गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Maniesh Paul की मां उर्मिल पॉल का निधन, भावुक पोस्ट में बोले- ‘आज दुनिया थोड़ी शांत लग रही है’

अभिनेता और टीवी होस्ट मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस दुखद खबर की पुष्टि उनकी पीआर टीम ने की। मां के निधन के बाद मनीष ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें अपनी सबसे बड़ी ताकत और पहला घर बताया। फिल्म और टीवी जगत के कई लोगों ने उनके प्रति संवेदना व्यक्त की।

by Sadaf Farooqui
जुलाई 9, 2026
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

बॉलीवुड अभिनेता और लोकप्रिय टीवी होस्ट मनीष पॉल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां उर्मिल पॉल का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इस दुखद खबर की पुष्टि मनीष पॉल की पीआर टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर की। मां के निधन से अभिनेता और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। सोशल मीडिया पर भी उनके प्रशंसक और फिल्म जगत के सितारे शोक व्यक्त कर रहे हैं।

पीआर टीम ने जारी किया आधिकारिक बयान

मनीष पॉल की टीम ने मीडिया को जारी बयान में कहा, “अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि अभिनेता मनीष पॉल ने दिल्ली में अपनी 77 वर्षीय मां को खो दिया है। हम सभी से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।”

RELATED NEWS

Entertainment News: शूटिंग के दौरान अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी, कीड़े के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती

Entertainment News: शूटिंग के दौरान अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी, कीड़े के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती

जुलाई 8, 2026
Aamir Gauri Marriage: एक दूजे के हुए आमिर – गौरी, सादगी से हुई कोर्ट मैरिज, परिवार और करीबी बने खास पल के गवाह

Aamir Gauri Marriage: एक दूजे के हुए आमिर – गौरी, सादगी से हुई कोर्ट मैरिज, परिवार और करीबी बने खास पल के गवाह

जुलाई 6, 2026

मां को याद कर भावुक हुए मनीष पॉल

मां के निधन के बाद मनीष पॉल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, “आज दुनिया थोड़ी शांत लग रही है। आज सुबह मैंने अपनी मां को अलविदा कहा, जो मेरा पहला घर थीं, मेरी सबसे बड़ी ताकत थीं और मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत महिला थीं।”

उन्होंने आगे लिखा, “आप मेरे लिए क्या थीं, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैं हमेशा आपका प्यार, आपकी हिम्मत, आपकी सीख और आपके संस्कार अपने साथ लेकर चलूंगा। उम्मीद है कि अब आपको शांति मिल गई होगी। मुझे उस तरह प्यार करने के लिए धन्यवाद, जैसा केवल एक मां ही कर सकती है।”

मां के साथ था बेहद खास रिश्ता

मनीष पॉल अक्सर इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ अपने गहरे रिश्ते का जिक्र करते थे। हर मदर्स डे और जन्मदिन पर वह उनके लिए खास पोस्ट साझा करते थे। साल 2025 के मदर्स डे पर उन्होंने बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि उनकी मां ही पहली मेकअप आर्टिस्ट थीं, जिन्होंने हर प्रतियोगिता में उनका आत्मविश्वास बढ़ाया और हमेशा जीतने का हौसला दिया।

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो मनीष पॉल हाल ही में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आए थे। उनकी शानदार एंकरिंग और अभिनय के चलते वह टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय चेहरों में शामिल हैं।

Tags: Bollywood NewsManiesh Paul
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Entertainment News: शूटिंग के दौरान अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी, कीड़े के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती

Entertainment News: शूटिंग के दौरान अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी, कीड़े के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

बॉलीवुड अभिनेता राजेश शर्मा को अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी अज्ञात जीव के काटने के बाद अस्पताल...

Aamir Gauri Marriage: एक दूजे के हुए आमिर – गौरी, सादगी से हुई कोर्ट मैरिज, परिवार और करीबी बने खास पल के गवाह

Aamir Gauri Marriage: एक दूजे के हुए आमिर – गौरी, सादगी से हुई कोर्ट मैरिज, परिवार और करीबी बने खास पल के गवाह

by Kirtika Tyagi
जुलाई 6, 2026

Aamir Khan Gauri Spratt Marriage: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता Aamir Khan ने 61 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड Gauri...

जान्हवी कपूर ने टी-शर्ट पर लिखा शिखर पहाड़िया का नाम,वायरल फोटो पर फैन्स ने किए ऐसे कमेंट

जान्हवी कपूर ने टी-शर्ट पर लिखा शिखर पहाड़िया का नाम,वायरल फोटो पर फैन्स ने किए ऐसे कमेंट

by Sadaf Farooqui
जून 21, 2026

Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya Relationship: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चा...

तीसरी बार शादी करेंगे आमिर खान, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग लेंगे सात फेरे

तीसरी बार शादी करेंगे आमिर खान, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग लेंगे सात फेरे

by Sadaf Farooqui
जून 20, 2026

Aamir Khan: बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। किरण राव और...

Bollywood Story: देव आनंद की फिल्म से किया डेब्यू, विवादों ने बदल दी जिंदगी, दाऊद इब्राहिम से जुड़ा नाम, अफवाहों ने बटोरी सुर्खियां

Bollywood Story: देव आनंद की फिल्म से किया डेब्यू, विवादों ने बदल दी जिंदगी, दाऊद इब्राहिम से जुड़ा नाम, अफवाहों ने बटोरी सुर्खियां

by Kirtika Tyagi
जून 16, 2026

Anita Ayub Story: 90 के दशक में बॉलीवुड में कई नए चेहरे आए, जिनमें अनीता अयूब का नाम भी काफी...

Next Post
Indian Railways New Rules: अब जनरल टिकट का स्क्रीनशॉट नहीं चलेगा, अब दिखाना होगा ये ज़रूरी पेपर

Indian Railways New Rules: अब जनरल टिकट का स्क्रीनशॉट नहीं चलेगा, अब दिखाना होगा ये ज़रूरी पेपर

Delhi Metro का नया कॉरिडोर देगा बड़ी राहत, नोएडा-गाजियाबाद से नई दिल्ली पहुंचना होगा आसान

Delhi Metro का नया कॉरिडोर देगा बड़ी राहत, नोएडा-गाजियाबाद से नई दिल्ली पहुंचना होगा आसान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist