

आपको बता दें, भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड दिलीप कुमार के नाम ही है। फिल्मों में उनके अभूतपूर्ण योगदान के लिए आठ फिल्मफेयर पुरस्कार सहित भारत सरकार ने उन्हें साल 1991 में पद्म भूषण, साल 1991 में दादा साहेब फाल्के और साल 2015 में पद्म विभूषण पुरस्कारों से सम्मानित किया।

साल 1997 में पाकिस्तान सरकार ने उन्हें निशान-ए-इम्तियाज यानि पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार  भी दिया था।

दिलीप कुमार की निजी जिंदगी की बात करें तो दिलीप कुमार और सायरा बानो की कोई संतान नहीं है। 7 जुलाई साल 2021 को 98 साल की उम्र में दिलीप कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Tags: bollywoodDevika Ranidilip kumarEntertainment NewsHimanshu RaiMumbaiNews1IndiaYusuf Khan
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका बचपन का...

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Mirzapur The Movie को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने 31 अगस्त से...

Next Post

Delhi: MCD चुनाव के बाद शुरू हुआ खरीद-फरोख्त का खेल, BJP ने लगाया बड़ा आरोप, संजय सिंह ने दिया ये जवाब

Ishan Kishan 200: ईशान किशन ने बांग्लादेश का बनाया भूत, बन गए ODI में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In