नई दिल्ली: Bollywood हाल ही में एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने दिवाली पार्टी दी। इस पार्टी में बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड में से एक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को इस पार्टी में स्पॉट किया गया।
यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/reel/CkHCCacNy0m/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दें कि सोनम कपूर ने दीवाली पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें मलाइका और अर्जुन ने एक-दूसरे का हाथ पकड़े एंट्री की और सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस मौके पर दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी सुंदर दिखे।
इस दौरान अर्जुन कपूर ब्लैक आउटफिट में नज़र आए, जिसमें वह हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने ब्लैक कुर्ता पायजामा कैरी किया था और हाथ में एक घड़ी पहन रखी थी। वहीं मलाइका ग्रीन कलर के आउटफिट में दिखीं। मलाइका की ड्रेस इंडो-वेस्टर्न थी। एक्ट्रेस ने डीप नेक ब्लाउज के साथ ग्रीन कलर की स्लिट स्कर्ट पहनी हुई थी। साथ में एक श्रग भी कैरी किया हुआ था। दोनों को यूं साथ देख सोशल मीडिया यूजर्स कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता है।