अर्जुन कपूर से शादी के लिए हां कहने वाली ख़बरों पर Malaika Arora ने तोड़ी चुप्पी बताया इस सच के बारे में

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका ओरोड़ा (Malaika Arora) को लेकर चर्चा चल रही है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Photo Credit @ malaikaaroraofficial Instagram

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/p/Ckxn0dpqjwH/?utm_source=ig_web_copy_link

हाल ही में सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने हां लिखा था। उनकी इस हां को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस ये समझ बैठे थे कि मलाइका ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए हां बोल दी है।

Photo Credit @ malaikaaroraofficial Instagram

लेकिन अब इन सभी बातों को दरकिनार करते हुए मलाइका ने इस हां के पीछे की सच्चाई के बारे में बता दिया है। कुछ देर पहले ही एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है।

Photo Credit @ malaikaaroraofficial Instagram

नए पोस्ट में उन्होंने बताया है कि वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ अपना नया रियलिटी शो लेकर आ रही हैं। शो का नाम मूविंग विद मलाइका (Moving with Malaika) है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने आगे लिखा, “ मैंने डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ अपने नए रियलिटी शो के लिए हां कहा है, इस शो में आप मुझे और करीब से समझ पाएंगे जैसा पहले कभी नहीं हुआ है। आप लोगों को क्या लगा कि मैं किस बारे में बात करक रही हूं ? 5 दिसंबर से शो स्ट्रीम करेगा।”

Exit mobile version