Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
MANvsWILD: Ranveer का तूफानी खेल, NETFLIX पर स्ट्रीम किया जाएगा 'शो'

MANvsWILD: Ranveer का तूफानी खेल, NETFLIX पर स्ट्रीम किया जाएगा ‘शो’

MANvsWILD: TV के पॉपुलर Survival Show ‘Man Vs Wild’  में इस बार बेयर ग्र‍िल्स के साथ बॉलीवुड के गली बॉय यानी रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं. बेयर और रणवीर घने जंगलों में बिना खाना-पानी और जंगली जानवरों से बचने के तरीकों से खुद को बचाते नजर आएंगे. इस एपिसोड का ऑफिसियल ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसमें रणवीर बेहद रोमांचक चुनौतियों का सामना करते नजर आ रहे हैं. 

https://www.instagram.com/p/CfvSAu0NBoC/?utm_source=ig_web_copy_link

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों काफी चर्चा में हैं। एक्टर अपनी अपकमिंग शो की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, वह जल्द ही बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर शो में दिखने वाले हैं। इससे पहले अक्षय कुमार, रजनीकांत, अजय देवगन और विक्की कौशल उनके साथ नजर आ चुके हैं। लेकिन, इस बार का शो पिछले बार की तुलना में काफी अलग है। इस बार इस शो में दर्शक तय करेंगे कि पूरी यात्रा के दौरान रणवीर को किस तरह के टास्क करने हैं। इस नए वेब शो में रणवीर सर्बिया के जंगल में बेयर ग्रिल्स के साथ घूमते नजर आने वाले हैं। यह शो नेटफ्लिक्स पर 8 जुलाई से स्ट्रीम होने वाला है।

https://www.instagram.com/tv/CfME26Ygij-/?utm_source=ig_web_copy_link

हाल ही रणवीर के इस शो से जुड़ा एक क्लिप नेटफ्लिक्स ने शेयर किया है। 30 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में रणवीर डाइनिंग टेबल पर कीड़े खाते नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर वह बेयर ग्रिल्स के साथ जंगलों में घूमते भी दिख रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। नेटफ्लिक्स ने लिखा, ‘मेन्यू में क्या है? आप ही बताओ! यह आप तय करोगे कि रणवीर सिंह क्या खाएंगे, कहां जाएंगे कैसे सोएंगे…सबकुछ। भारत का पहला इंटरैक्टिव स्पेशल रणवीर वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स…आठ जुलाई को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।’

https://www.instagram.com/tv/CfswYndgl18/?utm_source=ig_web_copy_link

इस वीडियो के सामने आने के बाद इस पर लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। इस क्लिप पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘रणवीर, आप सच में साहसी हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘रणवीर सर जी आपको इस नए शो के लिए शुभकामनाएं।’ इसके अलावा ज्यादातर यूजर इस पोस्ट पर फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।

आपको बता दे की रणवीर हाल ही में फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आए थे। यशराज प्रोडक्शन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर महज 15.59 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके अलावा रणवीर अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में दिखने वाले हैं। इसके अलावा वह शंकर के साथ फिल्म ‘अन्नियन’ की रीमेक में भी काम कर रहे हैं। इन दोनों फिल्मों के अलावा वह करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

Exit mobile version