Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
रिलीज के पहले ही दिन औंधे मूह गिरी Brahmastra तरण आदर्श ने बताया Disappointing

रिलीज के पहले ही दिन औंधे मुंह गिरी Brahmastra तरण आदर्श ने बताया Disappointing

नई दिल्ली: अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) शुरू से ही चर्चा में चल रही है। फिल्म रिलीज हो  चुकी है लेकिन इसके बावजूद ब्रह्मास्त्र सुर्खियों में बनी हुई है।

इस फिल्म के रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर बॉयकॉट (Boycott) की मांग तेजी के साथ उठने लगी थी। 9 सितंबर शुक्रवार यानि आज ब्रह्मास्त्र रिलीज हो गई है। इस फिल्म को पहले दिन लोगों की कैसी प्रतिक्रियाएं मिली है। यानि कैसा रहा इस फिल्म के पहले दिन का रिव्यू। जानते हैं आगे।

कैसी है ब्रह्मास्त्र की कहानी

लगभग 410 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म को लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही है। ब्रह्मास्त्र का फर्स्ट हाफ यानि पहला चरण ठीक है, लेकिन इसका दूसरा चरण खिंचा हुआ लगता है। कहानी को छोटा किया जा सकता था, जिससे फिल्म कई हद तक बेहतर लगती।

भले ही इसमें अच्छे और यूनिक VFX का इस्तेमाल किया गया हो, लेकिन फिल्म की कहानी दर्शक को पूरी तरह से बांध नहीं पाती। इस फिल्म को लगभग 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं भारत में ब्रह्मास्त्र को 5019 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श (Taran Adarsh) के मुताबिक इस फिल्म को करीब 8,913 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है, जो काफी बड़ा नंबर है।

इस फिल्म के बारे में ट्रेड एनालिस्ट Taran Adarsh ने ट्वीट करते हुए इसे निराशाजनक बताया है। उन्होंने लिखा, ब्रह्मास्त्र एक किंग साइज का डिसएप्वाइंटमेंट है। VFX पर ज्यादा और कहानी पर कम ध्यान दिया गया है। ब्रह्मास्त्र एक गेम चेंजर हो सकता था, लेकिन अफसोस ये मौका चूक गया।

Exit mobile version