मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

खतौली में मदन भैया के प्रवेश पर रोक, जनता का शुक्रिया अदा करने निकले थे नवनिर्वाचित विधायक, बोले- लोकतंत्र में ऐसा पहली बार हुआ

by Anu Kadyan
दिसम्बर 10, 2022
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक मदन भैया का काफिला जनता को धन्यवाद  करने के लिए निकला था। लेकिन भंगेला चेकपोस्ट पर पुलिस ने काफिले को रोक लिया। दरअसल पुलिस ने जिले में धारा 144 का हवाला देते हुए खतौली बाईपास पर बैरिकेडिंग लगा दिए और उन्हें आगे जाने से मना कर दिया। वही भंगेला चेक पोस्ट पर भारी पुलिस फोर्स के साथ पैरा मिलिट्री फोर्स को भी तैनात थी। अचानक इस तरह से काफिले को रोकने से समर्थक भड़क उठे। जिससे पुलिस और समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

विवाद बढ़ता देख मदन भैया ने समर्थकों को शांत कराया

हालांकि मदन भैया ने समर्थकों को समझाकर शांत कराया और घंटों नोकझोंक के बाद काफिला मेरठ की तरफ रवाना हो गए। काफिला जुलूस की शक्ल में शहर में दाखिल होना चाहता था। मगर ऐसा होने से पहले पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

पुलिस ने समर्थकों को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माने। समर्थकों का कहना था कि हमारा काफिला ऐसे ही शहर तक जाएगा। इतने में एक समर्थक बैरिकेडिंग भी हटाने लगता है। हालांकि विवाद बढ़ता देख मदन भैया ने समर्थकों को समझाकर शांत कराया।

‘यह लोकतंत्र की हत्या है’

बता दें कि मदन भैया के निर्वाचित होने के बाद मुजफ्फरनगर शहर में सपा-रालोद ने संयुक्त रूप से स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसी कड़ी में काफिला मुज़फ्फरनगर रालोद दफ्तर से अपने ममें शामिल होने के लिए जा रहा था। वहीं मदन भैया ने कहा कि लोकतंत्र में ऐसा पहली बार हो रहा है। आज हमें खतौली के बाहर ही रोक दिया गया है। यह साफ तौर पर लोकतंत्र की हत्या है।

‘कार्यक्रम के लिए प्रशासन से नहीं ली अनुमति’

उन्होंने आगे कहा कि जिस व्यक्ति को जनता ने समर्थन देकर विधायक चुना है। उसे लॉ एंड ऑर्डर खराब होने के नाम पर अपनी जनता से मिलने के लिए रोको जा रहा है। पहली बार निर्वाचित जनप्रतिनिधि से लॉ एंड ऑर्डर खराब हो रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि हमें पता है जिला प्रशासन एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर सब कर रहा है।

काफिला वापस लौटाए जाने से रालोद-सपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की है। इस बीच सीओ राकेश सिंह ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू की गई है। इसके अलावा कार्यक्रम को लेकर प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसलिए काफिले को वापस भेज दिया गया है।

Tags: democracyKhatauliMadan Bhaiya'MLANews1India
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Acharya Kailashanand Giri on PM Modi Message

Acharya Kailashanand Giri Message: पीएम मोदी के समर्थन में बोले आचार्य कैलाशानन्द गिरि, मर्यादित भाषा की अपील

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2026

Acharya Kailashanand Giri Message: भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के लिए दिए गए संदेश पर प्रतिक्रिया देते...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Next Post

G20 Summit in India: G-20 शिखर सम्मेलन 2023 में शामिल होंगे पुतिन! जानें रूस ने क्या कहा

Virat Kohli 100 vs Bangladesh: विराट को 72वां शतक बनाने में लगे सिर्फ 93 दिन, अब 100 शतक दूर नहीं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In