Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
प्राइवेट आईलैंड खरीद कर Mika Singh आए सुर्खियों में 10 घोड़े और 7 लग्जरी नाव की कीमत जान हैरान रह जाएंगे आप

प्राइवेट आईलैंड खरीद कर Mika Singh आए सुर्खियों में 10 घोड़े और 7 लग्जरी नाव की कीमत जान हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली: बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने (Songs) देने वाले सिगंर मीका सिंह (Mika Singh) इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि मीका सिंह जरूर किसी बयान या कंट्रोवर्सी के चलते सुर्खियों में होंगे जैसा वो अक्सर होते हैं लेकिन आपको बता दें इस बार उनका चर्चा में रहने का कोई और ही कारण है।

साल 2006 में राखी राखी सावंत (Rakhi Sawant) को अपनी बर्थ पार्टी में जबरन किस (Kiss) कर के पहली बार सुर्खियों में आने वाले मीका सिंह का दामन उसके बाद चर्चाओं से भरा रहा। सिंगर अपने मिजाज और बयान के चलते कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं।

Image Credit @ mikasingh Instagram

इस बार भी मीका लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं लेकिन अपनी बयानबाजी या मिजाज के चलते नहीं बल्कि अपनी रहीसी (Richness) दिखाने के चलते वह चर्चा में हैं।

सोशल मीडिया पर चल रही ख़बरों के मुताबिक, मीका सिंह ने हाल ही में प्राइवेट आईलैंड खरीदा है, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी वायरल हो रहा है। मीका सिंह ने इस वायरल हो रहे वीडियो क्लिप को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।

Image Credit @ mikasingh Instagram

वायरल वीडियो में मीका को पानी में बोट चलाते हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं इंस्टा पर डाले गए उनके इस पोस्ट में ये भी बताया गया है कि मीका सिंह (Mika Singh) पहले ऐसे इंडियन सिंगर हैं जिन्होंने प्राइवेट आईलैंड के साथ एक झील 10 घोड़े और 7 नाव (Boat) भी खरीदी हैं।

Image Credit @ mikasingh Instagram

सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो इस समय काफी छाया हुआ है। मीका सिंह की ये लग्जरी लाइफ देखकर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। कमेंट करते हुए एक यूजर ने उन्हें “सिंह इज किंग” कहा है, तो वहीं दूसरे यूजर उन्हें इस बात की बधाई भी दे रहे हैं।

बताते चलें कि कुछ दिनों पहले ही मीका सिंह स्टार भारत ( Star Bharat) पर प्रसारित होने वाले शो “स्वयंवर –मीका दी वोहटी” में अपना जीवन साथी ढूंढते हुए नज़र आए थे। उनकी तलाश आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) पर जाकर खत्म हुई थी। मीका सिंह को एंटरटेनमेंट जगत में पहचान उनके गाने “सावन में लग गई आग” से मिली थी, जिसके बाद फिर मीका सिंह बुलंदियों को छूते चले गए।

Exit mobile version