Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Panchayat 4: सचिव जी का इश्क़ या प्रधान जी की दुश्मनी? पंचायत 4 में खुलेंगे कई बड़े राज़!

फुलेरा गांव की कहानी एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने को तैयार है। अमेजन प्राइम की सुपरहिट सीरीज पंचायत का चौथा सीजन 24 जून से स्ट्रीम होने जा रहा है और इसका ट्रेलर पहले ही फैंस के बीच तहलका मचा चुका है।

by Akhand Pratap Singh
June 12, 2025
in Latest News, मनोरंजन
Panchayat 4
Share on FacebookShare on Twitter

Panchayat 4: फुलेरा गांव की कहानी एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने को तैयार है। अमेजन प्राइम की सुपरहिट सीरीज पंचायत का चौथा सीजन 24 जून से स्ट्रीम होने जा रहा है और इसका ट्रेलर पहले ही फैंस के बीच तहलका मचा चुका है। इस बार खास बात ये है कि सीरीज अपनी तय रिलीज डेट से एक हफ्ते पहले ही दर्शकों के सामने होगी। लेकिन इस जल्दबाजी ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। सीजन 3 के अनसुलझे सवालों के जवाब और नए ट्विस्ट्स का इंतजार हर किसी को बेसब्री से है।

प्रधानजी को गोली किसने मारी?

RELATED NEWS

No Content Available

सीजन 3 का अंत दर्शकों (Panchayat 4) के लिए किसी सदमे से कम नहीं था जब प्रधानजी को गोली लगने का सीन सामने आया। इस सवाल ने फैंस को हैरान कर दिया कि आखिर गोली किसने चलाई? हालांकि विधायक जी को इस साजिश के लिए गिरफ्तार दिखाया गया लेकिन उन्होंने इस वारदात में अपनी संलिप्तता से इनकार कर दिया। ट्रेलर में इस सवाल का जवाब तो नहीं मिला लेकिन शक का दायरा और गहरा हो गया है। क्या सीजन 4 इस रहस्य से पर्दा उठाएगा या फिर कहानी में नया मोड़ आएगा?

सचिव जी का ट्रांसफर और रिंकी के साथ रोमांस

ट्रेलर से साफ है कि फुलेरा गांव के सचिव जी का ट्रांसफर रुक गया है लेकिन ये कैसे हुआ ये तो सीजन 4 देखने के बाद ही पता चलेगा। इसके साथ ही सचिव जी और रिंकी के बीच का लव एंगल भी इस बार और मजबूत होता दिख रहा है। फैंस बेसब्री से जानना चाहते हैं कि क्या इस बार दोनों का प्यार परवान चढ़ेगा या फिर विधायक जी की बेटी के साथ कोई नया लव ट्रायंगल कहानी को और उलझाएगा? अब तक सीरीज में रिंकी और सचिव जी का रोमांस सिर्फ इशारों में ही दिखा है लेकिन इस बार क्या कुछ नया देखने को मिलेगा?

यह भी पढ़े: Panchayat Season 4: जब फुलेरा बना रणभूमि, चुनावी दांव-पेंच में फंसे अभिषेक की कहानी!

राजनीतिक टकराव का डार्क मोड़

सीजन 3 में विधायक जी ने मंजू देवी और प्रधान जी को खुली चेतावनी दी थी कि उनके खिलाफ पंगा लेना भारी पड़ेगा। इस बार कहानी में राजनीतिक टकराव और भी गहरा और डार्क होने की उम्मीद है। बनराकस ने विधायक जी से हाथ मिला लिया है और मंजू देवी के सामने अब क्रांति देवी चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। फुलेरा गांव की इस जंग में न सिर्फ मतभेद और आक्रोश है बल्कि इमोशन्स का हर रंग देखने को मिलेगा। सवाल ये है कि क्या मंजू देवी और प्रधान जी अपनी मेहनत को बचा पाएंगे, या क्रांति देवी और बनराकस उनकी जीत पर पानी फेर देंगे?

Tags: Panchayat 4
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
थाने से बाहर आई राजा रघुवंशी के कातिलों की तस्वीर, जानें सोमन ने क्या उगले राज और क्यों किया पति का मर्डर

थाने से बाहर आई राजा रघुवंशी के कातिलों की तस्वीर, जानें सोमन ने क्या उगले राज और क्यों किया पति का मर्डर

Banke Bihari Corridor

बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए विस्थापित लोगों को कहां मिलेगा नया आवास, प्रशासन ने किया बड़ा ऐलान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist