OTT Releases This Weekend: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए कई शानदार विकल्प उपलब्ध हैं। Netflix, Prime Video और JioHotstar पर इस सप्ताह रोमांस, एक्शन, ड्रामा, क्राइम और रियलिटी शो से भरपूर कंटेंट रिलीज हुआ है।
‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘ऑपरेशन सफेद सागर’
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ‘मैं वापस आऊंगा’ 7 अगस्त से Netflix पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में हैं।
वहीं ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ भी 7 अगस्त से Netflix पर रिलीज होगी। 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना के ऐतिहासिक अभियान पर आधारित इस सीरीज में जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, मिहिर आहूजा और अभय वर्मा नजर आएंगे।
JioHotstar और Prime Video पर भी नए विकल्प
तमिल क्राइम-ड्रामा ‘उयिर’ JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है। इसकी कहानी एक ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर की जांच पर आधारित है।
Prime Video पर ‘स्टर्लिंग पॉइंट’ उपलब्ध है, जिसमें एक किशोरी की जिंदगी और उसके संघर्षों को दिखाया गया है।
K-ड्रामा और टीन सीरीज के फैंस के लिए
Netflix पर 6 अगस्त से ‘माई लाइफ विद द वॉल्टर बॉयज़ 3′ रिलीज हो चुकी है। इसके सभी 10 एपिसोड एक साथ उपलब्ध हैं।
अगर आपको कोरियन रोमांटिक ड्रामा पसंद हैं, तो ‘स्टिकी लव’ 7 अगस्त से Netflix पर स्ट्रीम होगी।
रियलिटी शो की भी वापसी
रैप और हिप-हॉप पसंद करने वालों के लिए ‘MTV हसल 5’ 8 अगस्त से JioHotstar पर शुरू होगा। इस सीजन में बादशाह ‘रैप सुप्रीमो’ की भूमिका में नजर आएंगे और नए रैपर्स को मंच मिलेगा।









